(चौरासी-मथुरा)
चौबीसों जिन पाय, पञ्च परम गुरु वन्दि के।
पूज रचों सुखदाय, विघ्न हरो मङ्गल करो॥
(अडिल्ल छन्द)
विद्युत मालिदेव चये जम्बू भये।
कामदेव अवतार अन्त केवलि भये।
कलयुग कारे पांख बरांगनि शिववरो।
आवो आवो स्वामि भक्ति उर भारी॥१
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामिन् अत्रावतर अत्रावतर संवौषट्।
सिंह पीठ मम देहकमल उर सोहनो।
तिष्ठो तिष्ठो तीर्थ भविक मन मोहनो।
अब मोहि चिन्ता कौन सिद्ध कारज भये।
आतम उपभव पाप सकल सुर झिर भये॥२
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामिन् अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं।
स्वामि अपनो स्वरूप मोहि इक दीजिए।
मैं हूँ पूजक भक्त आज चित दीजिए॥
या संसार असार असाता के विषै।
तो सूं तन मन होय सकल आनन्द जगै॥३
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामिन् अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
गंगादिक जल लेय रत्न झारी भरूं।
जै जै कर उच्चारि धारिदे प्रति करूं॥
सिद्ध चक्र कू वंद्य जम्बू पूजा करूं।
ज्ञानावरणी कर्म तनी थिति को हनू॥
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामिभ्यः जन्म जरा मृत्युविनाशनाय जलं।
बावन चन्दन ल्याय और मलयागिरि।
केशर द्रव्य मिलाय घिसाय इकमिक करी॥
सिद्धचक्र कू वंद्य जम्बू पूजा करूं।
दर्शनावरणी कर्म तनी थिति को हनू॥ चदनं
तन्दुल मुक्ता जिम इन्दु करणा जिसे।
दीर्घ अखण्ड करो पूज करिये तिसे॥
ज्योति सरूपी ध्याय जम्बू पूजा रचू।
अन्तराय क्षय कीन अक्षय पद मैं चहूं॥ अक्षतं
पारिजात चन्दन अरु मरु सुहावने।
संतानक सुन्दर के पुहुप मंगावने॥
अलख रूप अवधार जम्बू पद को जजूं।
मोहनी कर्म निवार कामते ना सजूं॥
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामिभ्यः जन्म जरा मृत्युविनाशनाय पुष्पं।
सुन्दर घृत मिष्टान्न विविध मेवा जिते।
मेवा सहित मिलाय पिंड करिये तिते॥
समयसार मम बन्दि थाल आगे धरूं।
जम्बू स्वामि मनाय वेदनी को हरूं। नैवेद्यं।
चन्द्रकांत और सूर्यकांत शुभ मणि भली।
ओर सनेही बात जोय आनन्द रली॥
अष्टम गुण जुत ध्याय जम्बू पूजूं सदा।
चार आयु थिति मेटो मरूं नहीं मैं कदा। दीपं।
धूप दशांग मंगाय अग्नि सग खेय ही।
धूपायन जु कनक मय सार जु लेय ही॥
नीच गोत्र अरु ऊंच गोत्र नहिं पाय के।
आतम रूपो ध्यान निरञ्जन ध्याय के। धूप॥
श्रीफल लोंग बादाम छुआरे लाय के।
एला पूंगी आदि मनोज्ञ मनाय के।
अष्टगुणोंयुक्त ध्याय सकल भव को हरूं।
नाम करन झड जाय प्रभु पायन परूं। फलं॥
ज्ञायक सम्यक् शुद्ध ज्ञान केवल मय सोहे।
केवल दर्शन प्राप्ति अगरलघु सुख में जो है।
इक में नेक समाहि हर्ष भारी गुन तेरी।
अव्याबाध निवारि अर्घ दे चरनन चेरो। अर्घं॥
(जयमाला दोहा)
वर्द्धमान जिन वन्दि के, गुरु गौतम के पाय।
और सुधर्म गणी प्रणमि, जम्बू स्वामी मनाय॥
जय विद्युत माली देव सार, पंचम दिव में महिमा अपार।
जय राजगृहि पर सेठ थान, उपजे मनमथ अन्तिम सुजान॥
लघु वय में उर वैराग्य धार, जग सब अस्थिर जान्यो कुमार।
तब सब परिवार उछाह ठान, ब्याही बनिता निज वय समान॥
रतनन के दीपक दिपे महल, बनिता बैठी जुत काम शेल।
तिन सो ज्ञानादिक वच उचार, रागादि रहित कीनी सुनार।
तब विद्युत प्रभ तह चोर आय, रसभीनी अष्ट कथा सुनाय।
ताको वैराग्य कथा प्रकास, निज तत्त्व दिखाओ चिद विलास।
जग अधिर रूप थिर नही कोय नहि शरण जीवकू आन होय।
संसार भ्रमण विधि पाच ठान, इक जीव भ्रमति नहि साथ आन॥
षट्द्रव्य भिन्न सत्ता लखाय, जिय अशुचि देय माही रमाय।
आश्रव परसों त्रय प्रोति होय, सवर चिद् निज अनुभूति जोय॥
तप कर वसुविधि सत्ता नसाग, निज स्वयं सिद्ध त्रैलोक गाय।
निज धर्म लसै कोई पुमान, दुर्लभ नहिं आतमज्ञान भान॥
द्वादश भावन इहि भांति भाय, बहुजन युत भेटे वीर पाय।
दीक्षा धर केवल ज्ञानधार, रिधि सप्त लई महिमा अपार॥
सन्मति गौतम धर्म मुनीश, शिवपाय तबै केवल जगीश।
वानी जु खिरी अक्षरन रूप, तत्त्वन को भाष्यो इम सरूप॥
आपापर परसों प्रीति होय, चेतन बघै चवभांति सोय।
तब निज अनुभूति प्रकाश पाय, सत्ता सुकर्म झडैं अघाय॥
चव बन्ध रहित तब होत जीव, सिद्धालय थिरता ह्वै तदीव।
षट्द्रव्य बखानों भेद रूप, चैतन्य ओर पुद्गल सरूप॥
चालन सहचारि थिति सहाय, बतरावन द्रव्यन कूं सुभाय।
पुनि सबै द्रव्य जामें समाय, अवकाश दुतिय अवलोक गाय॥
मुनि श्रावक को आचार भाष, आचरज ग्रन्थन में प्रकाश।
पुनि आरज खण्ड विहार कीन, जम्बू वन में थिति जोगलीन॥
सब करमन को क्षय करि मुनीश, शिव वधू लह्यो बिसवासु बीस।
मथुरा तै पश्चिम कोस आध, छत्री पद मे महिमा अगाध॥
बुज मण्डल में जे भव्य जीव, कार्तिक-वदि रथ काढत सदीव।
केउ पूजत केऊ नृत्य ठान, केऊ गावत विधि सहित तान॥
निशि द्योस होत उत्सव महान, पूरत भव्यन के पुन्य थान।
पद कमल प्राग तुम दास होय, निज भक्त विभव दे अरज सोय॥
(घत्ता)
जल चन्दन ल्याय, अक्षत मिलाये, पुहुप सुहाये मन भाये।
नैवेद्य सु दोप दश विधि धप फलह अनूपं श्रुत गाये॥
सुवरन क थाल भरिजु रसालं फेरि त्रिकालं सिद नाये।
गुणमाल तिहारो मम उरधारी जगत उजारी सुख दाये॥
ॐ ह्रीं श्री जम्बूस्वामी सिद्धपरमेष्ठिने पूर्णार्घ्यं।
(दोहा)
महिमा जम्बू स्वामि की, मोपे कही न जाय।
कै जाने केवलि मुनि, कै उन माहि समाय :।
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह, पृष्ठ २५५ (नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह | Nitya Niyam Pujan, Tirthkshetra Pujan aur Stotra Sangrah)