(श्री पं० मूलचन्द जी वत्सलकृत)
भो कुण्डलपुर क्षेत्र, सुभग अति सोहनो।
कुण्डल सम सुख सदन हृदय मन मोहनो।
पावन, पुण्य निदान, मनोहर धाम है।
सुन्दर आनन्दभरन, मनोज्ञ ललाम है॥१॥
धवल शिखर अतिशय उतंग, सुख पुंज है।
ललित सरोवर विमल वारि के कुंज है॥
उज्ज्वल जलमय स्वच्छ वापिका मनहरन।
वन उपवन युत लसत भूमि शोभासदन॥२॥
गिरि ऊपर जिन भवन पुरातन हैं सही।
निरखि मुदित मन भविक लहत आनन्द मही॥
अतिविशाल जिन बिंब ज्ञानकी ज्योती है।
दर्शन से चिर संचित, अघ क्षय होत है॥३॥
(दोहा)
भक्ति सहित हर्षितहृदय, करि तिनको आह्वान।
हे जिनवर करुणा सदन, तिष्ठ तिष्ठ इत आन॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीकुण्डलगिरि वीरनाथ जिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्नि०।
(अष्टक - हरिगीतिका)
हेम झारी में मनोहर क्षीर जल भर लीजिए।
त्रय दोष नाशन हेतु श्रीजिन अग्र धारा दीजिए॥
श्री क्षेत्र कुण्डलगिरि मनोहर पुण्य को भंडार है।
प्रभु वीरनाथ जिनेन्द्र पूजो, मोक्ष सुखदातार है॥
ॐ ह्रीं श्री कुण्डलगिरि वीरनाथ जिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं०।
अतिरम्य, शीतल, दाहनाशक मलय चन्दन गारिए।
संसार ताप विनाश हेतु, जिनेश पद तल छारिए॥श्री०॥ चंदनं
मणिचन्द्रकांति समान श्वेत अखंड अक्षत लाइए।
अक्षय अवाधित, मोक्ष पद की प्राप्ति हेतु चढ़ाइए॥श्री०॥ अक्षतं
शुभ अमल कमल सुचारु चंपा सुमन गंधित ले धरो।
खल काम मद भंजन श्रीजिन देव पद अर्पण करो॥ पुष्पं
घृत पक्व सुन्दर सद्य मोदक कनक भाजन में भरो।
सन्मति पदाब्ज चढ़ाय चिर दुख मूल भूख व्यथा हरो॥श्री०॥ नैवेद्यं
जिन चन्द्र त्रिभुवन नाथ सन्मुख रत्न दीप प्रकाशिये।
अति मोद युत करि आरती, अज्ञान तिमिर विनाशिये॥
श्री क्षेत्र कुण्डलगिरि मनोहर पुण्य को भंडार है।
प्रभु वीरनाथ जिनेन्द्र पूजो, मोक्ष सुख दातार है॥
ॐ ह्रीं श्री कुण्डलगिरि वीरनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकार विनाशनाय दीपं
शुचि मलय अगुरु, सुवास पूरित चूरि अनल प्रजालिए।
सुख धाम, शिव रमणी वनो, अरि अष्ट कर्म जलाइये॥श्री०॥धूप
श्रीफल बादाम, मनोज्ञ, दाड़िम, मधुर फल सुख मूल ले।
प्रभु पद सरोज चढ़ाय अनुपम, मोक्ष फल अनुकूल ले॥श्री०॥ फल
अत्यन्त निर्मल पूर्व, आठो द्रव्य एकत्रित करो।
अरि अष्ट हनि गुण अष्ट सयुक्त शीघ्र मुक्ति रमा वरो॥श्री०॥अर्घ्य
(अडिल्ल)
उज्ज्वल नीर सुगन्ध धवल अक्षत लिए।
पुष्प सुवासित, चरुयुत दीप प्रजालिए॥
अगरु धूप, षट् रितु फल सुन्दर लाइये।
पूर्ण अर्घ कहि जिनवर चरन चढ़ाइये॥पूर्णाघ्यं॥
जयमाला
(दोहा)
श्री कुण्डलगिरि क्षेत्र शुभ, जिनवर भवन विशाल।
शक्ति हीन प्रभु भक्तिवश गूंथत गुण मणिमाल॥१॥
(पद्धरी छन्द)
जय कुण्डलगिरि तीरथ पवित्र, कुण्डल सम मन मोहक विचित्र।
द्वाविंशति जिनवर भवन सार, पर्वत ऊपर मन हरन हार॥
छैघरिया जिन मन्दिर प्रसिद्ध, अति तुंग लसत पावन विशुद्ध।
सोपान बने सुन्दर स्वरूप, शोभा निकेत उन्नत अनूप॥
भवि प्रथम द्वारतैं चढ़त धाय, पुनि द्वितीय द्वार पहुचे सुजाय।
तहाँ बनी सुभग बैठक महान यात्रोगण शुभ विश्राम ठान॥
जिन भवन पुनः कीनो प्रवेश, मन हर्षित ह्वै पूजत जिनेश।
जिनबिंब मनोज्ञ विराजमान, दर्शन से चिर अघ होत हान॥
अवशेष जिनेश भवन सुभव्य, वंदन करि भक्ति समेत सर्व।
श्री वीरजिनेश्वर गृह उदार, अवलोकि हर्ष छायो अपार॥
चारो दिशि गुमटी सुभग चार, जिनवर प्रतिमा मन हरन हार।
अति तुंग शिखर नभम लसत, शुचि कनक कलश तिनपर धरत॥
फहरात ध्वजा ऊपर मनोज्ञ, संकेत करत मिस पवन योग।
आवहू पूजो जिनधर विवेक, काटो चिर संचित अघ अनेक॥
जिन चैत्य सुभग तामधि अभग, निरखत ह्वै पुलकित अग अग।
पद्मासन वीर विराजमान तनु तुंग हस्त नवके प्रमान।
द्वय आर तुङ्ग जिन बिंब दोय, खड्गासन लखि मन मुदित होय।
रमणीक मनोहर छवि अनूप, अवलोक शुद्ध आतम स्वरूप॥
उमडा उर मे आनन्द सिंधु, लखिकर चकोर जिमि शरद इन्दु।
पद कमल बंदि उर हर्ष लाय, स्तुति कीनी बहु विधि बनाय।
जय जय जय श्री सन्मति जिनश, तुव चरण कमल पूजत सुरेश।
जय अरिगिरि खंडन वज्रदण्ड, जय अजय अचर सुखमय अखंड॥
जय मोह गजेन्द्र मृगेन्द्र वीर, जय काल नाग हित गरुड धीर।
जग करुणा सदन अजय अदोष, अक्षय अनन्तगुण विमल कोष॥
कुण्डलपुर जन्म लिया पवित्र, सुरपति कीनो उत्सव विचित्र।
ऐरावत सजि अति मोदधार, सुर ताडव नृत्य कियो अपार॥
पांडुकांशेल पर थाप्यो जिनेश, मघवा कीनो कलशाभिषेक।
गृह लाये उत्सव सहित इन्द्र, माता कर सौपे श्रीजिनेन्द्र॥
बालक वय मे प्रभु धारि मोद, कीनो अनेक क्रीड़ा विनोद।
इक दिवस सखानि समेत वीर, क्रीड़ा करने वन मे सुधीर॥
प्रभु शक्ति परीक्षा हेतु देव, धरि नाग रूप आयो स्वमेव।
बालकगण अजगर लखि विचित्र, भागे भय संयुत्त यत्र तत्र॥
नहि भयो वीर चित चलित नेक, तिहि पकड़ करी क्रीड़ा अनेक।
लखि शक्ति अनन्त सुबल अशेष, महावीर नाम धारो विशेष॥
जल विलग कमलवत जगत ईश, गृह में निवास कीनों अधीश।
लखि जगत जाल विकरालरूप, चिंत्यो निज प्रभु आतम स्वरूप॥
यह जगत मोहम्रह ग्रसित होय, निज अनुपम ज्ञान विवेक खोय।
गृह पुत्रादिक में भयो लिप्त, विस्मृति अनत जिन आतमशक्ति॥
प्रभु आतमप्रबोध विज्ञानयुक्त, गृह जगत जाल से भये मुक्त।
लोकांतिक ऋषि कीनो प्रबुद्ध, सबोध्यो प्रभुवर स्वयबुद्ध॥
गृह त्याग भये शुचि ध्यान लीन, ज्ञानामृत छकि ह्वै निजाधीन।
अघ्यात्ममग्न प्रभु भाव भद्र, निश्चल निर्भर अवलोक रुद्र॥
उपसर्ग किये दुस्सह अनेक, प्रभु अचल चित्त नहिं चल्यो नेक।
अरिघात चतुष्क किये विनाश, पायो अक्षय केवल प्रकाश॥
लहि समवसरन महिमा महेश, धर्ममृत बरसायो जिनेश।
भवि जीव श्रवण करि धर्मसार, संसार जलधि से भये पार॥
अवशेष अघाति चतुष्क नाश, कीनो प्रभु श्री चल मुक्तिवास।
सुन विरद शरण आयो दयाल, हे दीनबन्धु गुणगण विशाल॥
चिरदुरित अमित अरि कर विनष्ट, प्रभु मेटो मम ससार कष्ट।
महिमा अद्भुत हे जगत नाथ, भवदधि से तारो पकड़ हाथ॥
सुरताल साजि अनुपम अभग, कीनी प्रभु विनय हृदय उमंग।
पुनि शेष जिनेश्वर भवन बंदि, आये नीचे उर धरि आनन्द॥
विंशति अरु एक जिनेश थान, ह्वै पुलकित वंदे हृष ठानि।
इम क्षेत्र वंदना करि उदार, लूटो शुभ पुण्य तनो भण्डार॥
(धत्ता)
कुण्डलगिरि वीरं गुणगंभीरं, नाशक पीर अतिवीरं।
केवल पदधारी, सुखभंडारी, आनन्दकारी मतिधीरं॥
ॐ ह्रीं श्रीकुण्डलगिरि वीरनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह, पृष्ठ २०० (नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह | Nitya Niyam Pujan, Tirthkshetra Pujan aur Stotra Sangrah)