श्री नवदेवता पूजा
रचयिता: राजेश कासलीवाल, उज्जैन
पूर्ण पाठ नीचे दिया है, मूल PDF (4 पृष्ठ) सबसे नीचे संलग्न।
श्री नवदेवता पूजा
(रचियता- राजेश कासलीवाल, उज्जैन)
स्थापना
श्री अरहंत सिद्ध परमातम, सूरी पाठक साधु महान।
धर्म जिनेसुर को ही आगम, जिनप्रतिमा जिनधाम सुथान॥
पूज्य यही है तीनलोक में, वीतराग विज्ञान प्रधान।
अत्रो तिष्ठो निकट रहो, नवदेव सदा मम उर में आन॥
ॐ ह्रीं श्री अरहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय सर्वसाधु जिनागम जिनधर्म जिनचैत्य चैत्यालय समूह! अत्र अवतर
अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री अरहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय सर्वसाधु जिनागम जिनधर्म जिनचैत्य चैत्यालय समूह! अत्र तिष्ठ
ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री अरहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय सर्वसाधु जिनागम जिनधर्म जिनचैत्य चैत्यालय समूह! अत्र मम
सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणं।
(छंद लक्ष्मीधरा; नंदीश्वरद्वीप पूजन जयमाला)
नीर निर्मल मोह मल प्रक्षाल को।
शरण हूँ चरण में रख निज भाल को॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री अरहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय सर्वसाधु जिनागम जिनधर्म जिनचैत्य चैत्यालयभ्यो जन्मजरामृत्यु
विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
दग्ध क्रुद्ध भाव मैं आप गंधसार हो।
चरण चंदन अतः ताप परिहार हो॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
खंड, खंड-भाव को अखंड अक्षत हुए।
अखंड आराधना अखंड तंदुल लिये॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो अक्षयपदप्राप्ताय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
पुष्प-बाण भेद खेद मुक्त तुम हुए प्रभो।
पुष्प हार भेंट है मेट संकट विभो॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
आत्म अनुभव सुधा पान से तृप्त हो।
क्यों क्षुधा भाव हो आपके भक्त को॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अज्ञ हूँ विज्ञ हो ज्ञान भानु दिव्य ज्योत।
प्रज्ञ का प्रतीक दीप अंतरंग को उद्योत॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्म निष्कर्म कर शर्म को भोगते।
धर्म ध्यान धूप ले अर्च शुभ योग ते॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
आत्म श्रद्धान ज्ञान ध्यान का फल अहो।
ध्रौव्य अनुपम अचल मोक्ष का थल लहो॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
अनंत गुणधाम है अमोल है अनर्घ्य है।
आप गुण चाहते हाथ में अर्घ्य ले॥
पंच परमेश जैन बैन धर्म को जजैं।
पूज प्रतिमा प्रभो चैत्यधाम को भजें॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
परमातम साधक मुनि, जिनवाणी जिनधर्म।
जिन प्रतिमा जिनधाम को, वंदत कटते कर्म॥
(हरिगीत)
तज कर गृहस्थी धर्म-मुनि का, धार निज-साधन किया।
रे! नष्ट घाति धर चतुष्टय, अरहंत जिनवर पद लिया॥
फिर भस्म रज जो शेष थी, तन तज गए लोकांत जो।
वे सिद्ध है प्रतिबिंब निज को, ध्या उन्हे शोकांत हो॥
होकर विरागी तज परिग्रह, शुद्ध उपयोगी हुए।
ध्या आपको ही आप सम, निर्ग्रन्थ गुरु योगी हुए॥
रे! रत्नत्रय की अधिकता से, संघपति आचार्य है।
करूणार्द्र हो उपदेश दीक्षा, दे जिन्हे स्वीकार्य है॥
रे! अर्थभूत पदार्थ में, एकाग्र हो निज ध्यावते।
अथिर हो उवझाय यदि, आगम पढे पढवावते॥
पदवी रहित मुनिराज नित, निज भाव को ही साधते।
या साधु साधनभूत तप, जिनदेव को आराधते॥
रे! मुक्ति मार्ग प्रकाश करते, जिन कथित गणधर रचित।
जिनग्रन्थ को निर्ग्रन्थ रचते, आत्म अनुभव रस खचित॥
निज आतमा का ज्ञान श्रद्धा, रमणता ही धर्म है।
है मुक्ति यह ही मार्ग भी, इससे कटे सब कर्म है॥
प्रतिमा अहो जिननाथ की, जिनसारखी अंतर्मुखी।
जिनराज को लखकर लहें, सम्यक्त्व को होवें सुखी॥
रे! समवसरण के मध्य में, जैसे विराजे देव जिन।
जिनधाम कृत्याकृत्रिम में भी, राजते हैं रागबिन॥
नवदेवता ही पूज्य है, नवदेवता आराध्य है।
जिन अर्चना से बोध निज का, साधना का साध्य है॥
(दोहा)
जिन जिनागम धर्म जिन, जिनप्रतिमा जिनधाम।
नितप्रति पूजन वंदना, नितप्रति करें प्रणाम॥
ॐ ह्रीं श्री नवदेवेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्ताय जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मूल दस्तावेज़ (PDF):
- Shri_Navdevta_Puja_Rajesh_Kasliwal.pdf (0.2 MB, 4 पृष्ठ)
स्रोत: Jain Granth E Library (Telegram), t.me/jainegranth/51672।