( चौपई )
मनोगुप्ति धारूँ जिनराज। आत्मलीनता का है काज॥
मन चंचलता दूर करूँ। मन के सकल विकार हरूँ॥
अपना हृदय बनाऊँ शुद्ध। हो जाऊँ मैं परम विशुद्ध॥
मनोगुप्ति पूजनकर नाथ। मन को वश कर बनूँ स्वनाथ॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( मानव )
धर्मध्यान का ही जल लाऊँ। जन्म जरादिक दोष मिटाऊँ।
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥१॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान का ही चंदन लूँ। चिर संतापताप क्षयकर लूँ॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥२॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान के निज अक्षत गुण। नाश सर्व कर देते दुर्गुण॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥३॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान की ही कुसुमांजलि। कामभाव नाशक पुष्पांजलि॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥४॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान के ही चरु लाऊँ। क्षुधारोग दुःख पर जय पाऊँ॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥५॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान है विमल स्वद्युतिमय। पाऊँ केवलज्ञान ज्योतिर्मय।
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥६॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान की ही स्वधूप लूँ। नित्य निरंजन निज स्वरूप लूँ॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥७॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान के ही फल पाऊँ। पावन पूर्ण मोक्षफल पाऊँ॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥८॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्मध्यान के अर्घ्य सजाऊँ। पद अनर्घ्य अविनश्वर पाऊँ॥
मनोगुप्ति ही मनवश कर्त्ता। सर्व शुभाशुभ आस्रवहर्त्ता॥९॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( सार जोगीरासा )
मन की चंचलताएँ रोकूँ शक्ति पूर्वक स्वामी।
मन की ओर उपयोग न जाए बल दो अन्तर्यामी॥१॥
मोह राग द्वेषादि जीत लूँ निज में रहूँ व्यवस्थित।
मनोगुप्ति अचलित हो पालूँ हो स्वरूप में सुस्थित॥२॥
सत्य, असत्य, उभय, अनुभय, चारों मनयोग तजूँ मैं।
निज स्वरूप का दर्शन करके निज को सदा भजूँ मैं॥३॥
समकित के बिन जप तप संयम व्रत सब शून्य कहाते।
समकित के बिन ये अनाथ हैं रंच न हित कर पाते॥४॥
जप तप व्रत संयम के पहले समकित अंगीकार करूँ।
फिर इनका बल लेकर के प्रभु अष्टकर्म संहार करूँ॥५॥
बिन समकित जप तप सब झूठे झूठा सारा संयम।
रत्नत्रय भी इसके बिन, है मोक्षमार्ग में अक्षम॥६॥
समकित के बिन ज्ञान सुफल का प्रादुर्भाव न होता।
समकित के बिन तो चेतन का शुद्ध स्वभाव न होता॥७॥
( दोहा )
महा अर्घ्य अर्पण करूँ, मनोगुप्ति सुखदाय।
इसके बिन शिवमार्ग में, साधक है असहाय॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीमनोगुप्तिधारक मुनिराजाय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( मानव )
द्रुम-द्रुम शहनाई गूँजी समकित की लहर उठी रे।
सम्यग्ज्ञानी को अब तो निज की ही हूक उठी रे॥१॥
ज्ञानी अलिप्त है पर से वह तो है ज्ञानस्वभावी।
पर मात्र जानता रहता निज को परद्रव्य अभावी॥२॥
कर्मोदय से मत जुड़ तू स्वयमेव झरेंगे फल दे।
नूतन न बंध फिर होगा जाएँगे तुझको बल दे॥३॥
शुभ-अशुभ भेद मतकर तू दोनों ही बंधन कारक।
अपने ही भीतर रह तू, तू तो है सदा अकारक॥४॥
निज गुण मणि सज्जा से सज शक्तियाँ प्रकटकर अपनी।
नैराश्यभावना तज दे तेरी तो द्युति है अपनी॥५॥
चैतन्य स्वभाव रूप से उपलब्धमान ज्ञानी को।
असमर्थ सदा अनुभव में मिलता कब अज्ञानी को॥६॥
अनुभवगोचर है आत्मिकसुख प्रतिपल हर प्राणी को।
आनन्द अतीन्द्रिय पूरा मिलता सम्यग्ज्ञानी को॥७॥
( वसंततिलका )
शुद्धात्मतत्त्व मेरा महिमामयी है।
कैवल्यज्ञान स्वामी गरिमामयी है॥
आनन्दसिन्धु अनुपम इसमें भरा है।
आपूर्ण सौख्य सागर भवदुःखजयी है॥
ॐ ह्रीं श्री मनोगुप्तिधारक मुनिराजाय जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
मनोगुप्ति की पूजन की है मैंने महाहर्ष से आज।
सिद्धों का लघुनन्दन बनकर पाऊँगा मैं निजपद राज॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ १२६ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))