( रामचन्द्रकृत अडिल्ल )
सकल परीषह जीत ध्यान अमितें हने,
घाति चतुष्क लहि ज्ञान भव्य बोधे घने।
मुनिसुव्रत जिन पांय नमूं शिर नाय के,
आह्वानन विधि करूँ चरण नयनाय के॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्र अत्रावतरवतर संवौषट् आह्वाननम।
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम।
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम॥
( अथ अष्टक ढाल जोगांगामा की )
इंदुशरदऋतु का अंगनें मित मुनिचित्तमो अविकारी,
शीत सुगंध त्रुट्ट परमत नामें तीर्थोदक भर झारी।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजें दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय जन्म-मृत्यु-जरा-रोग-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
घस मलयागर कुंकुम के संग कृष्णागर घनसारं,
दाह निकंदन परिमलतें अलि धावत वृंद अपारं।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय संसारताप-रोग-विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
चंदकिरण सम उज्ज्वल दीरघ मन-रंजन अनियारे,
तंदुल ओघ अखंडित लेकर पुंज करो दृगहारे।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान निर्वपामीति स्वाहा।
कुसुम मनोहर पंच वरन ही सुगतरु के शुभ लावै,
गंधसुगंधे घ्राणा-रंजन गुंजत षट्-पद आवें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखे ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
मोदक गुझा घेवर फेणी सुर्ही घृत बनावें,
रमनारंजन रमतें पूरे कंचन थाल भरावें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेखज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय क्षुधा-रोग विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप रत्नमय ज्योति मनोहर सुवरण पात्तर धारें,
ध्वांत नमै जिम मेघ पवनतें रवि आतम विस्तारें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोहांधकाररोगविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
कृष्णागर मलयागर चंदन धूप दशांग मंगावें,
स्वर्ण धूपायण संग हुताशन जारे मधुकर आवें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल उत्तम मनहर बहु नीके श्रीफल दाख मंगावें,
पंगी खारक आदि घनेरे घ्राणा चक्षु सुहावें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल चंदन तंदुल चरुदीपक धूप कुसुम फल लावें,
अर्घ करें चंद वसुविधि ऐसे मो शिव के सुख पावें।
मुनिसुव्रत जिनके पद पूजे दोष दुगुणनव नाशें,
लोक सकल कर रेख ज्यों देखें ऐसो ज्ञान प्रकाशें॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
( अथ पंचकल्याणक दोहा )
प्राणत स्वर्ग थकी चये, श्यामा उर अवतार।
श्रावण द्वितिया कृष्ण ही, लयो जजूँ पद सार॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय श्रावणकृष्णद्वितीयायां गर्भकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दशमी वदि वैशाख ही, जन्मे मुनत्रय ज्ञान।
सकल सुरसुर गिर जजे, मैं जजहूँ धर ध्यान॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय वैशाखकृष्णदशम्यां जन्मकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कृष्णदसैं वैशाख तप, धर्यो परिग्रह त्याग।
नगन दिगंबर वन बसे, जजूँ चरण-युग राग॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय वैशाख-कृष्णदशम्यां तप-कल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नौमी कृष्ण वैशाख अरि, हने घाति दुखदाय।
कयो धर्म केवल भयो, जजूँ चरण गुण गाय॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय वैशाख-कृष्ण-नवम्यां ज्ञान-कल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
फाल्गुण द्वादशि कृष्ण ही, हनि अघाति निर्वाण।
गये सुरसुर पद जजे, जजूँ मोक्ष कल्याण॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय फाल्गुणकृष्णद्वादश्यां मोक्ष-कल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( अथ जयमाला दोहा )
श्रीमुनिसुव्रत जिनतने, नमूं युगल पद सार।
भवदधि तारन-तरन हो, पतित उधारण-हार॥
( ढाल सीमंधरजिनवंदिम्या की )
मुनिसुव्रत जिन वंदिम्या जग सार हो, नगर कुशागर भूप।
पिता नमूं सुमित्र जी जग सार हो, श्रीहरिवंश अनूप॥
अनूप श्रावण दूज कारी सुरग प्राणततें चये,
तत्र मात श्यामा गर्भ आये लोकत्रय में सुख भये।
सुरअसुर के नय मुकुट कंपे पीठ सब हरि आय ही,
गर्भा कल्याण महंत महिमा ठानि मंगल गाय ही॥१॥
षट्नव मास त्रिकालहीं, जग सार हो।
वरषे रतन अपार वदी दसैं वैशाखकी, जग सार हो।
जिन जन्मे तिहवार।
तिहवार घंटा आदि बाजे सबै सुर मिल आयही,
जिन लेय पांडुक वन नहवाये क्षीरजल शुभ लायही।
सिंगार कर पित मात सौंपे नृत्य तांडव हरि करयो,
लख हृदय हर्षित भये दंपति नाम मुनिसुव्रत धरयो॥२॥
श्याम वरण तन तुंग है जग सार हो।
बीस धनुष परवाण, तीस सहस वर्ष आय है, जग सार हो।
कछु लांछन शुभ जान।
शुभ राज्य पंदरह सहस कीनो त्याग तृणवत वन गये,
नमः सिद्धेभ्यः कह लोंच कीनो ध्यान में प्रभु थिर भये।
तत्र ही भयो मन ज्ञान सुर नर पूज पद गुण गाइये,
वैशाख दसैं कृष्ण चंपक वृक्षतल व्रत भाइये॥३॥
कर षष्ठम मिथिला गये जग सार हो।
भोजन हित जिन राय।
विश्वसेन नृप जी दयो जग सार हो।
पय लख सुर हरषाय,
हरषाय सुर आश्वर्य कीनो पंच फिर वन जाय ही,
तप करे ग्यारा वरष द्वादश भांति निर्भै थाय ही।
वैशाख नवमी कृष्ण हरिये घाति चव धर ध्यान ही,
लह ज्ञान लोक अलोक पेख्यो भयो बोध कल्याण ही॥
समवशरण धनपति रच्यो जग सार हो,
मानमथंभ त्रिशाल चव, चव गोपुर मोहने जग सार हो।
खाई मजल सगल,
सगल वन वन कल्प-तरु पुनि चैत चंपक अंच ही,
धुज शेल मणि सुरूप सुर तिय नचै हलत नितंब ही।
मथ सभा द्वादश सभा मंडप कमल-आसन जिन ठये,
चतु-वक्त्र अंगुल-चार अंतर भई धुनि सुन हरषये॥५॥
तरु अशोक त्रय छत्र हैं जग सार हो, चवंसठ चमर दुलंत,
योजन वाणी मागधी जग सार हो।
दुंदुभि मधुर धुवंत, धुवंत दुंदुभिसुमन वरषे तुंग आसनत्रय लसैं,
तमपटन भा-मंडल विध्वंसै कोटि रविकी छवि नमै।
वसु प्रातिहारिज सहित आरिज देश के भवि बोध हो,
सम्मेद गिर समभाव प्रणमे श्रुत योग निरोध हो॥६॥
फाल्गुण द्वादश कृष्ण ही जग सार हो।
ध्यान शुक्ल असिधार, हन अघाति शिवपुर लियो जग सार हो।
सुख-अनंत भंडार,
भंडार सुख अविकार अवयव हीन वृद्धि नहीं कहा,
त्रिलोक की त्रिकाल परिणति ज्ञान गर्भित है महा।
तित जन्म मरण जग न व्यापै नाहिं सेवक भूप ही,
चिद्रूप वसु गुण-मई राजै सदा एक सरूप ही॥७॥
तुम गुण सुर-गुरु वरनवै जग सार हो।
जिह्वा सहस वणाय, तोऊ पार लहै नहीं जग सार हो।
तो हमपें किम थाय।
किम थाय हमपें तुहे वरनें देव गुरु से थक रहे,
हो कृपानाथ अनाथ के पति इहि भव में मैं दुख सहे।
तुम तरनतारन दुख निवारन तार भव तें नाथ जी,
चंदराम शरण निहार आयो जोर कें युग हाथ जी॥
( दोहा )
श्री मुनिसुव्रित देव की, विनती परम रसाल।
जो पढ़सी सुणसी सदा पासी मोक्ष विशाल॥
ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
इति श्रीमुनिसुव्रतनाथजिन पूजा संपूर्णा।
स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ १३९ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)