श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Mandargiri Siddhakshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

है पावन मंदारगिरि सुन्दर प्रान्त बिहार।
भाव सहित वंदन करूँ मन वच काय संवार॥
मंदारगिरि का क्षेत्र पावन परम भव्य ललाम है।
मंदर श्रीगणधर गए निर्वाण सतत् प्रणाम है॥
वासुपूज्य जिनेन्द्र की यह तपोभूमि सुधाम है।
वसुद्रव्य ले पूजन करूँ यह भावना अभिराम है॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

(अष्टक)

सम्यक्त्व जल का पान करके शुद्ध निज अन्तर करूँ।
निज आत्मा में अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥
मंदारगिरि पर्वत मनोहर भाव से वंदन करूँ।
श्री वासुपूज्य जिनेन्द्र मन्दरमुनीश्वर पूजन करूँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

सम्यक्त्व चंदन प्राप्त करके भवताप शीतल करूँ।
निज आत्मा में अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार.॥२॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।

सम्यक्त्व अक्षत दिव्य पावन से जगत के दुख हरूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार॥३॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तय अक्षतं नि.।

सम्यक्त्व पुष्प सुशील पा मै कामभाव दमन करूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार.॥४॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।

सम्यक्त्व के नैवेद्य पाकर क्षुधा परिषह जय करूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार.॥५॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।

सम्यक्त्व दीपक प्रकाशित कर मोहमय भ्रम तप हरूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥
मंदारगिरि पर्वत मनोहर भाव से वंदन करूँ।
श्री वासुपूज्य जिनेन्द्र मन्दर मुनीश्वर पूजन करूँ॥६॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।

सम्यक्त्व धूप अनूप लेकर कर्म आठो क्षय करूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार.॥७॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्ट कर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।

सम्यक्त्व फल सर्वांश सुखमय मोक्ष लक्ष्मी को वरूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार॥८॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।

सम्यक्त्व का ले अर्घ्य अनुपम शुद्ध सिद्ध स्वपद वरूँ।
निज आत्मा मे अतीन्द्रिय आनन्दमय शिवरस भरूँ॥मन्दार.॥९॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पदप्राप्तय अर्घ्य नि.।

(जयमाला)

सिद्धक्षेत्र मंदारगिरि वंदन करूँ त्रिकाल।
निजस्वरूप को साधकर पाऊँ स्वपद विशाल॥

जम्बू द्वीप सुभरतक्षेत्र मे अंगदेश चंपापुर धाम।
है मंदारगिरी शुभ पर्वत अतिप्रसिद्ध अति भव्यललाम॥१॥
सुन्दर नाम नगर चंपापुर का कहलाता था उस काल।
दीक्षा केवल ज्ञान महोत्सव यहाँ हुआ प्रभु का सुविशाल॥२॥
वासुपूज्य के छ्यासठ गणधर मे थे मुख्य श्रीमंदर।
परम ध्यान धर मुक्त हो गए इस भू से मंदर गणधर॥३॥
यही तपस्या भूमि सुपावन वासुपूज्य जिन स्वामी की।
कोटि कोटि मुनियो ने गाई महिमा अन्तर्यामी की॥४॥
चरणचिन्ह श्री वासुपूज्य के अरु मंदर गणधर के दिव्य।
श्री जिनालय पर्वत पर शोभायमान है पावन भव्य॥५॥
पापहारिणी नाम सरोवर यहाँ तलहटी मे शोभित।
दो जिन मंदिर और धर्मशाला हैं यहाँ नई निर्मित॥६॥
छोटे से पर्वत पर जल के कुण्ड बने हैं यहाँ अनेक।
जिन मंदिर की जिन प्रतिमाओं को मै वन्दूँ मस्तक टेक॥७॥
एक हजार वर्ष पहिले का मंदिर बड़ा शिखरशाली।
यहाँ युगल प्राचीन तीर्थ हैं एक गुफा महिमा वाली॥८॥
पूर्ण दिगम्बर सिद्धक्षेत्र है अति पवित्र अति सुखदायी।
जिसने प्रभु की महिमा गाई उसने शिवपदवी पायी॥९॥
मै भी प्रभु के चरण चिन्ह लख रत्नत्रय पथ पर आऊँ।
जो जो मुनिवर मोक्ष गए हैं उन सबकी महिमा गाऊँ॥१०॥
बौसीग्राम निकट मन्दिर के दर्शन करके हर्षाऊँ।
शुद्ध आत्मा की प्रतीति कर सम्यक्दर्शन प्रगटाऊँ॥११॥

ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताये अर्घ्य नि.।

सिद्धक्षेत्र मंदारगिरि जो पूंजे धरध्यान।
निज वैभव से मुक्त हो पाते पद निर्वाण॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि

जाप्यमंत्र-ॐ ह्रीं श्री मंदारगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ८५ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))