(कवि श्री रविलाल जी कृत)
(स्थापना - दोहा)
नित आतम कल्याण की, व्याधि उठी हिय मांहि।
नर भव बिन कैसें तपे, आतम-आतम मांहि॥1॥
शुद्धातम जिनराज लख, समदृष्टि सुरलोक।
भक्ति करें इनकी सही, बढ़ै पुण्य का थोक॥2॥
जान अढ़ाई पर्व को, देवन किया विचार।
नन्दीश्वर द्वीप जायकें करें पूज चित धार॥3॥
अकृत्रिम जिन बिम्ब तँह, अरहतसम नहिं फेर।
धन्य भाग्य उनका जिन्हें, मिले दरश सुख ढ़ेर॥4॥
(त्रिभंगी)
हम किसी विधि जावैं, पूजा रचावैं, गुण गण गावें प्रभुजी के।
वह अष्टम द्वीपा, वह सुख रूपा, वह गुण कूपा प्रभुजी के॥
शक्तिहीन हम, ढाई द्वीप के, पद दर्शन की, प्रभु जी को॥
हम इतहिं मनावें हृदय थपावें, शीश झुकावें प्रभु जी को॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपस्थ द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ जिनबिंब समूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपस्थ द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ जिनबिंब समूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपस्थ द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ जिनबिंब समूह ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
उज्जवल जल निर्मल लाय, शीतल सुखकारी। पूजत श्री जिनवर पाय कञ्चन भर झारी॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥1॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशयनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
मलयागिरि चन्दन सार, केशर रंग भरी। जिनवर के चरण पखार, भव आताप हरी॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥2॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो संसार ताप विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
अक्षत शशि किरन समान, पुंज-सु दे दीजे। भर कनक थाल भर आन, जिनपद पूजीजे॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥3॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो अक्षय पद प्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
बहु फूल सुगन्धित ल्याय, जिनमन्दिर जइए। प्रभु चरणन भेंट चढ़ाय, श्रीजिनगुण गइए॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥4॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो कामवाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
फेनी गोझा पकवान, रसना को प्यारे। जिन सम्मुख देत चढ़ाय, हर्ष हिये धारें॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥5॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
ले दीप अमोलकसार, जगमग ज्योति जगी। ले कनक रकाबी धार प्रभुसों प्रीति लगी॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥6॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
दश विधि की धूप बनाय, प्रभु आगे खेवो। कर्मादिक रोग नशाय, श्री जिनपद सेवो॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥7॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल परम मनोहर लाय, नैनन सुखकारी। जिन चरन सुपूजन जाय, पावौं शिव प्यारी॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥8॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल फल बसु द्रव्य मिला, अर्घ बनावत हैं। जिनराज सु पूजत जाय, प्रभु गुण गावत हैं॥
नन्दीश्वर द्वीप महान, चारों दिश सोहैं। बावन जिनमन्दिर जान, सुर नर मन मोहैं॥9॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वर द्वीपे द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(अर्घ चौपाई)
जल फल आठों द्रव्य मिलाय, जिनवर पूज हृदय हर्षाय।
महा सुख होय, देखे नाथ महा सुख होय॥
बावन जिनमन्दिर सुखदाय, पूजत आठों कर्म नशाय।
महा सुख होय, देखे नाथ महा सुख होय॥10॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्व दक्षिण पश्चिमोत्तर द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ सर्व जिनबिम्बेभ्यो महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री नंदीश्वरद्वीप पूर्व दिशि अर्घ
(अडिल्ल छन्द)
है नन्दीश्वर दीप दिशा पूरब जहाँ, अंजनगिरि के शिखर भवन जिनवर तहाँ।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥1॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि अञ्जनगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दा वापी बीच सुदधिमुख गिरि कहो, तापर श्री जिनभवन सरस उपमा लहो।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥2॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दा वापी प्रथम कोण रतिकर परो, ता ऊपर जिनधाम विराजत है खरो।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥3॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदावापिकां ईशानकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दा वापी दुतिय कोण रतिकर महा, मन्दिर श्री जिनराज तपो तापर कहाँ।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥4॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदावापिका अग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दवती वापी विच दधिमुख देखिये, तापर जिनवर भवन सुअद्भुत पेखिये।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥5॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदावती वापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दवती वापी मुख कोण सु रतिकरा, प्रथम तहाँ जिनगेह अधिक उपमा धरा।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥6॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नन्दवती वापिकाआग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दवती वापी मुख कोण सुजानिये, दूजे रतिकर पर जिनभवन बखानिये।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥7॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नन्दवती वापिका नैऋत्यकोणे रतिकर गिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दोत्तरा वापि मुख विच ताकों भनों, दधिमुखगिरि के शीश भन जिनवर तनों।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥8॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदोत्तरा वापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दोत्तरा वापि सु कोण रतिकर दियै, आदि श्री जिन धाम देख दिनकर छियै।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥9॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदोत्तरा वापिकानैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
बाहर कोण सुजान वापी नन्दोत्तरा, रतिकर गिरि के शीश भवन जिन दूसरा।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥10॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नंदोत्तरावापिका वायव्यकोणेरतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी नन्दीघोषा सु बीच निहारिये, दधिमुख पर जिन भवन सरस उर धारिये।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशिनन्दीघोषा वापिकावायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
पहलो कोण सुजान नन्दीघोषा तनो, रतिकर पर जिन भवन बहुत अद्भुत बनो।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥12॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नन्दीघोषा वापिकावायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दीघोषा वापि मुख कोण सु दूसरो, रतिकर पर जिनधाम ‘लाल’ पायन परो।
सुरपति पूजन जाँय हर्ष, मन में धरें, हमें शक्ति सो नाहिं इहाँ पूजन करें॥13॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशि नन्दीघोषा वापिकाईशानकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
(दोहा)
नन्दीश्वर पूरब दिशा, अंजन दधि गिरि जान। रतिकर मिल त्रयोदश गनों, पूजत अघ तम हान॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वदिशिसंबंधी त्रयोदश जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
श्री नन्दीश्वर द्वीप दक्षिण दिशि अर्घ - चौपाई
नन्दीश्वर दक्षिण दिशि नाम। अंजनगिरि पर श्री जिन धाम।
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥1॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अंजनगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
अरजा वापी बीच सु जेह। दधिमुखगिरि पर श्री जिन गेह॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥2॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अरजावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
अरजा वापी कोण सु आदि। रतिकर पर जिन भवन अनादि॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥3॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अरजावापिका ईशानकोणे रतिकर गिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
अरजा वापी दूजो कोन। रतिकर गिरि पर श्री जिनभोन॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥4॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अरजावापिका आग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
विरजा वापी बीच निहार। दधिमुखगिरि पर जिन गृह सार॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥5॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि विरजावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
विरजा पहले कोण विचित्र। रतिकर पर जिन भवन विचित्र॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥6॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि विरजावापिका आग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
विरजा दूजे कोण सुजान। रतिकर गिरि पर श्री भगवान॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥7॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि विरजावापिका नैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापि अशोका बीच जु बनो। दधिमुख पर जिन मन्दिर तनो॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥8॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अशोकावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
पहलो कोण अशोकादीश। जिन मन्दिर रतिकर गिरि शीश॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥9॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अशोकावापिकामध्य नैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी अशोका कोण दूसरे। धाम जिनेश्वर रतिकर सिरे॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥10॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि अशोकावापिकामध्य वायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी वीतशोका बिच सोय। दधिमुख गिरि जिन मन्दिर होय॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि वीतशोकावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वीत शोका सु कोण गनेह। पहले रतिकर पर जिनगेह॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥12॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि वीतशोकावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण वीतशोका को पेख। दूजे रतिकर जिन गृह देख॥
सुर सुरपति नित जजत सुजाय। हम जिन घर पूजत प्रभु पाय॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि वीतशोकावापिकावायव्यकोण रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
(दोहा)
नन्दीश्वर दक्षिण दिशा, अञ्जन दधिगिरि जान।
रतिकर मिल त्रयोदश गनों, पूजन अघ तम हान॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे दक्षिणदिशि सम्बन्धी त्रयोदश जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
श्री नन्दीश्वर द्वीप पश्चिम दिशि अर्घ
(दोहा)
नन्दीश्वर पश्चिम दिशा, अंजनगिरि पर जाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥1॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि विजयावापिका अंजनगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
विजया वापी बीच में, दधिमुखगिरि सुख दाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥2॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि विजयावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
विजया वापी कोण लख, प्रथम सु रतिकर पाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥3॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि विजयावापिका ईशानकोण रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण विजया वापी तनों, द्वय रतिकर मन लाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥4॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि विजयवापिका आग्नेयकोण रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी वैजयन्ति विषै, दधिमुख गिरि बतलाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥5॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि वैजयन्तिवापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण वैजयन्ति जहाँ, रतिकर प्रथम बताय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥6॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि वैजयन्तिवापिका आग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण वैजयन्ति दुतिय, रतिकर शीश सुहाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥7॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि वैजयन्तिवापिका नैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी जयन्ति बीज गिन, दधिमुखगिरि चित लाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥8॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि जयन्तिवापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
प्रथम जयन्ति कोण में, रतिकर शिखर सु जाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥9॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि जयन्तिवापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण जयन्ति वापिका, रतिकर, दुतिय दिपाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥10॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि वैजयन्तिवापिका वायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
बीच वसपी अपराजिता, दधिमुख पर हर्षाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि अपराजितावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
अपराजिता सुकोण में, रतिकर प्रथम बताय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥12॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि अपराजितावापिका वायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
कोण दुतिय अपराजिता, रतिकर लाल सुधाय।
सुरपति जिनमन्दिर जजें, हम पूजत जिन पाय॥13॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशि अपराजितावापिका ईशानकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
(दोहा)
नन्दीश्वर पश्चिम दिशा, अंजन दधिगिरि जान।
रतिकर मिल त्रयोदश गनों, पूजत अघ तम हान॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पश्चिमदिशिसम्बन्धी त्रयोदश जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
श्री नन्दीश्वरद्वीप उत्तरदिशि अर्घ
(पद्धड़ी)
नन्दीश्वर अष्टम द्वीप सार, उत्तरदिशि अंजन गिरि निहार।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥1॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि अंजनगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रम्या वापी बिच जगमगाय, दधिमुख गिरि शिखर विषै सुहाय।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥2॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रम्यावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रम्या वापी मुख कोण जान, रतिकर गिरि शिखर प्रथम महान।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥3॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रम्यावापिकामध्य ईशानकोणे रतिकर गिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रम्या वापी विदिशा विशाल, दूजे रतिकर गिरि द्युति रिशाल।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥4॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रम्यावापिका आग्नेयकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रमणीया वापि बिच है पवित्र, दधिमुखगिरि शिखर बनौं पवित्र।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥5॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रमणीयावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रमणीया वापि मुख कोण जास, रतिकर गिरि शिखर प्रथम प्रकाश।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥6॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रमणीयावापिका आग्नेय कोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
रमणीया वापि विदिशा विचार, रतिकर गिरि दूजों शिखर धार।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥7॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि रम्यावापिका नैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी सुप्रभा बिच है अनूप, दधिमुख गिरि श्वेत वरन स्वरूप।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥8॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सुप्रभावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी सुप्रभा विदिशा सु आदि, रतिकर गिरि शिखर बनो अनादि।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥9॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सुप्रभावापिकामध्य नैऋत्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
वापी सुप्रभा मुख कोण देख, दूजे रतिकर गिरि पर सुलेख।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥10॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सुप्रभावापिका वायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
सर्वतोभद्रा वापी सुजान, तिस बीच सु दधिमुख शिखर आन।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सर्वतोभद्रावापिकामध्य दधिमुखगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
सर्वतोभद्रा वापी मुख कोण वेश, रतिकर गिरि प्रथम कहो जिनेश।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥12॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सर्वतोभद्रावापिका वायव्यकोणे रतिकरगिरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
सर्वतोभद्रा वापी विशाल, रतिकर गिरि दूजे पर त्रिकाल।
जिनमन्दिर सुर पूजत सु जाय, हम जजत सु जिन पद शीश नाय॥13॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सर्वतोभद्रावापिका ईशानकोणे रतिकरगरि जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
(दोहा)
नन्दीश्वर उत्तर दिशा, अंजन दधिगिरि जान। रतिकर मिल त्रयोदश गनों, पूजत अघ तम हान॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे उत्तरदिशि सम्बन्धी त्रयोदश जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
जयमाला - दोहा
अष्टम क्षेत्र विशाल में, कार्तिक, फाग, अषाढ़। देवन का भक्ति करौं, रचि-रचि पद अतिगाढ़॥
(शिखरणी)
आठमों द्वीप में योजना सार है, एक सौ त्रेसठ कोडि विस्तार है।
भवन वावन्न में मूर्ति जिन पूजिये, मन वचन काय से तन मई हूजिये॥2॥
चार दिशि चार गिरि धूम्रमयी राजहीं, जास को देखते नील गिरि राजहीं।
एक एक ओर चउ वावरी सुजलभरी, श्वेत रत्न की शिला मनो विराजत खरी॥3॥
एक एक वापिका मध्यदधि गिरि मुखं, वर्ण उज्ज्वल दिखो पिण्ड हिम सन्मुखं।
वापिका कोण दो में शिखर दो लसें, रक्तवर्ण देश साँझ रंग लाज कर लसें॥4॥
तीन दश गिरि महाँ एक एक दिश धरें, चहूँ दिशा माँहि पर्वत यहाँ सुन्दरे।
भवन बावन्न में मूर्ति जिन पूजिये, मन वचन काय से तन मई हूजिये॥5॥
बावनों पर्वतों पर हैं जिन मन्दिरा, रतन मई दीप तें सूर्य की सी धरा।
एक प्रासाद में बिम्ब शत आठ हैं, बाल मनु तेज सम रत्न मई ठाठ हैं॥6॥
अर्द्धशत पाँच धनु पद्म आसन धरें, हैं वृषभनाथ वृष रूप मय अवतरें।
ज्यों समवशरण में नाथ छवि देखिये, मान भाव नाश को मन थंभ पेखिये॥7॥
बिम्ब को देखते मोह नश जात है, वीतरागता प्रभात में जु तम विलात है।
मन विषें शुद्धता बहुत दुर्लभ कही, शुद्धता के समय व्रत धारें ही॥8॥
मदन्तर कषाय में व्रत धारन करें, अष्ट सोड़स वरष व्रत पूरन करें।
दर्श सम्यक्त रत्न पाप घट बीच में, बन गये जौहरी सत्य की खोज में॥9॥
ह्वै मग्न भक्ति में पुण्य पैदा किया, चिन्ता मणि रत्न ज्यो रंक हाथे लिया।
भव्य जन भव धर पूज को रचावही, भावशुद्ध नाट्यको सुआप में नचावहीं॥10॥
(दोहा)
परमातम जिनबिम्ब में, राजत है सुख रूप। जो पूजे शुभ भाव सों, पावे भाव अनूप॥11॥
ऊँ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपस्थ द्विपञ्चाशज्जिनालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥
नन्दीश्वर अष्टम् द्वीप की, पूज करो हरषाय। स्वर्गों के सुख भाग ‘‘रवि’’, मुक्तवधू को पाय॥
॥इत्याशीर्वादः॥
Artist: कवि श्री रविलाल जी
स्रोत: श्री नन्दीश्वर द्वीप पूजन विधान (कवि श्री रविलाल जी), पृष्ठ १३०