श्री नमिनाथ जिनपूजा (संसार पारावारमें दुख खार) | Shri Naminaath Jinapuja (Sansaar Paaraavaaramen Dukh Khaar)

(गीता छंद)

संसार पारावारमें, दुख खार नीर अपार है,
जामें चतुरगति भ्रमण भारी, पूर पर असार है,
क्रोधादि जलचर जीव बहुविधि, जगत जीवन दुःख करें,
नमिनाथ जिनके चरन सेवत, भविकजन भवजल तरैं।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(छंद कुसुंमलता)

पद्मद्रहको उज्ज्वल जल ले, रत्न कटोरी मांहि धरों,
जन्म जरादुःख दूर करनको, श्रीजिन सन्मुख धार करों,
श्रीनमिनाथ चरनको नमिके, जिन पदपंकज ध्यान धरों,
अव्याबाध अनंत गुणातम, मुक्तिरमानिधि आप वरों।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

मलयागिरिको चंदन लेकर, केसर गंध मिलाउंगा,
भव आताप निवारण कारण श्रीजिनचरण चढाउंगा। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं नि०

शालि सुगंध मनोहर लेकर, अक्षत धोय बनाय धरों,
अक्षय पद प्राप्तिके कारन, जिन पद आगें पुंज करों। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०

पारीजात मंदिर आदिके, फूल मनोहर लाते हैं,
समर सूलको मूल निवारें, जो प्रभु अग्र चढाते हैं। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

षट्रसके बहु व्यंजन लेकर, जिनमंदिरमें आते हैं,
श्रीजिनवर पद पूजें प्राणी, बहुविधि पुन्य बढाते हैं।
श्री नमिनाथ चरनको नमिके, जिन पदपंकज ध्यान धरों,
अव्याबाध अनंत गुणातम, मुक्तिरमानिधि आप वरों।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

बहुविधि रत्न अमोलक लेकर, उत्तम दीप बनावों सार,
श्रीजिनवरकी पूजा करके, उत्तम ज्ञान लहों अविकार। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०

कृष्णागर कपूर मिलाकर, धूप सुगंध मिलाय धरैं,
खेवें श्रीजिनवरके आगे, गंध धूप सब कर्म जरैं। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०

लौंगलायची किसमिस पिस्ता, बहुविधिके फल लावत हैं,
भक्तिवंत भविजन या जगमें, श्रीजिन पूज रचावत हैं। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०

जलफल आठों दरव मिलाकर, उत्तम अर्घ बनाया है,
कर्म महा अरिदल भंजनको, जिनवर चरन चढाया है। श्रीनमि०

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०

पंचकल्याणक अर्घ

(दोहा)

दोजवदी आसोजकी, गर्भागम सुखकार;
अर्घ चढाय नमूं सदा, जिनवरके पद सार।

ॐ ह्रीं आश्विनकृष्णद्वितीयायां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अ०

वदि असाढ दसमी दिना, जन्म लियो जिनराय;
सकल सुरासुर आईके, सुरगिरि पूजें पाय।

ॐ ह्रीं अषाढकृष्णदशम्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अ०

जन्म दिवस जिनराजने, तप लीनों अविकार;
लौकान्तिक सुर बोधियो, धन्य दिवस वह सार।

ॐ ह्रीं अषाढकृष्णदशम्यां तपोमंगलप्राप्ताय श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अ०

मगसिर सुदि ग्यारस लियो, पंचम ज्ञान महान;
सुरसुरेश सब आयकें, पूजें पद सुख दान।

ॐ ह्रीं मार्गशीर्षशुक्लैकादश्यां ज्ञानकल्याणकप्राप्ताय श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अ०

वदि वैशाख चतुर्दशी, संमेदाचल शीस;
देव आय पूजे प्रभु, सिद्ध भये जगदीश।

ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णचतुर्दश्यां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय अ०

जयमाला

(धत्ता)

जय जय गुणसागर जगत उजागर, इकवीसम तीर्थेशपति;
मैं तुम पद ध्याउं शीस नवाउं, नित ध्याउं शिवशर्मअती।

(पद्धरी छंद)

जै जै जिनराज दयानिधान, जै पद पूजत सुर महान;
जय गर्भ महोत्सव सुखदसार, हरि ततक्षण आयो राजद्वार।
जय जनम समय आनंदधार, कनकाचल देव जुरे अपार;
अरु विद्याधर बहुभक्ति धार, निज मुखसे जै जै रव उचार।
वसु अधिक सहस कलसा महान, जल क्षीरोदधिको शुद्ध जान;
सुरपतिने जिनपतिको सनान, अति भक्ति सहित सुर करै गान।
इन्द्रानी जिनवरको शृंगार, बहु करैं हर्ष मनमें अपार;
त्रैलोक्य तिलकके तिलकदेव, निज जन्म सफल माना सुतेव।
सिर मुकुट हृदयमें हार सार, ताकी महिमा को कहे पार;
अरु कानन कुंडल जगमगाय, जिनकी द्युति सूरजशशि छिपाय।
केयुर कटक आभर्णसार, जिन तन संयोग सोहै अपार;
अरु वस्त्र विविध पहराय सार, पूरववत आयो गृहमझार।
जय करत नृत्य सुरईस आय, गुणवरनन बहुविधि करत लाय;
कर उत्सव सुरपति शीस नाय, सब निज निज थल पहुंचे सुजाय।
फिर पाय राज कछु काल सोय, ग्रहवास बसे व्रतदेश जोय;
फिर तपधरि केवलरिद्धि पाय, शिवपुर पहुंचे तुम हे जिनाय।
निरवान थान संमेद जान, मैं नमन करूँ उर हर्ष मान;
तुम जग जयवंते होहु देव, हम शीस नाय नित करत सेव।

(दोहा)

श्री नमिनाथ अनाथजिन, अधमउधारक सार;
कृपा जिनेश्वरपै करो, तुम त्रिलोक सरदार।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल)

वर्तमान जिनराय भरतके जानिये,
पंचकल्याणक मानि गये शिवथानिये;
जो नर मनवचकाय प्रभु पूजै सही,
सो नर दिवसुख पाय लहै अष्टम मही।

॥ इत्याशीर्वादः, पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ २२६ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))