श्री गुणावा जी सिद्धक्षेत्र पूजा (बाबू पन्नालाल जी) | Shri Gunawa Ji Siddhakshetra Puja (Babu Pannalal Ji)

(श्री बाबू पन्नालाल जी कृत)

धन्य गुणावा थान, गौतम स्वामी शिव गये।
पूजहु भव्य सुजान, अघ निशि करि उर थापना॥१

ॐ ह्रीं श्री गुणावा सिद्धक्षेत्र से श्री गौतमस्वामी सिद्धपद प्राप्त अत्र अवतर २। वौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

अति शुद्धसुधा सम तोय, हेमाचल सोहे।
जर जनम मरन नहि होय, सबही मनमोहे॥
जगकी भवताप निवार, पूजों सुखदाई।
घन नगर गुणावा सार, गौतम शिव पाई॥
ॐ ह्रीं श्री गुणावा सिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं०

केशर कपूर मिलाय, चन्दन घिसवाई।
अरचों श्रीजिन ढिगजाय, सुन्दर महकाई। जग०। चन्दनं

अति शुद्ध अखण्ड विशाल, तन्दुल पुञ्ज धरे।
भरि भरि कञ्चनमय थाल, पूजो रोग टरे। जग०। अक्षत

गेंदा गुलाब कचनेर, पुष्पादिक प्यारे।
सो करिकरि ढेर सुढेर, कामानल जारे। जग०। पुष्पं

अति घेवर फेनी ताप, नेवज स्वाद भरी।
सब भूख निवारन काज, प्रभु ढिग जाय धरी। जग। नैवेद्य

घृत से भरि सुवरण दीप, जगमग ज्योति लसे।
करि आरति जाय समीप, मिथ्या तिमिर नसे। जग०। दीपं

कर्पूर सुगन्धित पूर, अगर तगर डारो।
श्री चरनन खेवो धूप, करम कलङ्क जारों। जग०। धूपं

पिस्ता बादाम सुपारी, श्री फल सुखदाई।
मनवांछित फल दातार, ऐसे जिनराई। जग०। फलं

सब अष्ट द्रव्य करि त्यार, प्रभु ढिग जोरि धरों।
‘पन्ना’ प्रति मङ्गलकार, शिवपद जाय वरों। जग०। अर्घं

(जयमाला)

गौतम स्वामीजी भये, गणधर वीर प्रधान।
तिनकी कछु जयमाल अब, सुनो भव्य धरि ध्यान॥१

बन्दों श्री महावीर जिनन्दा, पाप निकन्दन आनन्दकन्दा।
जिन परताप भये बहुनामी, जै जै जै श्री गौतम स्वामी॥२

भयो जहां पर केवल ज्ञाना, समोशरण इन्द्रादिक ठाना।
खिरी दिव्यध्वनि नहिं भगवान, गणधर नहिं कोई गुणवान॥३

तब विद्यारथि भेष बनाई, बासव गौतम के ढिग जाई।
पूछत अर्थ सूत्र यों भाषित, षट्द्रव्य पञ्चास्तिकाय भाषित।४

यह सुनि गौतम वचन उचारे, तोसों करूँ वाद क्या प्यारे।
चलि अपने गुरु वीर नजीका, करिहें शास्त्रार्थ तहं नीका।५

ऐसी कह ततकाल सिधारे, समोशरण में आप पधारे।
देखत मानथम्भ को जोंही, खण्डित भयो मान सब योंही।६

भूल गये सब वाद विवादा, कीनो थुति सब छांडि विषादा।
सोई गणधर भये प्रधाना, धन्य धन्य जैवंत सुजाना। ७

धन्य गुणावा नगर सुहाई, जहंते उन शिवलक्ष्मी पाई।
सुन्दर ताल नगर अति सोहै, ताबिच मन्दिर जन मन मोहे।८

चरणपादुका बने अनूपा, पूर्व धर्मशाला अरु कूपा।
”म्मुख वेदी अति सुखदाई, वीर चरण प्रतिमादि सुहाई।९

चारों ओर चरण चौबीसी, तिन लखि हर्ष होत अतिहीसी।
पूजनीक अति ठाम अपारा, दुखदारिद्र नशावन हारा।१०

जो पढ़ें पढ़ावें पूज रचावें, सो मनवांछित फल पावें।
सुत लाभ बिहारी आज्ञाकारी, ‘पन्ना’ जगत न भरमावै॥११

ॐ ह्रीं श्रीगुणवासिद्धक्षेत्रेभ्यो महार्घं निर्वपा०।

शहर हाथरस पास, मनोहर ग्राम विसाना।
तामधि श्रावक लोग, बसे सबहि बुद्धिवाना॥
संवत् शत उनईश, तासुपै धारि बहत्तर।
विक्रम साल प्रमान, जेठ मासा बीतन पर॥१२

इत्याशीर्वादः।


स्रोत: नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह, पृष्ठ २४४ (नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति जिन पूजा, तीर्थ क्षेत्र पूजन व स्तोत्र संग्रह | Nitya Niyam Pujan, Tirthkshetra Pujan aur Stotra Sangrah)