( स्व० कवि जवाहरलालजी कृत )
(दोहा)
मुक्तागिरि तारथ परम, सकल सिद्धि दातार।
तातें पावन होत निज, नमों सीस कर धार॥१॥
(गीता छन्द)
येही जम्बूद्वीप मध्य भरतक्षेत्र सा जानिये,
आरज सो खंड मझार, जाके परम सुन्दर मानिये।
ईशान दिशि अचला जु पुरकी, नाम मुक्तागिरि तहां,
कोड़ि साढ़े तीन मुनिवर, शिवपुरी पहुंचे जहां॥२॥
(दोहा)
पारसप्रभुको आदि दे, चौबीसों जिनराय।
पूजों पद जुग पद्म सम, सुर शिवपद सुखदाय॥
ॐ ह्रीं मुक्तागिरिसिद्धक्षेत्रसे साढ़ेतीनकरोड़मुनिमोक्षपदप्राप्ता
अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ
ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधि-
करणं।
(अष्टक)
परम प्रासुक नीर निर्मल, क्षीर दधि सम लीजिये,
हेम झारी मांहि भरके, धार सुन्दर दीजिये।
तीर्थ मुक्तागिरि मनोहर, परम पावन शुभ कहो,
कोटि साढ़े तीन मुनिवर, जहांतें शिवपुर लहो॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
चंदन सु पावन दुख मिटावन, अति सुगंध मिलाइये।
डार कर कर्पूर केशर, नीर सों घिस लाइये॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०
विमल तंदुल ले अखंडित, ज्योति निशिपत्ति सम धरे।
कनक थारी मांहि धरके, पूज कर पावन परे॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।
सुरवृक्षके सम फूल लेकर, गंधकर मधुकर फिरें।
मदनबाण विनाशवेकों, प्रभु चरन पूजा करें॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।
छहों रसकर युक्त नेवज, कनक थारी में भरों।
भाव से प्रभु चरन पूजों, क्षुधादिक मनकी हरों॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०।
रतनदीप कपूर बाती, जांति जगमग होत है।
मोहतिमिर विनाशवेको, भानु सम उद्योत है॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०
कूट मल्यागिरि सो चन्दन, अगर आदि मिलाइये।
ले दशांगी धूप सुन्दर, अगनि मांहि जराइये॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।
ल्याय एला लौंग दाडिम, और फल बहुते घने।
नेत्र रसना लगे सुन्दर, फल अनूप चढ़ावने॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०।
जल गंध आदिक द्रव्य लेके, अर्घ कर ले आवने।
लाय चरन चढ़ाय भविजन, मोक्षफलको पावने॥ तीर्थ०॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०।
(दोहा)
मुक्तागिरिके सीसपर, बहुत जिनालय जान।
तिनकी अब जयमालिका, सुनो भव्य दे कान॥१॥
(जयमाला)
(पद्धरी छन्द)
श्रीमुक्तागिरि तीरथ विशाल, महिमा जाकी अद्भुत रसाल।
जुग पर्वत बीच परे दो कौन, मुक्तागिरि जहां
सुखको सु भौन॥२॥ चढ़िय सिवान जहां ऊपर सो भान,
दहलाने पर सो सार जान। यात्री जहां डेरा करें आय,
अति मुदित ह्वै चित्त उमगाय॥३॥ ऊपर शुचि जलसों
भरे कुंड, जहं सपरे यात्रिन के सु झुंड। बहु विधि की
द्रव्य धरी सो धाय, पूजन का भविजन चले सांय॥४॥
जहां मन्दिर बीच बने रसाल, पारसप्रभु की मूरत विशाल।
पूजत जहां भविजन हरष धार, भव भवको पुण्य भरे भंडार
॥५॥ बावन जगह दर्शन जिनेश, पूजत जिनवर को सुर
महेश। इक मन्दिर में भुयरो जु सोय, प्रतिमा श्रीशान्तिजिनेश
होय॥६॥ दर्शन कर नरभव सुफल होय, जहां जन्म-जन्म
के पाप खोय। मेढ़ागिरिकी हैं गुफा भाय, मन्दिर सुन्दर
इक माम काय॥७॥ प्रतिमा श्रीजिनवर देवराज, दर्शन
कर पूरन होंय काज। मेढ़ागिरि के ऊपर सुजान, द्वय टोंक
बनी अति सौम्यमान॥८॥ इक पांडे बालक मुनि कराय,
इक भागवली का जान रमाय। जहां श्रीजिनवर के चरण
सार, बंदत मनवांछित सुखदातार॥९॥ बावन मन्दिर
जहं शोभकार, महिमा तिनकी अद्भुत अपार। जहं सुर
आवत नित प्रति हमेशा, स्तुति करते प्रभु तुम दिनेश॥१०॥
जहं सुर नाचत नाना प्रकार, जै जै जै जै जै धुनि उचार।
थै थै थैं अब नाचत सुचाल, अति हर्ष सहित नित नमत
भाल॥११॥ मृदंग उपंग सु तूरसजे, मुरली स्वर बीन प्रवीन
बजे। द्रुम द्रुम द्रुम द्रुम बाचत मृदंग, झनननननन नूपुर
सु रंग॥१२॥ तनननननन परे तसु तान, घननन घंटा
करत ध्वान। इहि विधि बादित्र बाजें अपार, सुर गावत अब
नाना प्रकार॥१३॥ अतिशय जाके हैं अति विशाल,
जहां केशर अब बरसे त्रिकाल। अनहद निस बाजें बाजे
अपार, गंधादकादिक वर्षा की बहार॥१४॥ तहां मारुत
मंद सुगंध सोय, जिय जात जहां न विरोध होय। अतिशय
जहां नाना प्रकार, भविजन हिय में हरष धार॥१५॥
जहां कोड़ जु साढ़े तीन मान, मुनि मोक्ष गये सुनिये
सुजान। बंदत ‘जवाहर’ अब बार बार, भवसागर से प्रभु
तार तार॥१६॥ प्रभु अशरन शरन अधार धार, सब
विघ्न तूल गिरि जार जार। तू धन्य देव कृपानिधान,
अज्ञान मिथ्यातम हरन भान॥१७॥ प्रभु दयासिंधु जै जै
महेश, भव बाधा अब मेटो जिनेश। मैं बहुत भ्रम्यो चिरकाल
काल, अब हो दयाल मुझ पाल पाल॥१८॥ तातें मैं
तुमरे शरण आय, यह अरज करूँ पग शीस नाय। मम
कर्म बंध देउ चूर चूर, आनंद अनूपम पूर पूर॥१६॥
ॐ ह्रीं श्रीमुक्तागिरिसिद्धक्षेत्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(घत्ता)
मुक्तागिरि पूजे अति सुख हूजे, ऋद्धि होय हे भर पूरी।
अति कर्म विनाशे ज्ञान प्रकाशे, शिव पदवीको सुखकारी॥२०॥
(दोहा)
अठरा सौ इंक्यानवे, वैशाख मास तम लीन।
तिथि दशमी शनिवार की, पूजा समाप्त कीन॥२१॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६७९ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)