श्री मिथिलापुरी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Mithilapuri Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

मल्लिनाथ नमिनाथ की जन्मभूमि सुख कार।
मिथिलापुरी महान है त्रिभुवन मंगलकार॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्

(छन्द-सार (जोगीरासा))

ध्यानमयी उत्तम जल लाऊँ श्री जिन चरण पखारूँ।
रत्नत्रय के गीत सुनाऊँ निजकी ओर निहारूँ॥
मल्लिनाथ नमिनाथजिनेश्वर सबको मंगलकारी।
जन्मनगर मिथिला भू पूजूँ पाउँ पद अविकारी॥१॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निं।

ध्यान सभी चंदन की महिमा मेरे मन को भाई।
भवआताप क्षय करने को प्रभु मैंने सुमति जगाई॥मल्लि.२॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं निं।

ध्यान मयी अक्षत की गरिमा अक्षय पद दाता है।
भव समुद्र तरने का निश्चय ही उसको भाता है॥
मल्लिनाथ नमिनाथजिनेश्वर सबको मंगलकारी।
जन्मनगर मिथिला भू पूजूँ पाउँ पद अविकारी॥३॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षय पद प्राप्ताय अक्षतं निं.

ध्यान मयी पुष्पों की माला पायी मैंने मनहर।
कामबाण विध्वंस करूँगा पाऊँ पद शिवकर॥मल्लि४॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं निं.

ध्यान मयी नैवेद्य सुपावन क्षुधाव्याधि हर्ता है।
एक मात्र शुद्धात्म तत्त्व ध्रुव शिवसुख का कर्ता है॥मल्लि.५॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं निं.

ध्यानमयी दीपक उजियारा मिथ्याभ्रम हरता है।
केवलज्ञान प्रकाश अनूठा अंतर मे भरता है॥मल्लि.६॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं निं.

ध्यान धूप की शक्ति अनोखी भव दुखक्षय करती है।
अष्टकर्म की वृत्ति नष्टकर उरशिव सुख भरती है॥मल्लि७॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं निं.

ध्यानमयी फल शुक्ल ध्यान के शुद्ध निर्जरा कारी।
महामोक्षफल दाता निरूपम सादि अनंत सुखारी॥मल्लि.८॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो महामोक्ष फलप्राप्ताय फलं निं.

ध्यानमयी अर्घ्यों के पावन पुंज चढ़ाऊँ स्वामी।
पद अनर्घ्य प्रभु मै भी पाऊँ शाश्वत त्रिभुवननामी॥मल्लि.९॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्यं नि.

(जयमाला)

जय मिथिला जन्म पुरी महान है मध्यलोक भारत प्रधान।
जयमल्लिनाथ नमिनाथ देव। वंदनकरता विनमित अभेव॥१॥

नृप कुम्भराज उत्तम नरेश है प्रभावती पति दिव्य वेश।
है चैत्र कृष्णा एकम् पवित्र। सोलह स्वप्न देखे सचित्र॥२॥

तीर्थंकर आए मात गर्भ। आनंद हुये चहुँ ओर सर्वज्ञ।
मगसिर सुदि ग्यारस जन्म जान। सुरगिरिपर प्रभु का न्हवनभान॥३॥

इन्द्रादि झुकाते तुम्हें शीश। तुमतीन लोकपति परमीश।
प्रभु जन्म दिवस वैराग्य जान। वन मे धारी दीक्षा महान॥४॥

छह दिन छद्मस्थ रहे जिनेश फिर पाया प्रभु अरहंत वेश।
सुदि पौष द्वितीया घाति नाश पाया केवल रवि का प्रकाश॥५॥

फागुन शुक्ला पंचमी जाना सम्मेदाचल निर्वाण थान।
प्रभु अष्ट कर्म से हुये मुक्त त्रैलोक्यशिखर से हुये युक्त॥६॥

मिथिला पति विजय राज उत्तम है प्रिया महादेवी निरूपम।
सोलह सपने देखे महान। आश्विन वदि द्वितीया को प्रधान॥७॥

सपनों का फल जाना पवित्र। तीर्थंकर आए हैं सचित्र।
आषाढ़ कृष्ण दशमी प्रसिद्ध। नमिनाथ जन्म हो गया सिद्ध॥८॥

नमि जिनवर ने वैराग्य पाया भगवती दीक्षा ली सुखाय।
प्रभु जन्मदिवस जग से प्रसिद्ध। तपधारा प्रभु ने हेतु सिद्ध॥९॥

फिर शुक्ल ध्यान ध्याया महान। श्रेणी चढ़ पाया ज्ञान भान।
मगसर सुदिग्यारस घातिनाश। पाया अद्भुत केवल ज्ञान प्रकाश॥१०॥

उपदेश दिया जग को महान। सर्वोच्च आत्मा निज प्रधान।
सम्मेदाचल पर चढ़ नाथ ले शुक्ल ध्यान कर भव्य साथ॥११॥

वैशाख कृष्ण चौदस महान। पाया सिद्धत्त्व महा महान॥
जयजय ध्वनि गूंजी सभी ओर।प्रभुमुक्त हुये मच गयाशोर॥१२॥

मै भाव सहित बन्दूँ त्रिकाल। मिथिला भू पूजूँ हो निहाल॥
निजआत्म द्रव्य का करो ज्ञान।अपने स्वरूप का करो भान॥१३॥

ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः।

मल्लिनाथ नमिनाथ की मिथिलापुरी महान।
बारंबार वंदन करूँ हृय प्रभु जन्मस्थान॥
वीतराग विज्ञान ही एक जगत मे सार।
गुरुप्रसाद से प्रगटहो आत्मधर्म शिवकार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र-ॐ ह्रीं श्री मिथिलापुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १६० (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))