(अडिल्ल छंद)
अष्टम दीप नंदीश्वर बहु विस्तार है,
ताके चव दिश बावन गिर मनि धार है;
तिन सबपै जिनथान कहे बावन सही,
सो इहां थापन थाप जजों पुन्यकी मही।
ॐ ह्रीं कार्तिकमासे शुक्लपक्षे अष्टाह्निकायां महामहोत्सवे नंदीश्वरद्वीपे चतुर्दिक्षु द्विपंचाशत्जिनालयानि! अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं कार्तिकमासे शुक्लपक्षे …अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं कार्तिकमासे शुक्लपक्षे …अत्र मम सन्निहितो भवत भवत वषट् सन्निधिकरणम्।
(हरिगीत)
शुभ नीर निरमल त्रस सुजिय बिन गंग धाराकौ सही,
धर पात्र सुंदर हाथ अपने वचन करि मुख थुति कही;
तहां इन्द्र सुर ही जाय पूजैं मनुष को मौसर कहां,
इम जान नंदीश्वर तने जिनथान जल जजों इहां।
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
लै बावनौं गंध खानि चंदन नीरतैं घसि लाईयौ,
कर कनक पातर धार लीनो महा उर हरषाईयौ। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः संसारतापविनाशनाय चंदनं नि०
बिन खंड अक्षत धवल उज्ज्वल बीन नव शुभ लाय जी;
कर सुभग जल भर धोय नीके, बीनती मुख गाय जी। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०
सुखदाय पहुप सुगंध राशी वरन नाना जानिये,
बहु घाटि धारी लाय करतैं माल कर हित मानिये।
तहां इन्द्र सुर ही जाय पूजैं मनुष को मौसर कहां,
इम जान नंदीश्वर तने जिनथान पुष्प जजो इहां।
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०
नैवेद षटरस तुरत लाकै सुभग मोदक हम लये;
भर थाल कंचन धार करमें भावको निरमल ठये। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
मणि दीपिका तम नाश करता जोतके धारक सही;
लै आरती गुन गाय जिनके भावना इन उर लही। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०
कर धूप दश विध गंध लेकै, महा परिमलदाय जी;
लै आपने कर माहिं थुति कर अगनिमें धरवाय जी। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०
श्रीफल बदाम अनार खारिक और पुंगीफल भले;
इन आदि निरमल लाय फल हों देव जिन पूजन चले। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०
लै नीर चंदन तंदुला पुष्प और चरु दीपक कहे;
धर धूप फल कर अर्घ कर लै भावना भावत भओ। तहां०
ॐ ह्रीं नंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत्जिनालयेभ्यः अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०
जयमाला
(सोरठा)
नंदीश्वर शुभ थान, अष्टम ताकी चौदिसा;
बावन जिन थल मान सो पूजौं कर आरती।
(वेसरी छंद)
याही अष्टम दीप मझारा, जिन पूजन आवै सुर सारा;
ईम उतकृटी प्रतिमा जानौं, धनुष पांचसौ त्वंग बखानौ। १
रूप महा कौलों कवि गावै, जिन तनसे सब लच्छन पावै;
मुद्रा शांति घ्राण दिठ देखें, पद्मासन कायोत्सर्ग पेखें। २
पूरब दिशा वा उत्तर भाई, श्रीजिनबिंब तने मुख पाई;
सो सब बिंब रतनमय होई, दीखें ईम परलक्ष जिन जोई। ३
बहु विस्तार धरें जिनगेहा, ताके लखत होय बहु नेहा;
कटक बाग वन शोभा धारी, लगे शिखर नभ मिलन पधारी। ४
धुजा कल्पवृक्ष तोरण धारे, रतन तूप मंगल द्रव्य सारे;
प्रातिहार्य वसु शोभ अपारा, मणिमंडल नभ मांहि सिधारा। ५
नाट साल तहां भक्त करावें, देव तहां नटि सुर धर गावें;
सुर मंदिर पंकति सुखकारा, तहां अमर धर्मकी उतसारा। ६
महिमा तिनकी कबलों गावें, जिन जानै के जिन धुनि पावै;
वा सुर इन्द्र जाय सो जानैं, बाकी तो सामान्य बखानैं। ७
जे जिनमंदिर सुमरत भाई, पाप कटें पुन्यबंध कराई;
तौ दरशन की महिमा सारी, कहै कौन फलकी विधि भारी। ८
(दोहा)
तातैं नंदीश्वर विषैं जे हैं जिनके थान,
सो भव सुमरौं थुति करौं पूजौं शुभ फल धाम।
ॐ ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे द्विपंचाशत् जिनालयेभ्यः महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ३२५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))