श्री मल्लिनाथ जिनपूजा (मलि सनाह सजि सील) | Shri Mallinaath Jinapuja (Mali Sanaah Saji Seel)

मलि सनाह सजि सील मदन दुस्तर हरयो,
अनुप्रेक्षा सर संधि मोहभट जय करयो;
प्रवज्या सिवका साजि वरांगन शिव वरी,
आह्वानन विधि करूँ प्रणमि गुण हिय धरी।

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(नाराच छंद)

इन्दु कुंद छीरतैं अपार स्वेत वारही,
मिश्र गंध भृंग धारिकैं निकारि धारही,
अनेक गीत नृत्य तूर ठानिये विनोदस्यों,
अनर्घ द्रव्य ल्याय मल्लिनाथ पूजि मोदस्यों।

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

गंध चंदनादि ले भवादि दाहकूं हरै,
सरद ह्वै सनेह उस्न बूंद ओक जो परै। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय संसारतापविनाशनाय चंदनं नि०

राय भोग्यके मनोग्य तंदुलौघ सारही,
सरल चित्तहार स्वेत पुंज भव्य धारही। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०

सुरोपनीत पुष्पसार पंच वर्ण ल्याईये,
जिनेन्द्र अग्र धारिकैं मनोजकूं नसाईये। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

मोदकादि घेवरादि धृत्त खंडतैं करैं,
स्वर्णथाल धारतैं, क्षुध्यादि रोगकूं हरैं।
अनेक गीत नृत्य तूर ठानिये विनोदस्यों,
अनर्घ द्रव्य ल्याय मल्लिनाथ पूजि मोदस्यों।

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

रत्न दीप तेज भान हेम थालमें भरैं,
जिनेन्द्र अग्र धारि भव्य मोह ध्वांतकूं हरै। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०

दसांग धूप चंदनादि स्वर्ण पात्रमें भरैं,
हुतास संग धारि कर्म ओघ भव्यके जरै। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०

मिष्ट सुष्ट श्रीफलादि घ्राण चक्खिखूं हरैं,
मनोग्य चित्तहार पूज जोग्य थालमें भरैं। अनेक०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०

(छप्पय)

सलिल सुच्छ सुभ गंध मलयतैं मधु झंकारै,
तंदुल शशितैं स्वेत कुसुम परिमल विस्तारैं;
छुधा हरन नैवेद रतन दीपक तम नासै,
धूप दहै वसु कर्म मोखमग फल परकासै।
ईम अर्घ करै सुभ द्रव्य ले, रामचंद्र कन थाल भरि,
श्री मल्लिनाथके चरण जुग, वसु विधि अरचैं भाव धरि।

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०

पंचकल्याणक अर्घ

(दोहा)

दोजवदी आसोजकी, गर्भागम सुखकार;
अर्घ चढाय नमूं सदा, जिनवरके पद सार।

ॐ ह्रीं आश्विनकृष्णद्वितीयायां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अ०

वदि असाढ दसमी दिना, जन्म लियो जिनराय;
सकल सुरासुर आईके, सुरगिरि पूजें पाय।

ॐ ह्रीं अषाढकृष्णदशम्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अ०

वदि असाढ दसमी दिना, तजो राजको साज,
लौकांतिक सुर आइके, सिर नायो सिरताज।

ॐ ह्रीं अषाढकृष्णदशम्यां तपोमंगलमंडिताय श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

पौष कृष्ण दोयज हने, घातिकर्म दुखदाय,
केवल लै वृष भाखियो, जजूँ ज्ञान गुण गाय।

ॐ ह्रीं पौषकृष्णद्वितीयायां ज्ञानमंगलमंडिताय श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

फागुन पंचमी सुकलही, शेष कर्म हनि मोख,
गये सम्मेदाचलथकी, शिवहित पद गुण धोख।

ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्लपंचम्यां मोक्षमंगलमंडिताय श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

जयमाला

(दोहा)

बालपनै मल्लिनाथजी; विषय अरनि दुखकार,
प्रगट भस्म तप अग्नितैं करैं नमूं पद सार। १

(पद्धरी छंद)

जय तीन जगतपति मल्लिदेव, भव उदधि तार तुम शरन ओव,
जय धर्मतीर्थ करता जिनेश, जगबंधु विना कारन महेश। २
जय तीरथराज किरपानिधान, जय मुक्तरमा-भरता सुजान,
जय स्वयंबुद्ध शंभू महान, जय ज्ञानचक्षु करि विश्व जान। ३
जय स्वपर हितू मदमोह सूर, दीक्षा कृपाण गहि तुरत चूर,
जय तेरह चारित अनल धार, हत राग द्वेष वय अति कुमार। ४
तुम ज्ञान पोत लहि भवि अनेक, भवसिंधु तरे संशय न ओक,
तुम वचनामृत तीरथ महान, ह्वै पावन जे करि हैं १सनान। ५
दुःकर्म पंक छिन ना रहाय, तुम वैन मेघ करिकैं जिनाय,
तुम ज्ञान भान करिकैं ममेस, ह्वै तिमिर मोहको छय असेस। ६
शिवपंथ भव्य निर्विघ्न जाय, तेरी सहाय निर्वान पाय,
बहु जोगीश्वर तुम शरन थाय, निर्वान गये जासी अधाय। ७
जय दर्शन ज्ञान चरित्त ईश, धर्मोपदेश दाता महीश,
जय भवनिकर तारन जिहाज, भवसिंधु प्रचुर तुम नाम पाज। ८
त्वं नाम मंत्र जो चित धरेय, सर्वार्थसिधि शिवसौख्य लये,
मैं विनऊं त्रिविधा जोरि हाथ, मुझ देहु अछैपद मल्लिनाथ। ९

(धत्ता)

श्री मल्लिजिनेश्वर नमत सुरेश्वर, वसुविधि करि जुग पद चरचै,
दुह जर मरणावलि नसै भवावलि, रामचंद शिवतिय परचै। १०

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ २१८ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))