( वीर )
प्रासुकपथ पर दिन में जूड़ा प्रमाण देख चलते मुनिराज।
सावधान हो यत्नपूर्वक गमनागमन करें ऋषिराज॥
जीवों की रक्षा करते हैं पाल ईर्यासमिति महान।
मैं भी पूजन करूँ विनय से पाऊँ निज चारित्र महान॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीईर्यासमितिधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीईर्यासमितिधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीईर्यासमितिधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( सार-जोगीरासा )
ज्ञान पराग स्वजल पाकर प्रभु निर्मलता उर लाऊँ।
जन्म-जरा-मरणादि रोग हर परम शान्त हो जाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥१॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
शुद्धज्ञानरस गंध प्राप्तकर जिनपद भ्रमर कहाऊँ।
भवज्वर प्रभु सम्पूर्ण मिटाऊँ पूर्ण शान्तरस पाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥२॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानाक्षत धवलोज्ज्वल लाऊँ जिनपद अग्र चढ़ाऊँ।
अक्षयपद पाने को स्वामी सम्यक् मुनि बन जाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥३॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानपुष्प की सुरभि प्राप्त कर कामव्यथा विनशाऊँ।
महाशील गुण प्राप्ति हेतु मैं सम्यक् मुनि बन जाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥४॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
अनुभवरसमय ज्ञान सुचरु पा परम तृप्त हो जाऊँ।
शुद्ध निराहारीपद पाकर परमामृतरस पाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥५॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानदीप से मोह नष्टकर आत्मज्योति प्रकटाऊँ।
निज शुद्धात्म तत्त्व को ध्याकर परम सुखी हो जाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥६॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानधूप की गंध अनूठी भावमयी अब लाऊँ।
अष्टकर्म की इकशत अड़तालीस प्रकृति विनशाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥७॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञान स्वतरु के फल समभावी शुक्लध्यान धर पाऊँ।
महामोक्षफल पाकर स्वामी त्रिलोकाग्र पद पाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥८॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानभाव के अर्घ्य बनाऊँ प्रभु पद भेंट चढ़ाऊँ।
पद अनर्घ्य पाने को शिवपथ पर चरण बढ़ाऊँ॥
प्रथम ईर्यासमिति पालकर सम्यक् मुनि बन जाऊँ।
जूड़ाप्रमाण भूमि लखकर प्रभु आगे चरण बढ़ाऊँ॥९॥
ॐ ह्रीं श्री ईर्यासमितिधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( वीर )
दिन में जूड़ाप्रमाण भू लख चलना ईर्यासमिति प्रधान।
प्रासुक भू पर ही पग रखता होता कभी न असावधान॥१॥
तीर्थक्षेत्र निर्वाणक्षेत्र या गुरुदर्शन का जागे भाव।
जागृत ईर्यासमिति पालकर लखता अपना आत्मस्वभाव॥२॥
केवल निज चैतन्य आत्मा ही है आराधन के योग्य।
अन्य नहीं कोई भी है पर अपने आराधन के योग्य॥३॥
शुद्धात्मा का चिन्तन ही केवल एक प्रशंसा योग्य।
शुद्धात्मा की उपासना ही मुक्ति प्राप्तिहित करने योग्य॥४॥
निज चैतन्य तेज उपमा से रहित निराकुल शुद्ध सदा।
अवक्तव्य है स्वज्ञान गोचर पूर्ण ज्ञानमय शिवसुखदा॥५॥
समभावी सामायिक से ही होता जीवों का कल्याण।
साम्यभाव ही मुक्तिभावना का है सर्वश्रेष्ठ सोपान॥६॥
जब भव से थकान लगती है तब होता तत्त्व विचार।
देह भोग से उदासीनता ही तब होती है साकार॥७॥
( दोहा )
महार्घ्य अर्पण करूँ, ईर्यासमिति प्रधान।
शुद्धज्ञान बल से प्रभो, पाऊँ पद निर्वाण॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीईर्यासमितिधारकमुनिराजाय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( सोरठा )
ईर्यासमिति प्रसिद्ध, परम अहिंसक है सदा।
गाऊँ इसके गीत, जब तक मुनिपद ना मिले॥
( मानव वल्लभ )
सुन्दर प्रभात जागा है जीवन में पहली बार।
समकित का सूर्य उगा है जीवन में पहली बार॥१॥
जप तप व्रत किरणावलि संग संयम ही धूप सुहायी।
अनुभवरसवाली धारा उर अंतर में लहरायी॥२॥
निर्मल प्रकाश छाया है आयी है मृदुल बहार।
सुन्दर प्रभात जागा है जीवन में पहली बार॥३॥
रत्नत्रयरूपी शिवपथ के मैंने दर्शन पाए।
परिणति ने पलक पाँवड़े स्वागत में सहज बिछाए॥४॥
अब देर न कुछ भी होगी हो जाऊँगा भवपार।
सुंदर प्रभात जागा है जीवन में पहली बार॥५॥
इन्द्रादिक शीश झुकाते दुंदुभियाँ देव बजाते।
जितने हैं सिद्ध सभी मिल शिवसुख से मुझे सजाते॥६॥
आनंद अतींद्रिय सागर लहराता बारंबार।
सुंदर प्रभात जागा है जीवन में पहली बार॥७॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीईर्यासमितिधारकमुनिराजाय जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
पूजी ईर्यासमिति भाव से धर्म अहिंसक पाया शुद्ध।
निज परिणामों को सँवारकर हो जाऊँगा परम विशुद्ध॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ १०३ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))