श्री नर्मदातटस्थ सिद्ध जिन पूजा (हकीम हजारोलालजी) | Shri Narmadatatasth Siddh Jin Puja (Hakim Hajarolal)

(हकीम हजारोलालजी कृत)

(दोहा)

स्त्रोत स्वाति सोमोद्भवा, युग्म कूल ऋषि जेह।
पहुंचे वसु विश्वंभरा, त्रिविधि थांप धर नेह॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतट, सिद्धजिना अत्रावतरतावतरत
संवौषट् आह्वाननं, अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं, अत्र मम
सन्निहितो भवत भवत वषट् सन्निधीकरणं।

(अथ अष्टक)

(छंद गीतिका)

क्षीराब्धितें ले सर्वतोमुख, पात्र अष्टापद भरूं।
त्रसा आमय हरण कारण, प्रभु चरण अग्रे धरूं॥
जे धुनीमें कल कन्यका तट, भये सिद्ध अनंतजू।
मैं पूजहूं मन वचन तनकर, अष्ट कर्म निकंद जू॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय जलं निर्वपामीति०।

भद्र श्री हिम वालुका घिस, भर कटोरी गंधसों।
तुम पाद अचौं शुद्ध मनसे, भवाताप निकन्दसों॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय चन्दनं नि०।

खण्डवर्जित विमल तंदुल, शुक्ति उसर समान हैं।
जिनपाद पूजों भावसों मैं, अक्षयपदचितटान हैं॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय अक्षतं निर्वपामीति०

हेम पुष्पक नलिन भूपदि, मालती रक्तक जया।
रुक्मको भर थार चरचौं, भूरिदृढ़दर्पक गया॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय पुष्पं नि०।

फेनी गिंदोडा आज्य पूरित, शर्करा रस भूरिजी।
अग्र भेटत क्षुधा नासे, मिटे कलमष क्रूरजी॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय नैवेद्यं नि०।

रत्न वर घनसार वाती, जोय सर्पिस लायके।
ज्ञान ज्योति प्रकाश कारण, पूज सन्मुख आयके॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय दीपं निर्वपामीतिस्वाहा।

संकोच जायक कृमिजपिंडक, तनुज मोचा चंदनं।
इन आदि दशधा धूपंधूष्मा, अष्टकर्महुताशनं॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फलपूर त्रिपुटा चन्द्रवाला, लागली जंबीरजीं।
भर थार तुम ढिंग धारहो, द्यो धरा अष्टमधीरजी॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय फलं निर्वपामीति स्वाहा।

कलम मलयज अक्ष सुमनस, चरु दीप सुगन्धजी।
फल आदि द्रव्य पूजों, कटैं भव वसु फंदजी॥जे धुनि॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदी युगतटसिद्धजिनाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(घत्ता छन्द)

जय गुणगणमंडित त्रिभुवन सुन्दर जजत पुरंदर धर्मधरा।
क्षोभीद्भवतीरा ध्यान गहीरा विधि वसु चूरा मुक्तिधरा॥

(दोहा)

श्रीमत् सिद्ध अनंत ते, होय गये गुणमाल।
तिनकी वर जयमालका, गाय हजारीलाल॥

(छंद विजयानंदसेठकी चालमें)

जय जय जय अपगा अमृत पूर है।
दोहू तट विटपिन छाया भूरि हैं॥
षट् ऋतुके शाखिन प्रसून सुहावने।
पिक कीर सु शब्द करत मन भावने॥
तहां शंखो ऋषनि कुरंव विहार है।
द्वादश विधि भावना भाव चितार हैं॥
वसुविंशति मूल गुणोंको संम्हारते।
षट दुगने उग्र २ तप धारते॥
एकादश दुगुन परीषह जे सहैं।
तहां कंपै मेरु अचल सम थिर रहैं॥
केई मुनिको चौंसठ ऋद्धि फुरी तहां।
मति श्रुति सो अवधि ज्ञान धारी जहां॥

कोऊ मुनिको, ज्ञान चतुर्थ पायके।
दशमत्रय गुण स्थानको धायके॥
लह केवल गंध कुटी रचना भई।
तहां इंद्र आय प्रदक्षिणा त्रय किई॥
कीनी श्रुति गद्य पद्य त्रय योगतैं।
कर नृत्य सु तिष्ठे थान मनोगतैं॥
जिन मुखतैं दिव्यध्वनि अनक्षरी।
झेली गणधर द्वादश शाला विस्तरी॥
जति श्रावक द्विविध धर्म उपदेशतैं।
सुन भव सु प्रमुदित भये विशेषतैं॥
गति पंचम पाई चतुर्दश थानतैं।
भये तृप्त सु आतम सुख रस पानतैं॥
यह जान सु प्रणमूं रेवा कूल कूं।
मेटो अब मेरी मिथ्या भूल कूं॥
शरणागत सहस्रलाल पद आयके।
मुझे तारो भव भ्रम भार मिटायके॥

ॐ ह्रीं नर्मदानदीयुगतटसिद्धजिनाय पूर्णार्घं निर्वपामीति०।

(दोहा)

नदी नर्मदा तीरकू, जो भवि पूजे नित्य।
इंद्र चन्द्र धरणेन्द्र हो, पावे शिवसुख विंच॥

(इति आशीर्वादः)


स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ २१० (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)