(छन्द लक्ष्मी तथा अर्द्धलक्ष्मीधरा)
जैति जै जैति जै जैति जै नेमकी,
धर्म अवतार दातार शिव चैन की।
श्री शिवानन्द भौफन्द निःकन्द की,
ध्यावै जिन्हैं इन्द्र नागेन्द्र ओ मैनकी॥
पर्म कल्याणके देनहारे तुम्हीं,
देव हो एव तातैं करौ ऐनकी।
थापि हो वार त्रैं शुद्ध उच्चार कैं,
शुद्धताधार भौ पारकूँ लेनकी॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथ जिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथ जिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथ जिनेन्द्र! अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्।
(चाल होली ताल जत्त)
दाता मोक्ष के, श्री नेमिनाथ जिनराय, दाता मोक्ष के॥टेक॥
निगम नदी जल प्रासुक लरनौं, कंचनभ्रंग भराय।
मनवचतनतैं धार देत ही सकल कलंक नसाय॥
दाता मोक्ष के, श्री नेमिनाथ जिनराय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
हरिचन्दनयुत कदलीनन्दन, कुंकुमसंग घसाय।
विघनतापनाशन के कारन, जजों तिहारे पाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
पुण्यराशि तुम यशसम उज्ज्वल, तन्दुल शुद्ध मंगाय।
अखयसौख्य भोगनके कारन, पुंज धरूँ गुनगाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
पुण्डरीकतृणद्रुम को आदिक, सुमन सुगन्ध मिलाय।
दर्प्पकमनमथ भंजन कारन, जजहुँ चरन लवलाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
घेवर बावर खाजे साजे, ताजे तुरित मँगाय।
क्षुधावेदनी नाश करन को, जजहुँ चरन उमगाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कनकदीप नवनीत पूरकर, उज्ज्वल ज्योति जगाय।
तिमिरमोहनाशक तुमको लखि, जजहुँ चरन हुलसाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
दशविधि गन्ध मंगाय मनोहर, गुंजत अलिगन आय।
दशोंबन्ध जारनके कारन, खेवो तुम ढिग लाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
सुरसवरन रसना-मनभावन, पावन फल सु मंगाय।
मोक्ष महाफल कारन पूजों, हे जिनवर तुम पाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफल प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जलफल आदि साज शुचि लीने, आठों दरब मिलाय।
अष्टम छिथि के राजकरनकों जजों अंग वसुनाय॥दाता.॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय अनर्घपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
पंच कल्याणक
(छन्द पाईता)
सित कातिक छट्ठ अमन्दा, गरभागम आनन्दकन्दा।
शचिसेय शिवापद आई, हम पूजत मनवचकाई॥
ॐ ह्रीं कार्तिकशुक्लषष्ठ्यां गर्भमंगलमण्डिताय श्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सित सावन छट्ठ अमन्दा, जनमे त्रिभुवन के चन्दा।
पितु समुद महासुख पायो, हम पूजत विघन नशायो॥
ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लषष्ठ्यां जन्ममंगलमण्डिताय श्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तजि राजमति व्रत लीनो, सितसावन छट्ठ प्रवीनों।
शिवनारी तबै हरषाई, मैं पूजैं पद शिरनाई॥
ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लषष्ठ्यां तपोमंगलमण्डिताय श्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सित आश्विन एकम चूरे, चारों घाती अति कूरे।
लहि केवल महिमा सारा, हम पूजैं अष्ट प्रकारा॥
ॐ ह्रीं आश्विनशुक्लप्रतिपदि ज्ञानमंगलमण्डिताय श्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सितषाढ़ अष्टमी चूरे, चारों अघातिया कूरे।
शिव उर्ज्जयन्तें पाई, हम पूजैं ध्यान लगाई॥
ॐ ह्रीं आषाढ़शुक्लअष्टम्यां मोक्षमंगलमण्डिताय श्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
श्याम छबी तन चाप दश, उन्नत गुननिधिधाम।
शंख चिह्न पद में निरखि, पुनि-पुनिकरूं प्रणाम॥
(छन्द पद्धरी)
जै जै जै नेमि जिनन्द चन्द, पितु समुदमन आनन्दकन्द।
शिवमात कुमुद मनमोददाय, भविवृन्द चकोर सुखी कराय॥
जय देव अपूरव मारतंड, तुमकीन ब्रह्म सुत सहस खंड।
शिवतिय मुख जलज विकाशनेश, नहीं रही सृष्टि में तम अशेष॥
भविभीत कोक कीनों अशोक, शिवमग दरशायो शर्मथोक।
जै जै जै जै तुम गुन गम्भीर, तुम आगम निपुण पुनित धीर॥
तुम केवल जोति विराजमान, जै जै जै जै करुनानिधान।
तुम समवसरन में तत्त्वभेद, दरशायो जातें नशत खेद॥
तित तुमको हरि आनन्द धार, पूजत भगतीजुत बहु प्रकार।
पुनि गद्य-पद्य मय सुजस गाय, जै बल अनन्त गुणवन्तराय॥
जै शिवशंकर ब्रह्मा महेश, जय बुद्धि विधाता विष्णुवेस।
जय कुमतिमतंगनको मृगेन्द्र, जय मदनध्वांतकों रवि जिनेन्द्र॥
जय कृपासिन्धु अविरुद्ध बुद्ध, जय रिद्ध सिद्ध दाता प्रबुद्ध।
जय जगजनमनरंजन महान्, जय भवसागरमहं सुष्टु यान॥
तब भगति करै ते धन्य जीव, ते पावैं दिव शिवपद सदीव।
तुमरो गुन देव विविध प्रकार, गावत नित किन्नर की जु नार॥
वर भगति माहिं लवलीन होय, नीचैं ताथेई थेई थेई बहोय।
तुम करुणासागर सृष्टिपाल, अब मोको वेगि करो निहाल॥
मैं दुःख अनन्त वसु करम जोग, भोगे सदीव नहिं और रोग।
तुमको जग में जान्यो दयाल, हो वीतराग गुन रतनमाल॥
तातें शरना अब गही आय, प्रभु करो वेगि मेरी सहाय।
यह विघन करम मम खण्ड-खण्ड, मनवांछित कारज मंड-मंड॥
संसार कष्ट चक चूर चूर, सहजानन्द मम उर पूर पूर।
निज पर प्रकाशबुधि देह देह, तजि के विलम्ब सुधि लेह लेह॥
हम जांचत हैं यह बार बार, भव सागर तें मो तार तार।
नहिं सह्यो जात यह जगत् दुःख, तातें विनबो हे सुगुनमुक्ख॥
(छन्द घत्तानन्द)
श्री नेमिकुमारं जितमदमारं, शीलागारं सुखकारं।
भवभय हरतारं, शिवकरतारं, दातारं धर्माधारं॥
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(मालिनी)
सुख धन जस सिद्धि पुत्र-पौत्रादि वृद्धि।
सकल मनसि सिद्धि होतु है ताहि रिद्धि॥
जजत हरषधारी नेमि को जो आगारी।
अनुक्रम अरि जारि सो वरे मोक्ष नारी॥
(पुष्पांजलिम् क्षिपेत्)
स्रोत: करलो जिनवर की पूजन (पंडित सदासुख ग्रन्थमाला, अजमेर), पृष्ठ १७१ से १७४
स्रोत: पूजन-पाठ-प्रदीप (सातवां संस्करण, देहली), पृष्ठ १७१ से १७५