(मुनीम श्री मुन्नालालजी परवार कृत)
(दोहा)
अङ्ग देश के मध्य है चम्पापुर सुख खानि।
राय तहाँ वसुपूज्य हैं, विजया देवी रानि॥१॥
(अडिल्ल)
वासुपूज्य तसु पूज्य तीर्थपद धार जो।
गर्भ जन्म तिन चम्पानगर मँझार जी॥
तप करते यह वन चम्पापुर के सही।
ज्ञान उपज्यो ताहि वन के मध्य ही॥२॥
मोक्ष गये मंदार शैल के शिखर ते।
पर्वत चम्पा पास सु दोसन दूर तें॥
सो पच कल्याणक भूमि पूजता चावसों।
वासुपूज्य जिनराज तिष्ठ इत आवसो॥३॥
ॐ ह्रीं श्री वासुपूज्य जिनपंचकल्याणक भूमि अत्र अवतर अवतर
वौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव
भव वषट् सन्निधिकरणम्।
पदम द्रहका नीर उज्ज्वल, कनक भाजन में भरों।
मम जन्ममृत्यु जरा निवारन, पूज प्रभु पदकी करों॥
श्री वासुपूज्य जिनेन्द्रने गर्भ, जन्म लिया चम्पापुरी।
श्री तपसु ज्ञान अरन्य शैल, मंदारतै शिव तिय वरी॥टेक
ॐ ह्रीं श्री वासुपूज्य जिन पंचकल्याणक भूमिभ्यो जन्मजरामृत्यु
विनाशनाय जलं निर्वपामीति।
केशर कपूर वो मलय वावन, घिस सुगन्ध बनाया।
संसार ताप विनाश कारण भर कटोरि चढाइया। श्री०। चदनं
देव जोरि सुवास तंदुल, अमल भवि मन मोहिये।
सो हेम थारहि धरत पदढिग, अखय शिवपद चाहिये। श्री०। अक्षतं
बेला चमेली चम्पा जूही, गुलाब कुन्द मगाय के।
चुन चुन धरु अति शुद्ध पहुपहि, काम मूल नशाय के। श्री०। पुष्पं
फेनी सु बावर लाडू घेवर, पूवा शुद्ध बनाया।
वर हेम भाजन धरत पग ढिग, जजत भूख भगाइया। श्री०। नैवेद्यं
बाती कपूर की धार घृत में, दीप ले आरति करो।
अज्ञान मोहनि अध भाजत, ज्ञान भानु उदय करो। श्री०। दीपं
ले गन्ध दशविधि चूर भूर, सु अग्नि मध्य जरावही।
मम कर्म दुष्ट अनादि जलते, धूम तिन सु उडावही। श्री०। धूपं
श्रीफल सु आम्र नारग केला, जायफल धो लाइये।
ते धरत प्रभु ढिग चरण भेट मु, मोय शिवफल चाहिये। श्री०। फलं
जल फल मिलाय सु अर्घ लेकर, कनक भाजन में धरों।
मम दुख भव भव दूर भाजत, पूज प्रभु पदको करो। श्री०। अर्घं
(अथ जयमाला)
(दोहा)
भये द्वादशम तीर्थपति चम्पापुर निर्वान।
तिनगुण की जयमाल कछु कहों श्रवण सुखदान॥
जन्मे शतभिषा नक्षत्र में, बाल ब्रह्म व्रत लेय।
महिष चिह्न पद पद लसे, गाऊं गुण सुख देय॥२
जय वासुपूज्य करुणानिधान, भवदधि से तारन हार ज्ञान।
वसुपूज्य नृपति चम्पापुरीश, विजया देवी रानी सुधीश॥
ताके शुभ गरभ रहो महान, वदि छट अषाढ़ की तिथा जान।
तब छप्पन देवी रहत लार, माता को सेवत अधिक प्यार॥
सुख में नव मास भये व्यतीत फागुन वदि चौदस दिन सुचीत।
प्रभु जन्म भयो आनन्दकार, तब इन्द्रनि मुकुट नये सुवार॥
स्वर्गंनवासी घर घण्ट नाद, ज्योतिष इन्द्रनि घर सिंहनाद।
पुनि भवनवासी घर बजे शङ्ख, व्यंतर घर पट पट बजे झङ्ख॥
अनहद सुनि प्रभु का जन्म जान, चल सात पेंड कीनो प्रगाम।
पुनि परिजन युत सजि चले सोय, चतुरनिकायनि हरि हर्ष होय॥
ऐरावत गज चढ़ि स्वर्गराय, पुरि परदक्षिण दी तीन जाय।
तब शची प्रसूतहि थान जाय, माता को सुख निद्रा कराय॥
दूजो सुन धरि प्रभु गोद लेय, सौधर्म ईश कर प्रभुहि देय।
हरि नेत्र सहस करि रूप देख, नहिं तृप्त होत फिर-फिर सु देख॥
ईशान इन्द्र सिर छत्र धार, तीजे चौथे हरि चवर ढार।
जय जय नभ में करि शब्द जोय, गये पाण्डुक वन हरि प्रमुद होय॥
तित शिला पाण्डुर प्रभु बिठाय, क्षीरोदधि जल निजकर सु लाय।
सिर सहस कलश अह आठ ढार, आभूषण सचि पहिराये प्यार॥
पुनि अष्ट द्रव्य युत पूज कीन, निज जन्म सफल सब हरि गिनीन।
बहु उत्सव करत जु नगर आय, पितु गोद धार हरि थान जाय॥
प्रभु लाल वरण छवि शोभ लीन, नहि राज किया नहिं भोग कीन।
सो कुंवरकाल वैराग्य धार, फागुन वदि चौदस सुख्खकार॥
भावन भाया बारह प्रकार, दिव ब्रह्म रिषि चलि हर्ष धार।
तिन आय विराग प्रशस कीन, देवनि हरि युत चलि हर्ष लीन॥
प्रभु सुख पालहिं चढ गमन कीन, चम्पा वन में कल्लोच कीन।
तवहीं मनपर्यय ज्ञान धार, तप करत प्रभु बारह प्रकार।
बाईस परीषह वह सहंत, पुनि क्षेपकश्रेणि चढ़ि घात हंत।
सुदि माघ द्वितीय कर्म जार, उपजो पद केवल सुख्खकार॥
तब इन्द्र हुकम धरेनेन्द्र चाल, देवनि जानी मन हर्ष धार।
समोसृत बहु विधि युत सो बनाय, वेदी सुकोट बारह सभाय॥
प्रभु दिव्यध्वनि उपदेश देय, मुनि भविजन मन आनन्द लेय।
केई मुनिवर केई गृही व्रत, केई अर्जिक श्रावकनी पवित्र॥
सो कर विहार प्रभु देश देश, मेटे भवि जीवनि के कलेश।
रहि आयु शेष जब मास एक, तब आगे गिरि मन्दार टेक॥
तहुं धार योग अघाति नाश, भये सिद्ध अनन्ते गुणन-रास।
भादौ सुदि चौदह राहु काल, मुनि चौरानव युत शिव विशाल॥
रह गये केश अरु नख जु शेष, उडि गये सर्व पुद्गल प्रदेश।
तब इन्द्र अवधि प्रभु मोक्ष जान, मन्दार शिखर आये सु जान॥
चतुरनिकायनि मन हर्ष धार, प्रभु को शरीर रचियो जु सार।
वसुविधि से तिनकी पूज कीन, पुनि अग्निकुमार पद धोक दीन॥
तिन मुकुट से अग्नि भई तैयार, ताकर कीना प्रभु सस्कार।
जय जय करते निज थान जाय, सो पूज्य क्षेत्र भवि सुखखदाय॥
ता पर्वत पर मन्दिर विशाल, तामें युग चरण चतुर्थकाल।
पुनि छोटा मन्दिर एक ओर, त्रय युगल चरण है भक्ति ठौर॥
प्रभु पचकल्याणक युत जिनेश, मेटो हमरे भव भव कलेश।
सो चरण शीस धारत त्रिकाल, नमि अरज करत है ‘मुन्नालाल’॥
वंदित मनवांछित फल लहाय, पूजते वसुविधि अघ नशाय।
हम अल्प बुद्धि जयमाल गाय, भवि करो शुद्ध पडित सुभाय॥
(घत्ता)
मन वच तन वदित कर्म, निकन्दित जन्म २ दुख जाय पलाय।
श्री गिरिमदारा, दुख हरतारा, सुख दातारा मोक्ष दिलाय॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्य जिन पंचकल्याणक भूमिभ्यो महार्घं नि०।
(सोरठा)
वासुपूज्य जिनराज, तुम पद युग पर शीश धरु।
सरै हमारे काज, याते शिवपद सुख लहूं॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह, पृष्ठ २०५ (नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह | Nitya Niyam Pujan, Tirthkshetra Pujan aur Stotra Sangrah)