श्री मथुरा चौरासी सिद्धक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Mathura Chaurasi Siddhakshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

चरम केवली जम्बूस्वामी के चरणों मे करूँ प्रणाम।
महावीर के समवशरण मे दीक्षित ही पहुँचे शिवधाम॥
मथुरा सिद्धक्षेत्र से पाया शुक्लध्यान धर पद निर्वाण।
परम पारिणामिक स्वभाव से किया आत्मा का कल्याण॥
चरण कमल जम्बूस्वामी के पूजूं नाथ त्रियोग संवार।
अजितनाथ प्रभु की पूजन कर पाऊँ ज्ञानानन्द अपार॥

ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतरसंवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितों भव भव वषट्।

(अष्टक)

जन्म मरण दुख क्षय करने को यमुना जल प्रासुक लाऊ।
सत्स्वरूप हूँ स्वतः सिद्ध हूँ शुद्ध भावना उर भाऊँ॥
परम केवली जम्बूस्वामी के चरणाम्बुज करूँ नमन।
मथुरा सिद्धक्षेत्र से पाया तुमने स्वामी मुक्ति गगन॥१॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि।

भव आताप नाश करने को निज शीतल चन्दन लाऊं।
चिदानन्द आनन्द कन्द हूँ शुद्ध भावना उर भाऊँ॥परम॥२॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि।

भव समुद्र से पार उतरने निज अक्षत तरणी लाऊँ।
एक शुद्ध हूँ पूर्ण बुद्ध हूँ शुद्ध भावना उर भाऊँ॥ परम.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि।

प्रबल काम की आग बुझाने भाव सुमन लेकर आऊँ।
ज्ञानानन्दी ज्ञानमात्र हूँ शुद्ध भावना उर भाऊँ॥
परम केवी जम्बूस्वामी के चरणाम्बुज करूँ नमन।
मथुरा सिद्धक्षेत्र से पाया तुमने स्वामी मुक्ति गगन॥४॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि।

क्षुधा व्याधि को शीतल करने निज नैवेद्य सरस लाऊँ।
निर्विकार हूँ सहज स्वरूपी शुद्ध भावना उरभाऊँ॥परम.॥५॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि।

मोह महातम भ्रम हरने को दिव्यज्ञान दीपक लाऊँ।
परम श्रेष्ठ सर्वज्ञ स्वरूपी शुद्ध भावना उर भाऊँ॥परम.॥६॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि।

अष्टकर्म जंजाल मिटाने धूप अनूप श्रेष्ठ लाऊँ।
सहजानन्दी ज्ञान स्वरूपी शुद्ध भावना उर भाऊँ॥परम.॥७॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्ट कर्म विध्वंसनाय धूपं नि।

मुक्तिभवन की सुखशय्या पाने को शुचिमय फललाऊँ।
त्रैकालिक ज्ञायक स्वरूप हूँ शुद्ध भावना उरभाऊँ॥परम.॥८॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि।

निज अनर्घ्य पद पाने को मै अष्ट-प्रकार अर्घ्य लाऊँ।
पंचदेह से मैं विमुक्त हूँ शुद्ध भावना उरभाऊँ॥परम.॥९॥
ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पदप्राप्ताय अर्घ्य नि।

(जयमाला)

मथुरा चौरासीपुरी सिद्धक्षेत्र सुखधाम।
जम्बूस्वामी केवली अंतिम करूँ प्रणाम॥

राजगृही के अर्हददाससेठ के नन्दन जम्बूकुमार।
मात जिनमती के सुपुत्र थे बचपन मे आया सुविचार॥१॥
देख विराग वृत्ति दीक्षामय माता पिता ने किया विवाह।
पद्म, कनकश्री, विनय, रूपश्री कन्याओं से हो निर्वाह॥२॥
चारों नव वधुओं ने अपनी रूपराशि का किया प्रकाश।
किन्तु कुमार न हुए प्रभावित भव भोगों से रहे उदास॥३॥

भव तन भोग प्रचुर दुखदायी आत्म स्वभाव परम सुखमय।
निज का अवलम्बन लेने से क्षय हो जाते भव के भय॥४॥
विद्युत चोर श्रवणकर वार्ता इस भव से हो गया विरक्त।
माँ जिनमती तथा व धुएं भी हुई विराग भाव से युक्त॥५॥
गौतम गणधरस्वामी को जिस दिन पावन निर्वाण हुआ।
श्री सुधर्म आचार्यदेव को उस दिन केवलज्ञान हुआ॥६॥
नाथ सुधर्माचार्य केवली से दीक्षित हो गये उदार।
विपुलाचल पर दीक्षा ले ली अपने उपादान अनुसार॥७॥
मुनिबन जम्बूस्वामी ने ही निज का ही पावन ध्यान किया।
मुक्त सुधर्माचार्य हुए उस दिन ही केवलज्ञान लिया॥८॥
फिर चालीस वर्ष तक प्रभु ने कर विहार उपदेश दिया।
शुद्ध सिद्धसम सभी जीव हैं यह पावन संदेश दिया॥९॥
कर विहार मथुरा मे आए योग निरोध किया अनुपम।
जा पहुँचे त्रैलोक्य शिखर पर पाया सिद्ध स्वपद सुखतम॥१०॥
चरणचिन्ह जम्बूस्वामी के वंदनीय सुर नर द्वारा।
जो निज को जपता है उसकी कट जाती है भवकारा॥११॥
मन्दिर अति प्राचीन मनोरम जिन प्रतिमाओं से शोभित।
अजितनाथ प्रभु यहाँ मूलनायक हैं परम पवित्र अमित॥१२॥
वृषभादिक श्री वीरजिनेश्वर की प्रतिमाएँ यहाँ अनेक।
श्री सप्तऋषियों की प्रतिमा वंदन करता मस्तक टेक॥१३॥
मरीरोग से जब मथुरा का जन जीवन विध्वंस हुआ।
आते ही सातों ऋषियों के मरीरोग सब ध्वंस हुआ॥१४॥
महाऋद्धिधारी मुनियों के चरण कमल बन्दू तिहुँकाल।
मथुरा सिद्धक्षेत्र को वदूँ निज स्वभाव जप बनूँ निहाल॥१५॥
मानस्तंभ विशाल बना है जिन प्रभुका गाता यशगान।
धन वैभव परिवार सुलभ है दुर्लभ है बस आतमज्ञान॥१६॥
ऋषभ ब्रह्मचर्याश्रम सुन्दर विद्यालय मनहर सुविशाल।
यहाँ धर्मशाला अनेक हैं जय ध्वनि होती है तिहुँकाल॥१७॥
जय जय जम्बूस्वामी जय जय जय सप्त ऋषीश्वर नाथ।
निज स्वभाव की महाशक्ति से पाऊँ नाथ आपका साथ॥१८॥

ॐ ह्रीं श्री मथुरा सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ७५ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))