श्री गुरुपूजा (चहुं गति दुःखसागर विषैं) | Shri Gurupuja (Chahun Gati Duhkhasaagar Vishain)

(दोहा)

चहुं गति दुःखसागर विषैं, तारणतरण जिहाज;
रत्नत्रयनिधि नगन तन, धन्य महा मुनिराज।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुसमूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(गीता छंद)

शुचि नीर निरमल क्षीरदधिसम, सुगुचरण चढाईयो,
तिहुं धार तिहुं गद टारि स्वामि, अति उछाह बढाईयो;
भव भोग तन-वैराग धार, निहार शिव तप तपत हैं,
तिहुं जगतनाथ अराध साधु, सुपूज नित गुण जपत हैं।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

कपूर चंदन सलिलसों घिसि, सुगुरूपद पूजा करौं;
सब पाप-ताप मिटाव स्वामी, धर्म शीतल विस्तरौं। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः संसारतापविनाशनाय चंदनं नि०

तंदुल कमोद सुवास उज्ज्वल, सुगुरुपदतर धरत हैं;
गुणकार औगुणहार स्वामी, वंदना हम करत हैं। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०

शुभ फूलराश सुवास उत्तम, सुगुर पांयनि परत हौं;
निरवार मार उपाधि स्वामी, शील दिढ उर धरत हौं। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

पकवान मिष्ट सलौन सुंदर, सुगुरु पांयनि प्रीतसों;
कर क्षुधारोग विनाश स्वामी, सुथिर कीजे रीतिसों। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

दीपक उदोत सजोत जगमग, सुगुरु पद पूजौ सदा;
तमनाश ज्ञान उजास स्वामी, मोहि मोह न हो कदा।
भवभोग तन-वैराग धार, निहार शिव तप तपत हैं,
तिहुं जगतनाथ अराध साधु, सुपूज नित गुण जपत हैं।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०

बहु अगर आदि सुगंध खेऊं, सुगुरु पद पद्महैं खरे;
दुख पुंज काठ जलाय स्वामी, गुण अखय चितमें धरे। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०

भर थार पूंग बदाम बहुविधि सुगुरु क्रम आगे धरौं;
मंगल महाफल करो स्वामी, जोर कर विनती करौं। भवभोग०

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०

जल गन्ध अक्षत फूल नेवज, दीप धूप फलावली,
‘द्यानत’ सुगुरुपद देहु स्वामी, हमहिं तार उतावली।

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०

जयमाला

(दोहा)

कनक-कामिनी-विषयवश, दीसै सब संसार;
त्यागी वैरागी महा, साधु-सुगुन-भंडार। १

तीन घाटि नव कोडि सब, बंदौं शीस नवाय;
गुन तिन अट्ठाइस लों, कहूं आरती गाय। २

(वेसरी छंद)

अेक दया पालैं मुनिराजा, रागद्वेष द्वै हरनपरं,
तीनों लोक प्रगट सब देखै, चारों आराधन निकरं;
पंच महाव्रत दुर्द्धर धारैं, छहों दरव जानै सुहितं,
सात भंग वानी मन लावैं, पावैं आठ रिद्धि उचितं। ३

नवों पदारथ विधिसों भाखं, बंध दशों चूरन करनं,
ग्यारह शंकर जानैं मानैं, उत्तम बारह व्रत धरनं;
तेरह भेद काठिया चूरैं, चौदह गुनथानक लखियं,
महाप्रमाद पंचदश नाशैं, सोल कषाय सबै नशियं। ४

बंधादिक सत्रह सब चूरैं, ठारह जन्मन मरन मुनं,
अेक समय उनइस परीसह, बीस प्ररूपनिमें निपुणं;
भाव उदीक इकीसों जानै, बाईस अभखन त्याग करं,
अहिमिंदर तेईसों बंदैं, इन्द्र सुरग चौबीस वरं। ५

पच्चीसों भावन नित भावैं, छब्बीस अंग उपांग पढैं,
सत्ताईसों विषय विनाशैं, अट्ठाईसों गुण सु बढै,
शीत समय सर चोपथवासी, ग्रीषम गिरिसिर जोग धरं,
वर्षा वृक्षतरैं थिर ठांडे, आठ करम हनि सिद्धि वरं। ६

(दोहा)

कहों कहां लों भेद मैं, बुध थोरी गुण भूर;
‘हेमराज’ सेवक हृदय भक्ति करौं भरपूर। ७

ॐ ह्रीं श्रीआचार्योपाध्यायसर्वसाधुगुरुभ्यः महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ३७२ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))