स्थापना
(ज्ञानोदय)
मुनियों के शुभ महाव्रतों को, धारा सुव्रत कहलाए,
ऋषि मुनि यति अनगारों को भी, शरण आप की मन भाए।
मुनिसुव्रत जी तुम्हें बुलाकर, हृदय-कमल पर पधराऊँ,
पूजा अर्चा चरण-वंदना करके मन में हरषाऊँ॥
(दोहा)
आह्वानन है स्थापना, सन्निधि करता आज।
अवसर पाकर पूजना, सबसे सुंदर काज॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्र अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वानम्
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्र अत्र तिष्ठ-तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट् सन्निधिकरणम्।
अष्टक (ज्ञानोदय)
रत्नजटित इस स्वर्ण कलश में, उज्वल जल भर लाया हूँ,
कर्म कालिमा धुल जावे मम, विनती करने आया हूँ।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं…।
चंदन घिस-घिस लेप लगाया, पर ना शीतलता पायी,
तब तो चंदन चढ़ा आपकी, महिमा मैंने अब गायी।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः संसारतापविनाशनाय चंदनं …।
सुंदर अक्षत थाली भरकर, पूजन आज रचाई है,
पूजा करके सम्यक् पाने, भक्त मण्डली आई है।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् …।
काम वासना के वश होकर, अंधा सा मैं व्यथित हुआ,
पुष्प चढ़ाकर पूजा फलतः कामदेव मम व्यथित हुआ।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं…।
लाडू-पेड़ा शुद्ध बनाकर, आप चरण में अर्पित हैं,
क्षुधा मिटाने केवल तुमको, जीवन आज समर्पित है।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं …।
कोटि-कोटि मैं दीप जलाऊँ, प्रकाश फिर भी थोड़ा है,
दीप चढ़ाकर आप ज्ञान से, मैंने मन को जोड़ा है।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः मोहान्धकारविनाशनाय दीपं …।
चंदन केसर लौंग आदि की, खुशबू वाली धूप चढ़ा,
पूजा करके मौज मनाऊँ, हर्ष चित्त में आज बढ़ा।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः अष्टकर्मदहनाय धूपं …।
श्रीफल ले अखरोट चिरौंजी, काजू किसमिस ऐला के,
थाल भराकर कर में लेकर, चरणों आया चेला ये।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः मोक्षफलप्राप्तये फलं …।
आठ द्रव्य ये मिला प्रभो मैं, अष्टम वसुधा पाने को,
पूजा करता आठ पहर अब, मोक्ष महल में जाने को।
त्रिभुवन पूजित मुनिसुव्रत को, तीन योग से नमन करूँ,
पूजा करके पूज्य आपकी, मोक्षमार्ग पर गमन करूँ॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्रायनमः अनर्घपदप्राप्तये अर्घं …।
प्रत्येक-अर्घ
(दोहा)
वसुविध द्रव्यों से प्रभो, पूजे तेरे पाद।
अन्य गुणों को पूजने, आया सुन वृषनाद॥
इति मण्डलस्योपरि पुष्पाञ्जलिं क्षिपामि/क्षिपेत्
जन्मातिशय के १० अर्घ
(लय : कहाँ गये चक्री जिन…)
बचपन से ही स्वेद कणों से रिक्त देह तेरा,
तेरी पूजन करने प्रभुवर ललचा मन मेरा।
मुनिसुव्रत जी काले हैं पर, न्यारे प्यारे हैं,
जो आता है चरण-शरण में, उसको तारे ये॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं निःस्वेदत्व जन्मातिशय गुण धारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पौष्टिक मीठा भोजन करते, किन्तु न मल बनता,
जो भी खाते-पीते वह सब, पूरा ही पचता।
मूत्र आदि जो ग्लानिप्रद है, तन में क्यों उपजे,
मुनिसुव्रत की पूजा से तन, विरति भाव निपजे॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं निर्मलव्य जन्मातिशय गुण धारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
धवल-धवलतम रक्त रहा है, तेरे तन में ये,
बतलाता जो वत्सलता का, भाव हृदय में हैं।
वत्सल गुण के कोष आपमें, अर्पित होता जो,
मुनिसुव्रत सम पूर्व पाप को, क्षण में खोता वो॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं क्षीरगौररुधिरत्व जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
सुव्रत तेरे जैसा सुन्दर, रूप न मिलता है,
पूजक के सब मिटे व्याधियाँ, आनन खिलता है।
अतिशय यह सौरूप्य आपका, किसको नहिं भावे,
एक बार भी दर्श करे नहिं अन्य कहीं जावे॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौरूप्य जन्मातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
छवि तेरी जो आकर्षक है, पास बुलाती है,
भक्त-गणों के क्षणभर में ही पाप सुखाती है।
प्रथम रहा संस्थान आपका, मन को भाता है,
मुनिसुव्रत जी भक्त चरण में, अर्घ चढ़ाता है॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं समचतुरस्रसंस्थान जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कोटिमल्ल का बल भी तेरे, बल से कम ही है,
तीन काल में पूज्य हमारे, शरण आप ही है।
उत्तम से भी उत्तम उत्तम, संहनन पाया है,
मुनिसुव्रत के दर्शन कर मम, मन हरषाया है॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं वज्रवृषभनाराचसंहनन जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
हाथी घोड़ा मीन साथियाँ, तन में शोभित हैं,
एक सहज वसु लक्षण देखे, जड़ भी मोहित है।
भूत-प्रेत सब शीघ्र भागते, नाम जपेंगे जो,
मुनिसुव्रत जी आप चरण में नित्य रमेंगे वो॥७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौलक्षण्य जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कमल केतकी गुलाब की भी, गंध न प्यारी है,
तेरे तन की खुशबू ओहो, न्यारी-न्यारी है।
केतु देव आ पाँव पड़ेगा, भक्त बने उसका,
मुनिसुव्रत के चरण पड़े तो भला न हो किसका॥८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौगन्ध्य जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
घेवर बाबर से भी मीठी, जिनकी वाणी है,
उसको सुनकर भाव सुलटते, पापी प्राणी के।
अतिशय प्यारा क्या बतलाऊँ, तुमने पाया है,
जिसने पूजा उसकी क्षण में, पलटी काया है॥९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं प्रियहितवादित्व जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
बल कितना है मुनिसुव्रत में, कौन बतावेगा,
बतलाने का गर्व करे यदि, तो पछतावेगा।
दर्श मात्र से बलशाली भी, मद को छोड़ेंगे,
भोगी जन भी विषय भोग से, मन को मोड़ेंगे॥१०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अप्रतिमवीर्य जन्मातिशयगुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
घातिक्षय से उत्पन्न १० अतिशय
(लय : शांतिनाथ मुख शशि उनहारी)
सुभिक्ष होता सौ-सौ योजन।
सुख को पाते जग के जन-जन॥
सुव्रत सुव्रत नाम रटूँगा।
शिवपथ मैं अब शीघ्र डटूँगा॥११॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं गव्यूतिशत चतुष्टय सुभिक्षत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
गगन मार्ग में चलते ऐसे,
भू पर हम तुम चलते जैसे।
सुव्रत राजित समवशरण में
अर्घ चढ़ावे आप चरण में॥१२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं गगनगमनत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
क्यों खायेंगे क्यों पीयेंगे,
भुक्ति भाव से रहित हुए हैं।
छुम-छुम, छुम-छुम नाचे गावे,
सुव्रत पद में हम फिर आवे॥१३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं भुक्त्यभाव घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जीव मरेंगे कभी न तुमसे,
तब तो पूजित हो तुम सबसे।
परम दया है सुव्रत तुममें,
पूजा की है तब तो हमने॥१४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अप्राणिवधत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कर न सके उपसर्ग कभी भी,
सुव्रत पद में रहें सभी जी।
अभयदान तुम देते सबको,
पूजें हम तो केवल तुमको॥१५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं उपसर्गाभाव घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
चतुरानन हो चतुरानन भी,
देव सुरासुर पूजे नर भी।
सुव्रत ने यह अतिशय पाया,
विस्मित हमने अर्घ चढ़ाया॥१६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं चतुर्मुखत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कोई विद्या तजकर तुमको,
जा न सके यह अचरज हमको।
विघ्नेश्वर मम सुव्रत स्वामी,
पूजक होगा जग में नामी॥१७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सर्वविघ्नेश्वरत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
छाया तेरी पड़ नहिं सकती,
भव्य चेतना तुममें रमती।
बच न सकेगी अघ की छाया,
जिस पर होगी सुव्रत छाया॥१८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अच्छायत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पलके तेरी नहीं झपकती,
पाप नागिनी नहीं फटकती।
सुव्रत तेरा भक्त बने तो,
आत्मामृत का पान करे वो॥१९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अपक्ष्मस्पंदत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पूर्ण रुको है वृद्धि बाल की,
क्योंकि आप हैं धर्मपाल जी।
नख भी सुव्रत नहीं बढ़ेंगे,
आप भक्त के पाप घटेंगे॥२०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं समाननखकेशत्व घातिक्षयजातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
देवोपनीत १४ अतिशय
(छन्द ज्ञानोदय)
अर्धमागधी दिव्य देशना, जिसको अपनी भाषा में,
समझ सभी के संशय मिटते, हो जाते सुख साता में।
मुनिसुव्रत के देवों द्वारा किया गया यह अतिशय है,
जो पूजेगा यश पावे अरु सद्गति पावे परभव में॥२१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सर्वार्धमागधीभाषा देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
बैरी बन उपसर्ग आप पर करने वाला पापी भी,
बने आपका मित्र शीघ्र ही, तजकर आपाधापी जी।
चित्त लगाकर भाव भक्ति से, भवभंजन को अर्चेगा,
सुव्रत स्वामी स्नेहपात्र बन सबका मन में हर्षेगा॥२२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सर्वजन मैत्रीभाव देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
आम-जाम अरु जामुन केला, सभी साथ में फलते हैं,
मुनिसुव्रतजी आप शरण में, पाप-पिण्ड सब गलते हैं।
सुरकृत अतिशय तीन लोक में, तीर्थंकर ही पाते हैं,
आप दर्शकर पापी जन भी, मुख्य भक्त बन जाते हैं॥२३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सर्वर्तुफलादि शोभिततरुपरिणाम देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
भूतल होता दर्पण जैसा मुनिसुव्रत का योग मिले,
एक बार आ पूजा कर ले, जन्म-मरण का रोग टले।
फिर दैहिक इन रोगों की सुन बात कहाँ तक रह पावें,
तो तुमको तजकर भव्य सुधी यह और कहीं पर क्यों जावे?॥२४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं आदर्शतलप्रतिमारत्नमयी देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
समवसरण जब जहाँ-जहाँ पर, सुव्रत तेरा आता है,
मिथ्यामत का पोषक दल भी, तब अनुचर बन जाता है।
अनुगत बनती वायु तदा तो विस्मय इसमें क्या भारी,
आप भक्त के पाप कर्म भी कर न सकेंगे गद्दारी॥२५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं विहरण मनुगत वायुत्व देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
होता परमानंद लोक में मिले, निकटता तेरी तो,
एक बार के दर्श मात्र से, वाँछे खिलती मेरी तो।
दिविज मनुज मुनिसुव्रत तुमको, पूजा करते आठ पहर,
अष्ट कर्म से शीघ्र छूटते पा जाते गुण आठ प्रवर॥२६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सर्वजन परमानंदत्व देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कंकर कण्टक धूल आदि से, रहित भूमि को कर देते,
वायु जाति के देव मार्ग को, अतिशयता से भर देते।
उसका कारण मुनिसुव्रत का, बिहार जग में मान्य रहा,
नाच-नाच कर अर्घ चढ़ावे तो बन जाते मान्य यहाँ॥२७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं वायुकुमारोपशमित धूलि कण्टकादि देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
गंध युक्त अति निर्मल जल को मेघ देव बरसाते हैं,
मुनिसुव्रत के चरण मिले तो पापी भी हरषाते हैं।
छाम-छुम-छाम-छुम-नाच-नाचकर ढम-ढम-ढम-ढम ढोल बजा,
जय-जय करके अर्घ चढ़ाऊँ आप भक्ति में आज रचा॥२८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं मेघकुमारकृत गंधोदकवृष्टि देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
सहस पाँखुड़ी वाले सोने के, निर्मित शुभ कमलों को,
रच देते हैं जहाँ-जहाँ पर तुम रखते पद युगलों को।
मुनिसुव्रत को भक्ति-भाव से, भव्य चढ़ावे अर्घ यदा,
भर जावे भण्डार पुण्य के, क्यों आवे फिर पाप वहाँ ?॥२९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं पादन्यासेकृत पद्मानि देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
फल-फूलों से लता गुल्म सब, खिल जाते हैं फल जाते,
और नम्र हो विनयवान सम पृथ्वी तल तक झुक जाते।
अतिशय ऐसा मुनिसुव्रत के ऊर्ध्व-लोक के देव करें,
मुदितमना जो अर्घ चढ़ावे, सुरनर उसके पैर पड़े॥३०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं फलभारनम्रशालि देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
शरदकाल में जैसा निर्मल गगन वहाँ का हो जाता,
चरण मिले श्री सुव्रत के तो, जीवन सुख से भर जाता।
त्रय योगों को निश्छल करके, त्रिभुवनपति को पूजेगा,
आपद-विपदा के बादल से, क्षण-भर में ही छूटेगा॥३१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं शरन्मेघवन्निर्मल गगनत्व देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
नर तिर्यंचों देवों को भी दुन्दुभि बाजे बज करके,
कहते शिवपुर सार्थवाह को, पूजो माया तज करके।
मुनिसुव्रत की ढोल-नगाड़े और बजाकर शहनाई,
पूजे उस घर नित्य बजेगी सौख्य-शांति की शहनाई॥३२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं एतैतैतिचतुर्निकायामर परस्पराह्वान देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
दिशा वलय सब अंधकार से, धूल ओस से आँधी से,
रहित बनेंगे खिल जायेंगे चमक उठेंगे चाँदी से।
मुनिसुव्रत की भक्ति करे तो दुख के बादल छट जाएँ,
फुदक-फुदककर पुनः पुनः वह आप चरण के गुण गाएँ॥३३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं शरदकालवन्निर्मल दिग्विभागत्व देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
धर्मचक्र को शीश उठाकर, देव हमेशा चलते हैं,
बिहार होता मुनिसुव्रत का, वहाँ सौख्य ही फलते हैं।
पाद-पद्म की अर्चा कर, तू चक्र रत्न को पायेगा,
ध्यान चक्र से कर्मनाश कर, इष्ट मोक्ष फल पायेगा॥३४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं धर्मचक्रचतुष्टय देवोपनीतातिशय गुणधारक श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
अष्ट प्रातिहार्य के अर्घ
(लय : श्री वीर महा अतिवीर…)
यह वृक्ष बना गत शोक, तेरे संगम से,
मम उपजा पूजन शौक, तव पद संगत से।
हे सुव्रत तेरा नाम, भव का तारक है,
तव पूजा का यह काम पाप प्रहारक है॥३५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अशोकवृक्ष प्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
सुर बरसायेंगे फूल, आप विराजेंगे,
आ क्षण भर पूजे पाद, निज को पायेंगे।
वो खिल जाये ज्यों पुष्प, तुमको अर्चेगा,
कर सुव्रत तेरे दर्श, उर में हर्षेगा॥३६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सुरपुष्पवृष्टि प्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
शुभ चौंसठ चामर देव, आकर ढोर रहे,
जो कर ले तुमसे स्नेह, पंचम ज्ञान लहे।
हे सुव्रत! तेरा जाप, आठों याम करूँ,
तो क्यों नहिं भव को छोड़, तुम सम पाप हरूँ॥३७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं चतुष्षष्ठी चामर प्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
तव भामण्डल यह श्रेष्ठ, सबको मोह रहा,
यह कहता सुव्रत पूज्य, तेरे मोह गया।
क्या तुमने देखा देव, सुव्रत जैसा रे,
यह दर्श मिले जो श्रेष्ठ, किस्मत तेरा ये॥३८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं भामण्डल प्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
तुम तीन लोक आदर्श, गणधर मुख्य कहे,
यह बतलाते हैं छत्र, त्रिभुवन पूज्य रहे।
तुम वीतराग पर धन्य हित उपदेश दिया,
वर मुक्तिवधू को आज, उत्तम काम किया॥३९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं छत्रत्रयप्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जिस दिव्य ध्वनि से ज्ञान, सबको मिलता है,
उस प्रातिहार्य को देख, मानस खिलता है।
मम सुव्रत के कर दर्श, अच्छे भाव हुए,
तव पूजन से है हर्ष भव के ताप गए॥४०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं दिव्यध्वनिप्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
ये दुन्दुभि बाजे नित्य, ढम-ढम बजते हैं,
तू आ जा प्रभु के पाद, पातक हटते हैं।
तुम रहे बीसवें तीर्थ, सुव्रत नाम हुआ,
जब पाये तेरे पाद, मन का काम हुआ॥४१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं दुन्दुभिप्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
शुभ सिंहासन पर आप, अधर विराजे हो,
सो बढ़ता सबका राग, तव पद पाने को।
तुम देवों के भी देव, शिवपथ नायक हो,
जो पूजेगा दिन रात, शिवसुख लायक हो॥४२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सिंहासनप्रातिहार्यमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पंचकल्याणक के अर्घ
(लय : मुनि सकलव्रती बड़भागी)
जब माँ ने देखे सपने, कुल दीपक पाने अपने।
तिथि सावन दूजी प्यारी, श्री कृष्णा थी सुखकारी॥४३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं गर्भकल्याणकमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
बैशाख कृष्ण को जन्में, श्री सुव्रत अद्भुत जग में।
सुर उत्सव करने आये, वह दसमी सबको भाये॥४४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं जन्मकल्याणकमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
बैशाख कृष्ण की आयी, जो दसमी थी सुखदायी।
श्री सुव्रत ने तप धारा, भविजन ने भाव सुधारा॥४५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं तपः कल्याणकमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
बैशाख मास की आयी, जो नवमी मन को भायी।
मुनिसुव्रत ज्ञान सुपाये, हम नाच-नाच गुण गाये॥४६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं ज्ञानकल्याणकमण्डित श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जो फाल्गुन बारस कृष्णा, तब मिटी कर्म की तृष्णा।
श्री सुव्रत ने शिव पाया, मैं पूजा करने आया॥४७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं मोक्षकल्याणकमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
अनंत चतुष्टय के अर्घ
तब लोक-अलोक सुझलके, जब ज्ञान सुअंतिम वरते।
प्रभु अर्हत् पद को पाया, श्री सुव्रत जग के राया॥४८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अनंतज्ञानगुणमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जब अमित दर्श विलसाया, तब तीन लोक पद आया।
मैं पूजूँ दर्शन क्यारी, मिल जावे शिव फुलवारी॥४९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अनंतदर्शनगुणमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जो मोह रहा जग बैरी, वह आया शरणा तेरी।
तब सौख्य अलौकिक पाया, मैं सुव्रत पूजन आया॥५०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अनंतसुखगुणमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जो वीर्य अनोखा तुममें, वह मिल सकता है किसमें।
मैं दृम-दृम नाद बजाऊँ, बस सुव्रत ध्यान लगाऊँ॥५१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अनंतवीर्यगुणमण्डित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
१८ दोष से रहित अर्घ
(दोहा)
भोजन संज्ञा मिट गई, भूख न फटके पास।
क्षुधा रहित को पूज ले, सुख पावे हर श्वाँस॥
जगह-जगह पर आपकी हो पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं क्षुधादोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
प्यास गयी पाताल में घाति मिटे सो देव।
तृषा मिटाने आपकी, पूजा की हो देव॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं तृषादोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
तीर्थंकर हैं सो प्रभो, नहीं जरा का नाम।
शोक बुढ़ापे का मिटे, भक्ति करे वसुयाम॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं जरादोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जन्मोंगे तुम मोक्ष में, सो न पुनः हो जन्म।
ऐसे प्रभु को पूजना, शीघ्र मिटावे दम्भ॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं जन्मदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जन्म नहीं अवशेष तो, मरना क्यों हो शेष।
जो पूजेगा आपको, कभी न पावे क्लेश॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं मरणदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
मैं मेरा सब ही मिटा, मिटा मान अभिमान।
मोह दोष से रहित की, पूजा देती भान॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं मोहदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पर द्रव्यों से दूर तुम, किसमें उपजे राग।
आप चरण में राग से, मिटे राग की आग॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं रागदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
शत्रु बचे तो द्वेष हो, अहो हितंकर आप।
सो द्वेषी चरणों रहे, लौट न आवे पाप॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥५९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं द्वेषदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
अचरज उपजे क्यों तुम्हें, नयी न कोई चीज।
विस्मय दूषण ना रहा, ये ही सुख का बीज॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं विस्मयदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
अरति नहिं है आपमें, रति से भी तुम दूर।
सौम्य-सौम्यता आपमें, राज रही भरपूर॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं रतिदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
निद्रा में नहिं पा सके, समकित का जो भाव।
जागृत देखा तो हुआ, मेरा तुममें चाव॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं निद्रादोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
जड़ की चिंता में घुला, मेरा मन दिन रात।
दर्श किये निश्चिंत के, मिटा पाप का साथ॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६३॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं चिंतादोषरहित श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
श्वेत कणों से लिप्त, औदारिक तन निःसार।
दोष मिटाकर आपने, पाया निज का सार॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६४॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं स्वेददोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
इष्ट मिटे मिल जाय या, अनिष्ट का संयोग।
खेद न उपजे आपको, नहीं खेद का योग॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६५॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं खेददोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
देह-नेह से जीव ये, होता है भयभीत।
सुव्रत भय से रहित हैं, सो हम करते प्रीत॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६६॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं भयदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
पुत्र-पौत्र दारा सुता, वियोग में हो शोक।
हे अशोक! मुझमें जगा, तब पूजा का शौक॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६७॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं शोकदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
मदमाते वे ही बने, प्रज्ञा होवे अल्प
पूर्ण ज्ञान पूरित प्रभो! मद का क्यों हो जल्प॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६८॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं मददोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
कोटि रोग का हे विभो, देह रहा भण्डार।
रोग मूल से मिट गया, मिला मोक्ष का द्वारा॥
जगह-जगह पर आपकी हो, पूजा दिन रात।
सुव्रत सबके लाड़ले, कहने की क्या बात॥६९॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं रोगदोषरहित श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय अर्हं नमः अर्घ्यं …।
(नरेन्द्र छन्द)
मुनि सुव्रत सम्मेद शिखर के कूट सुनिर्जर आए।
शेष कर्म को पूर्ण नाश कर, शिव में जा विलसाए॥
उसी कूट पर अर्घ चढ़ाऊँ, आत्मिक सुख को पाने।
सभी कर्म की करूँ निर्जरा, शीघ्र शिवालय जाने॥७०॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री निर्जर कूटेभ्यो नमः अर्घ्यं …।
(ज्ञानोदय)
पैठण में है केशुराय में ग्राम करैया हाट रहे।
और अनेकों जिनालयों में, मुनि सुव्रत के धाम कहे॥
छोटे-मोटे खड़गासन पद्मासन में जिन बिम्ब बने,
अर्घ चढ़ाकर हम भी स्वामी, जैन धर्म के खम्भ बने॥७१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय नमः अर्घ्यं…।
पूर्णार्घ (घत्ता)
हे सुव्रत तेरे, पद में मेरे पूजा के जो भाव जगे,
वे अमर बने अब चरण रहे तव पूजा में ही चाव लगे।
जो अर्घ चढ़ावे पुण्य बढ़ावे, उसके सारे पाप मिटे,
वे शिव ना जावें, निज नहिं पावे, तब तक तेरा नाम रटे॥७२॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय नमः पूर्णार्घं …।
जाप्य मंत्र-ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः
(९/२७/१०८)
जयमाला
(दोहा)
मुनि सुव्रत की माल यह, मुनि व्रत पाने आज।
गाऊँ स्वामी अब मुझे, मिले मुक्ति का राज॥
(ज्ञानोदय)
सब देवों के दर-दर जाकर, ठोकर खा-खा आया हूँ।
सुव्रत जैसा रूप न देखा, सो पद पा हरषाया हूँ॥
अब क्यों छोड़ूँ आप चरण को, कभी नहीं मैं छोड़ूँगा,
सपने में भी रागी गुरु से, चित्त न अपना जोड़ूँगा॥१॥
अहो आपकी वीतराग छवि मन में पत्थर रेखा सी,
अमिट बनी तो क्यों बच पावे, मेरे अघ की रेखा जी।
स्वर लहरी में गा-गा करके तननं तननं ताल बजा,
झालर घण्टा बजा पूज में आया है जो आज मजा॥२॥
उसको वचनों से मैं कैसे बतलाऊँ हे सुव्रत जी,
गूँगा गुड़ को खाकर के क्या, स्वाद बतावे सकृत भी।
वैसे ही उस पूज खुशी का केवल अनुभव चित्त करें,
मन केकी मम हर्षित हो आनंदित होकर नृत्य करें॥३॥
फुदक-फुदककर उछल-उछलकर, आप चरण की भक्ति करूँ,
फलतः स्वामी तेरे जैसी, केवलनिधि की शक्ति वरूँ।
मुनिसुव्रत के बिम्ब लोक में, जहाँ-जहाँ पर शोभित हैं,
भविजन पूजा करके उनकी पद में रहते मोहित हैं॥४॥
उनमें से मैं दो प्रतिमा का, अतिशय आज बताता हूँ,
मुनिसुव्रत की पूजा का फल, जन-जन को दिखलाता हूँ।
महाराष्ट्र में ग्राम सुपैठण, मुनिसुव्रत का तीर्थ रहा,
दर्शन अर्चन वंदन से ही सबका खिलता भाग्य जहाँ॥५॥
बना रेत का बिम्ब यहाँ, पर अहो आज तक अमिट रहा,
लाखों वर्षों पूर्वकाल का होकर भी यह विशद् रहा।
खरदूषण राजा ने इसको, किया विराजित पूजा था,
दर्शन करके राम लखन अरु, सीता का मन रीझा था॥६॥
कृष्ण वर्ण के मुनिसुव्रत पर उनके उज्जवल भाव रहे,
दर्शमात्र से दर्शक गण के, होते उज्जवल भाव अरे।
चिन्तित हो या रहा अचिन्तित, सब कुछ इनसे मिलता है,
भव-भव का कल्मष भी इनके, चरणों में झट धुलता है॥७॥
अब सुन लो जो क्षेत्र रहा है, केशुराय शुभ न्यारा है,
मुनिसुव्रत का बिम्ब वहाँ पर, अतिशय युत है प्यारा है।
कहते हैं जब यहाँ प्रतिष्ठा ठाट-बाट से करवाई,
देवों ने आ पुष्पवृष्टि कर, भक्ति भावना दरशाई॥८॥
और किया था जय जय जय जय, केशर धारा बरसाई,
देखा जिसने सुना उसी की अन्तर आत्मा हरषाई।
कुन्द-कुन्द आचार्य यहाँ पर, संघ सहित जब आये थे,
दर्शन करके गद्गद् होकर, वंदन कर हरषाये थे॥९॥
ख्याति रही है दूर-दूर तक, इन दोनों ही प्रतिमा की,
वीतरागता सुन्दरता की, सौम्य शान्तता प्रतिभा की।
दुनिया कहती तव पूजा से, शनि ग्रह भागे क्षणभर में,
लेकिन तेरे सुमिरन से तो, अघमल धुलते पल भर में॥१०॥
और शनिग्रह आप भक्त के, साथ रहेगा सेवा में,
सुव्रत भक्त बनेगा वह भी, पावे शिव सुख मेवा रे।
रहे अठारह गणधर तेरे, द्वादशांग के पाठी जो,
मुनिवर तीस हजार शोभते, आप चरण अनुरागी जो॥११॥
पुष्पसुदत्ता प्रमुख अर्जिका, अर्द्ध लाख की संख्या में,
एक शाटिका मात्र पहनकर, आप शरण थी धन्या वे।
एक लाख थे श्रावक अणुव्रत, धार बने शिवसाधक थे,
और श्राविका तीन लाख थी, आप धर्म आराधक वे॥१२॥
असंख्यात थे देव-देवियाँ, संख्य रहे तिर्यंच वहाँ,
समवशरण के बारह कोठे, में बैठे थे भव्य अहा।
तीन लोक के जीव आपकी, सेवा में लवलीन हुए,
आप दरश से जग के प्राणी दुःख कष्ट से हीन हुए॥१३॥
एक माह की आयु बची तब, सम्मेदाचल क्षेत्र गये,
शेष कर्म भी नाश किये सो, शाश्वत उत्तम क्षेत्र रहे।
चक्रवर्ति हरिषेण आपके गुण गाते नहिं थकता था,
घर में रहकर भी ओ उसका, मन तुममें ही रमता था॥१४॥
रामचन्द्र भी आप तीर्थ में, शिव ललना के नाथ हुए,
भूषणद्वय भी तब शासन में, मुक्ति अंगना साथ हुए।
ढोल ढमाके बजा-बजाकर और बजाकर ताली मैं,
अवसर पाया तव पूजा का, फली पुण्य की डाली है॥१५॥
आप दर्श से वित्तराग अब, बहुत दूर ही भाग गया,
वीतराग में पूज्य आप में, मेरा मन यह जाग गया।
धन अर्जन का भाव नहीं मम, धर्मार्जन का भाव हुआ,
घर गृहिणी का राग मिटा अरु मुक्ति वधू से राग हुआ॥१६॥
मुनियों में आदर्श रहे हो, श्रेष्ठ रहे हो आप मुनि,
शरणागत के शरणदातृ हो, गुणियों में हो श्रेष्ठ गुणी।
रहली पटनागंज क्षेत्र में बहुत पुराने सुव्रत हैं,
और वहाँ पर तीस जिनालय, महावीर प्रभु मनहर हैं॥१७॥
महाराष्ट्र में पैठन नगरी, जहाजपुर में स्वामी है,
केशराम में अतिशयकारी, सर्व लोक में नामी हैं।
जहाँ-जहाँ पर मुनिसुव्रत के बिम्ब बड़े या छोटे हैं,
वीतराग सर्वज्ञ हितंकर, भगवन हैं सो मोठे हैं॥१८॥
भूतल में या जिनगृह में या, गृह चैत्यालय जंगल में,
सर्वोदय शुभ ज्ञानतीर्थ में, मुनिसुव्रत जग मंगल हैं।
ऐसे सुव्रत स्वामी तेरी, कैसे गाऊँ महिमा मैं,
किन शब्दों में किन छन्दों में बतलाऊँ तव गरिमा मैं॥१९॥
ज्ञान नहीं है मुझमें कुछ भी फिर भी चुप नहिं रह पाऊँ,
वसंत ऋतु में कोकिल सम ही, बिना विचारे गुण गाऊँ।
आप चरण में भक्ति रही सो बात रही क्या लज्जा की,
तब तो मैंने अल्प बुद्धि से सुव्रत तेरी अर्चा की॥२०॥
बुद्धिमान हो प्राज्ञ पुरुष हो, दृष्टि न दोषों पर डाले,
पूजा करके दुर्गति द्वारे, बन्द शीघ्र ही कर डाले।
पूर्ण हुई यह जयमाला जो, विजयमाल की हेतु रही,
पढ़ने-सुनने वाले भवि के, भवसागर की सेतु रही॥२१॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं श्री मुनिसुव्रत जिनेन्द्राय अर्हं नमः जयमाला पूर्णार्घ्यं …।
शनि रवि बुध या सोमवार हो, मुनिसुव्रत को पूजेगा।
आकर्षित हो ग्रह मण्डल भी, उसके पीछे घूमेगा॥
लौकिक सुख की बात कहे क्या, शिव-सुख को भी पायेगा।
सिद्ध करे पुरूषार्थ अंत का, तो क्यों भव में आयेगा॥
इत्याशीर्वाद : परिपुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्/क्षिपामि…
Artist: आर्यिका विज्ञानमती
स्रोत: सुव्रतदायक श्री मुनिसुव्रत विधान (आर्यिका विज्ञानमती), पृष्ठ ९ (सुव्रतदायक श्री मुनिसुव्रत विधान (आर्यिका विज्ञानमती) | Suvratdayak Shri Munisuvrat Vidhan (Aryika Vigyanmati))