नगर अचलपुर की ईशान दिशा मे मुक्तागिरि सुखकार।
साढ़े तीन कोटि मुनियों का सिद्धक्षेत्र यह मंगलकार॥
बावन जिन गृह बने मनोरम सुन्दर पर्वत वंदनवार।
श्री मुनियों के चरण-चिन्ह से शोभित जग मे जय-जयकार॥
श्री मुनियों की जय-जयकार, अरहंतो की जय- जयकार।
श्री सिद्धों की जय-जयकार, मुक्तागिरि की जय-जयकार॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
सम्यक् निर्मल नीर मनोहर हृदय कटोरी मे भर लाय।
जन्म जरा मृतु नाश हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥
मुक्तागिरि से सिद्ध हुये हैं साढ़े तीन कोटि मुनिराय।
श्रीमुनि चरण कमल मैं वन्दू राग द्वेष परिणति मिट जाय॥१॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
निज गुण चंदन दाह निकंदन लाया हूँ शीतल सुखदाय।
नाशहेतु संसार ताप दुख भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता.२॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं नि.।
उज्जवल महा मनोरम अक्षत शुभ्र हृदय आनन्द प्रदाय।
अक्षय पद की प्राप्ति हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता.३॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि.।
सुन्दर दिव्य पुष्प अति कोमल चरण चढ़ाऊँ मैं हर्षाय।
कामबाण के नाश हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता४॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
शुभ नैवेद्य चढ़ाऊँ प्रभुवर अपना चेतन भाव जगाय।
क्षुधा रोग के नाश हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता५॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।
ज्ञानदीप के नव प्रकाश से मेरा मिथ्यातम मिट जाय।
मोह तिमिर के नाश हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥
मुक्तागिरि से सिद्ध हुये हैं साढ़े तीन कोटि मुनिराय।
श्री मुनि चरण कमल मैं वन्दूँ राग द्वेष परिणति मिट जाये॥६॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।
पावन धूप चढ़ा विभाव के पूर्ण नाश का करूँ उपाय।
अष्टकर्म के नाश हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता॥७॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विनाशनाय धूपं नि.।
सहज भाव संपति फल द्वारा मिले मुक्ति मंगल शिवदाय।
परम मोक्षफल प्राप्ति हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ती.८॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।
जल फलादि वसु द्रव्य अर्घ्य ले नाचूँ गाऊँ हिय हर्षाय।
निज अर्घ्य पद प्राप्ति हेतु मैं भाव सहित पूजूँ जिनराय॥मुक्ता९॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तय अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
मुक्तागिरि से मुक्ति प्राप्त करने का उर मे भाव जगे।
तत्वों के सम्यक् निर्णय से समकित हो मिथ्यात्व भगे॥१॥
श्रेष्ठ तपस्या भूमि यही है कोटि कोटि मुनिराजों की।
पर की चिन्ता त्याग जगाई चिन्ता निज के काजों की॥२॥
शुक्ल ध्यान से कर्म जलाये निजानन्द रसलीन हुए।
जा पहुँचे लोकाग्र शिखर पर सिद्ध शिला आसीन हुए॥३॥
होते अतिशय यहाँ सदा ही केशर वर्षा होती है।
पर्वत की अनुपम शोभा मन की कलुषता धोती है॥४॥
दुंदुभि देव बजाते नित ही नृत्य गान मंगल करते।
भविजन दर्शन पूजन करके अशुभ अमंगल को हरते॥५॥
विमल घोष सम्यक्दर्शन का यहाँ सुनाई देता है।
रत्नत्रय की महिमा का फल यहाँ दिखाई देता है॥६॥
पावन चरण चिन्ह मुनियों के मोक्ष मार्ग दिखलाते हैं।
भव्य जिनालय चौबीसों तीर्थंकर का यश गाते हैं॥७॥
पद्मासन खड़गासन प्रतिमाये मनोज्ञ मंगलकारी।
कलापूर्ण नयनाभिराम नासाग्र दृष्टि अति सुखकारी॥८॥
भाव विभोर भक्ति मे तन्मय जो जिनवर गुण गाते हैं।
सम्यक्पथ पर चलकर निश्चित परम सौख्य पद पाते हैं॥९॥
सिद्ध क्षेत्र का पूजन वन्दन अतुलित महापुण्य दाता।
जो स्वभाव का आश्रय लेता सादि अनंत मोक्ष पाता॥१०॥
यही भावना फिर आकर हम बावन जिन मन्दिर पूजै।
इस पर्वत की पूजन द्वारा शुद्ध भाव मन मे गूंजे॥११॥
वृषभ आदि चौबीस जिनेश्वर के चरणों मे नित बंदन।
सारे संकट दूर हो गये करके जिन पूजन दर्शन॥१२॥
ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तय अर्घ्य नि.।
मुक्तागिरि के क्षेत्र की महिमा अगम अपार।
मन वच तन जो पूजते वे होते भव पार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्य-ॐ ह्रीं श्री मुक्तागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ५३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))