(दोहा)
तीरथ परम पवित्र अति, कुंथ शल शुभ थान।
जहांतें मुनि शिवथल गये, पूजों थिर मन आन॥
ॐ ह्रीं श्रीकुन्थलगिरिसिद्धक्षेत्रसे कुलभूषण देशभूषण मुनि
मोक्षपदप्राप्ता अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र
तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
सन्निधिकरणं।
(अष्टक)
(अडिल्ल)
उत्तम उज्ज्वल नीर क्षीर सब आनके,
कनक पात्रमें धार देत त्रय आनके।
पूजों सिद्ध सु क्षेत्र हिये हरषायके,
कर मन वच तन शुद्ध करमवश टारके॥
ॐ ह्रीं श्री कुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय
जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चंदन दाह निकंदन केशर गारकें।
अरचों तुम ढिंग आय शुद्ध मन धारकें॥ पूज०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं।
तंदुल मोम समान अखंडित आनकें।
हाटक थार भराय जजों शिर नायकें॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।
सुरद्रुम सम जे पुष्प सुगंधित लायकें।
दहन काम पन बाण धरों सुख पायकें॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं।
व्यंजन विविध प्रकार पगे घृत खांड के।
अरपत श्रीजिनराज क्षुधा ढिग छांड़के॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
कनक थार में धार कपूर जलाय के।
बोध लह्यो तम नाश मिथ्या भ्रम जालके॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०
अगर आदि दस वस्तु गंध जुत मेल के।
करम दहन के काज दहों ढिग शलके॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।
फल उत्कृष्ट सु मिष्ट जे प्रासुक लायकें।
शिवफल प्राप्ति काज जजों उमगाय के॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०।
जल फलादि वसु दरब लेय थुति ठान के।
अर्घ जजों तुम पाय हरष मन आनके॥ पूजों०॥
ॐ ह्रीं श्रीकुंथलगिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०।
(जयमाला)
(दोहा)
तुम गुन अगम अपार गुरु, मैं बुधि कर हों बाल।
पै सहाय तुव भक्तिवश, वरनत तुव गुनमाल॥१॥
(पद्धरी छंद)
कुल ऊँच राय सुत अति गंभीर, कुलभूषण दिशभूषण
भये वीर। लख राज-ऋद्धिको अति असार, वय बाल माहिं
तप कठिन धार॥२॥
द्वादश विधि व्रतकी सहत पीर,
तेरह विधि चारित धरत वीर। गुन मूल बीस अरु आठ
धार, सहें परीषह दस अरु आठ चार॥३॥
भू निरख जंतु
कर नित विहार, धर्मोपदेश देते विचार। मुनि भ्रमत पहुँचे
कुंथ शैल, पाहन तरु कंटक कठिन गैल॥४॥
निर्जन वन
लख भये ध्यान लीन, सुर पुरवअरि उपसर्ग कीन। बहु
सिंह सर्प अरु दैत्य आय, गरजत फुंकारत मुख चलाय
॥५॥
तहां राम लखन सीता समेत, ता दिन थिति कीनी
थी अचेत। मुनिपर वेदन यह लखत घोर, दोउ वीर उचारे
वच कठोर॥६॥
रे देव! दुष्ट तू जाति नीच, मुनि दुखित
किये तुझ आई मीच। हम आगे तू कित भाग जाय, तुह
देहें दुःकृतकी सजाय॥७॥
यह कह दोऊ कर धनुष धार,
हरि बल लखि सुर डरपो अपार। तब मान सीस मुनि चरण
धार, ता छिन घाते विधि घाति चार॥८॥
उपजत केवल
सुरकलप आय, रांच गंधकुटी पद शीस नाय। सुन निज
भव सुर आनंद पाय, जुग विद्या दे निज थल सिधाय॥९॥
प्रभु भाषे दो विधि धर्म सार, सुन धारे जिनते भये पार।
मुनिगज अघाता घात कान, गतिपंचम थिति अचलिलीन
॥१०॥
पूजा सुर नर निरवान कीन, गति उंचतनो फल
सुफल लीन। भव भरमत हम बहु दुःख पाय, पूजें तुम
चरना चित्त लगा॥११॥
अरजी सुन कीजे महर आप,
नासों मेरा भव भ्रमन ताप। विनवे अधिकौ क्या ‘कन्हइलाल’,
दुख मेट सकल सुख देव हाल॥१२॥
ॐ ह्रीं श्रीदेशभूषणकुलभूषणमोक्षपदप्राप्तकुंथलगिरिसिद्ध-
क्षेत्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(घत्ता)
तुम दुखहर्ता सब सुखकर्ता, भर्ता शिवतिय मोक्षपती।
मैं शरने आयो तुम गुन गायो, उमगायो ज्यों हती मती॥
(इत्याशीर्वादः)
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६७६ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)