श्री कौशाम्बी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Kaushambi Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

शुभ कोशाम्बी जन्म भू पदम् प्रभ जिन राज।
गर्भ जन्म तप ज्ञान तू पूजूँ निजहित काज॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर सवौषट्
ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्

(छंद अवतार)

संवररूपी जललाय, भावसहित ध्याऊँ।
आश्रव संपूर्ण नशाय निर्मलता पाऊँ॥
श्री पदमप्रभ भगवान चरणाम्बुज वन्दूँ।
कौशाम्बी भूमि महान सादर अभिनन्दूँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.

संवरमय चंदनलाय शीतलता पाऊँ।
भवताप सकल मिट जाय अघतम विनशाऊँ॥श्री॥२॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाम चंदनं नि.

संवर के अक्षतलाय अक्षय पदपाऊँ।
भवसागर पूर्ण सुखाय निज मे रम जाऊँ॥श्री३॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्योः अक्षय पद प्राप्ताय अक्षतं नि.

संवर के पुष्प मनोज्ञ स्वामी भेटकरूँ।
तज काम भाव कारोग शील स्वभाव वरूँ॥श्री.४॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्योः कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.

संवर नैवेद्य चढ़ाय भवदुख विनशाऊँ।
पाऊँ निज तृप्ति अपूर्व ध्रुव शिवपद पाऊँ॥श्री.५॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्योः क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.

संवर मय दीप उजार भ्रमतम विनशाऊँ
मिथ्यात्व मोह निरवार केवल रवि पाऊँ॥
श्री पदमप्रभ भगवान चरणाम्बुज वन्दूँ।
कौशाम्बी भूमि महान सादर अभिनन्दूँ॥६॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशयक्षेत्रेभ्योः मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.

संवर मय धूपं बनाय धर्म ध्यान ध्याये।
कर्मो की शक्ति मिटाय सिद्धस्वपद पाऊँ॥श्री.७॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्योः अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.

संवर फल मोक्ष महान हे प्रभु प्रगटाऊँ।
चढ़ सिद्धलोक का मान सिद्ध शिला पाऊँ॥श्री.८॥

ॐ ह्रींश्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.

संवर के अर्घ्य अपूर्व भावसहित लाऊँ।
पाऊं अनर्घ्य पद देव फिर न लौट आये॥श्री.९॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.

(जयमाला)

मध्य लोक कौशाम्बी नगरी भारत मे विख्याता।
धरण राज नृप महाप्रतापी देवी सुसीमा ख्याता॥१॥

माघकृष्ण षष्ठी को अनुपम देखे सोलह सपने।
स्वप्नों का फल जाना तीर्थकर सुत होगे अपने॥२॥

प्रीतंकर ग्रैवेयक तज प्रभुमात गर्भ मे आए।
गर्भ पूर्व छह मास जन्म तक रत्न स्वतः बरसाए॥३॥

कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को जन्मे जिन तीर्थकर।
इन्द्रो ने सुरगिर पर जिन अभिषेक किया अति सुन्दर॥४॥

जन्म दिवस पर राज्य अवस्था मे वैराग्य जगाउर।
भव्य भगवती दीक्षाधारी मनहर व न मे जाकर॥५॥

घोर तपस्या करके प्रभु ने ध्याया निज को सत्वर।
चैत्र शुक्ल पूनम को पाया केवलज्ञान प्रभाकर॥६॥

दिव्य ध्वनि द्वारा भव्यों को मुक्ति मार्ग बतलाया।
सम्यक दर्शन ज्ञान चरित्रमय मोक्षसुपथ जतलाया॥७॥

गिरि सम्मेदाचलपर आया मोहनकूट सुहाया।
शुक्ल ध्यान अंतिम को ध्याया महामोक्ष पद पाया॥८॥

अष्टकर्म एक सिद्ध हुए प्रभु जा लोकाग्र विराजे।
महामोक्ष कल्याण प्राप्तकर निजानंद से साजे॥९॥

कौशाम्बी पति हुये साधुपति बने सिद्धपति स्वामी।
मेरा भी दुख मेरो जिन जी तुम हो अंतर्यामी॥१०॥

कौशाम्बी के दर्शन करके अंतरमना हुलासित।
भावसहित जिन पूजन करके अंतरंग पुलकित है॥११॥

ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य नि.

(दोहा)

कौशाम्बी की भूमि को वन्दूँ बारंबार।
प्रभु पद पर निर्भीक चलूँ हरूँ संसार॥

इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमन्त्र-ॐ ह्रीं श्री कौशाम्बी अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १४९ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))