मंगलाचरण
(तर्ज - तेरी पनाह में …)
श्री जिन मेरा सदा है तुमको नमन
तुम्हें देख आज खुला ये ज्ञान गगन॥टेक॥
अरहंतो को वंदन मेरा,
सिद्ध प्रभु आदर्श बनाना।
जैन धर्म की अद्भुत वाणी,
जिनवाणी को उर में बसाना।
हो..ऽ…
करुणा की छांव में हमें रखना…
श्री देव शास्त्र गुरु ही है शरना…।
श्री जिन …२
आचार्य आचार सीखते,
उपाध्याय उपदेश सुनाते।
उनके पथ को वंदन मेरा
भूल ना हो ये आशा करता।
हो..ऽ…
सर्व साधुओं की राह पर चलना …
श्री देव शास्त्र गुरु ही है शरना …।
श्री जिन …२