श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Kotishila Siddhakshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

देश कलिंग पांच सौ दशरथ नृपसुत शिव पद युक्त हुए।
कोटिशिला निर्वाण भूमि से एक कोटि मुनि मुक्त हुये॥
तेरह विधि चारित्र पालकर यथाख्यात चारित पाया।
प्राप्त अनंत चतुष्टय करके सिद्धस्वपद निज प्रगटाया॥
इसीलिऐ मैं कोटिशिला की पूजन करता हूँ हर्षित।
निज स्वरूप में आश्रय से पाऊँगा सिद्धस्वपद निश्चित॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

क्रोध कषाय मिटाने को मैं क्षमाभाव पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥
कोटिशिला से एक कोटि मुनियों ने पाया पद निर्वाण।
शुद्धात्म का आश्रय लेकर मैं भी बनूँ सिद्ध भगवान॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीकोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

मान कषाय मिटाने को मैं मार्दव गुण पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥
कोटिशिला से एक कोटि मुनियों ने पाया पद निर्वाण।
शुद्धात्म का आश्रय लेकर मैं भी बनूँ सिद्ध भगवान॥२॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं नि.।

माया भाव मिटाने को मैं आर्जव गुण पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.३॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि.।

लोभकषाय मिटाने को मैं शौच सत्य पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.४॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि.।

वेदनीय की व्यथा मिटाने संयम तप पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.५॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।

मोहनीय के नाश हेतु मैं बल अनंत पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.६॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहांधकार विनाशनाय दीपं नि.।

कर्म शत्रु क्षय करने त्याग अकिंचन गुण पाने आया
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥
कोटिशिला से एक कटि मुनियों ने पाया पद निर्वाण।
शुद्धात्म का आश्रय लेकर मैं भी बनूँ सिद्ध भगवान॥७॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.।

महामोक्ष फल प्राप्ति हेतु निज ब्रह्मचर्य पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.८॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये फलं नि.।

पद अनर्घ्य लेने को स्वामी रत्नत्रय पाने आया।
निज स्वभाव की महिमा के ही शुद्ध गीत गाने आया॥कोटि.९॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्य नि.।

(जयमाला)

कोटिशला की भूमि को सदा झुकाऊँ माथ।
सम्यक्दर्शन प्राप्तकर मैं भी बनूँ सनाथ॥

कोटिशिला पर वीतराग मुनि निज स्वभाव से युक्त हुए।
शुक्लध्यान से कर्म नाशकर भव बंधन से मुक्त हुए॥१॥

प्रथम अवस्था में मिथ्यादर्शन का किया घोर संहार
दूजी में अणुव्रत तीजी में पंच महाव्रत धारे सार॥२॥

चौथी में धर आत्म ध्यान श्रेणी चढ़ शुक्ल ध्यान ध्याया।
पंचम में कर मोह क्षीण अरहंत स्वपद को प्रगटाया॥३॥

छठी अवस्था मोह नाशकर दोष अघाति विनाश किया।
गुणस्थान मार्गातीत हो सिद्धलोक का वास लिया॥४॥

एक कोटि मुनि सिद्ध हुए हैं कोटिशिला को नमन करूँ।
उनका दर्शन पूजन करके निजस्वरूप चिंतवन करूँ॥५॥

देश कलिंग, कुमारी पर्वत ही कहलाती कोटिशिला।
शुक्ल ध्यान से जिन मुनियों ने पाई पावन सिद्धशिला॥६॥

इसी शिला को नवनारायण अंतरीक्ष में ऊपर कर।
सहज उठा लेते हाथों से इतना बल होता भीतर॥७॥

जिसने निज स्वरूप को जाना उसने शिवपद प्रगटाया।
जिसने पर से मोह किया उसने अब तक भवदुख पाया॥८॥

पर विभाव की मदिरा पीकर मैं भी स्वामी भ्रमित हुआ।
जिन उपदेश ग्रहण करते ही मैं इस भव से थकित हुआ॥९॥

सप्त भयों से रहित बनूँ मैं सम्यक्दर्शन ग्रहण करूँ।
सम्यक्ज्ञान चरित्र धार लूँ फिर न जगत् में भ्रमण करूँ॥१०॥

एक यही आशीर्वाद दो मुझकों हे अन्तर्यामी।
तुम पथ पर चल पास तुम्हारे आ जाऊँ त्रिभुवन नामी॥११॥

मुनियों की निर्वाण भूमि शुभ कोटिशिला को सतत प्रणाम।
शुद्धभाव से निजस्वरूप का जाप करूँ मैं प्रभु वसु याम॥१२॥

सिद्ध क्षेत्र की पूजन का फल यही चाहता हूँ भगवान।
सम्यक्दर्शन ज्ञान चरित्र पा मैं भी करूँ आत्म कल्याण॥१३॥

ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तये अर्घ्य नि.।

कोटिशिला को नमन कर रत्नत्रय उरधार।
निज स्वभाव जो साधते हो जाते भवपार॥

इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री कोटिशिला सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ९० (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))