श्री गोम्मटेश्वर पूजा (देखत ही द्युतिवन्त) | Shri Gommateshwar Puja (Dekhat Hi Dyutivant)

(मत्तगयंद छंद।)

(स्थापना।)

देखत ही द्यु तिवन्त हरे, तनकी छबि, सूर्य सुधाधर हारे।
ध्यान विवेक तपोबलसे, जिनने अरि-कर्म प्रचंड संहारे॥

बाहु पसार अनुग्रहकी, भवसागरसे भवि जीव उबारे।
सो जिन बाहुबलीश, दयाकर तिष्ठहु मानस आय हमारे॥

ॐ ह्रीं श्रीबाहुबलिभगवन्! अत्र अवतर अवतर संवौषट्।

ॐ ह्रीं श्रीबाहुबलिभगवन्! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।

ॐ ह्रीं श्रीबाहुबलिभगवन्! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

(हरिगीतिका छंद)

शुचि सित सलिलकी धार, शशि रस तुल्य गुणकी खान है।
सो चरण सन्मुख ईशके, भवसिंधु-सेतु समान है॥

वसुकर्मजेता मोक्षनेता, मदनतन अभिराम है।
भगवान बाहुबलीशको, नित शीश नाय प्रणाम है॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

केशर कपूर सुगन्धयुत श्रीखण्ड संग घसाइये।
भवतापभंजन देव पदकी भव्य पूज रचाइये॥वसुकर्मजेता०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षत अखंड सुधांशुकरसम धवल शुद्ध चुनायके।
अक्षय महापद हेतु चरनू चरण नित गुण गायके॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

अम्भोज चंपक मालती बेला गुलाब प्रसून ले।
पदपद्म पूजूँ देवके, हैं मदन मद जिनने दले॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

अतिमिष्ट मोहन भोग मोदक घेवरादिक घृतसने।
पकवानसे भगवानको पूजूँ क्षुधादिक जिन हने॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

लेकर जजूँ कपूर घृत रत्नादिकी दीपावली।
जिनकी प्रभासे हो प्रगट गुणराशि आतमकी भली॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

सुरदारु अगर कपूर तगर सुगन्ध चंदनसे बनी।
दशदिशारंजन धूप दशविधि अग्र खेऊँ पावनी॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय दुष्टाष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

बादाम पिस्ता नारियल अंगूर कदली आम हैं।
शिव अमरफल हित चर्चते हम नाथ तव पदधाम हैं॥वसुकर्म०

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

गन्थाम्बु तन्दुल सुमन व्यंजन दीप धूप सुहावनी।
फल मधुर मिश्रित अर्घ ले, पूजूँ तुम्हें त्रिभुवन धनी॥वसुकर्म०॥

ॐ ह्रीं भगवते श्रीबाहुबलिजिनाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा।)

पोदनपुरमें स्वर्णकी, जजूँ बिम्ब छविधाम।
पुष्प वृष्टि सुर जहं करें, केशरकी अविराम॥

ॐ ह्रीं श्रीपोदनपुरस्थबाहुबलिस्वामिप्रतिमायै अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

भला विंध्यगिरि शिखर है, भले विराजे जेह।
चालिस हस्त सुशोभनो, खड्गासन है देह॥

अनुपम छबि जिनराजकी, देख लजे शशि सूर्य,
तातैं नहिं छाया पड़े, बन्दू यह माधुर्य॥

ॐ ह्रीं श्रीश्रवणबेलगोला विंध्यागिरिस्थ बाहुबलिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

गोमटगिरि वेणूरमें, जजूँ नाय कर शीश।
जजूँ आरा कारकल, और जहां हो ईश॥

ॐ ह्रीं श्रीगोम्मटगिरि, वेणुपुर, धनुपुरा (आरा) कारकल आदिविविधस्थानस्थश्रीबाहुबलिजिनप्रतिमायै अर्घ्यं निर्वपामीति।

नमूं शिखर कैलाश जिहिं, शेष कर्म करि शेष।
लोक शिखर चूड़ामणी, भये सिद्ध परमेश॥

ॐ ह्रीं श्रीकैलाशशिखरत् सिद्धिंगताय श्रीबाहुबलिसिद्धाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला।

(दोहा।)

सवा पांचसौ धनुष तन, लतायुक्त अभिराम।
खड्गासन मरकत वरण, सुन्दर रूप ललाम॥

(पद्धरी।)

जय बाहुबलीश्वर सुगुण धाम, चरणोंमें हो कोटिक प्रणाम।
तुम आदि ब्रह्मके सुत सुजान, था अंतरंगमें स्वाभिमान॥

प्रण था वृषभेश्वरके सिवाय, यह मस्तक परको ना झुकाय।
षट् खण्ड भूमि भरतेश जीत, लौटे जब अवधपुरी पुनीत॥

नहिं करै चक्र तब पुर प्रवेश, भरतेश्वरकी जय थी अशेष।
तुम पोदनेश बाहुबलीश, नहिं थे वशमें नहि नमो शीश॥

इसपर ही युद्ध ठना महान, थी खड़ी सैन्य चतुरंग आन।
है भरत बाहु द्वय चरम अंग, इनका नहिं होगा अंग-भंग॥

बहु सेनाका होगा संहार, कर उभयपक्ष मन्त्री विचार।
ठहराये निर्णय हित प्रबुद्ध, थिर दृष्टि मल्ल जल तीन युद्ध॥

तीनो जीते तुम हे बलीश, तब क्रोधित हो वह चक्र ईश।
निज चक्र दिया तुमपर चलाय, कुल रीति नीति सबको भुलाय

पर चक्ररत्न तुम पास आय, फिरि गया सप्रदक्षिणा शीश नाय
यह ज्येष्ठ भ्रातकी क्रिया देख, इस जगकी स्वार्थकता विलेख

तुम देव भये जगमे उदास, सब शिथिल किया भवमोह पाश
दे तनुज महाबलका स्वराज, सब सौंप उसे वैभव समाज॥

कह भरतेश्वरसे बनो ज्येष्ठ, इस नश्वर भूके भूप श्रेष्ठ।
फिर यथाजात मुद्रा सुधार, कर क्रिया कर्मरिपुका संहार॥

इक वर्ष खड़े थे एक थान, धर प्रतिमायोग अखण्ड ध्यान।
थे एक वर्ष तक निराहार, सर्वोत्कृष्ट तप महा धार॥

बाईस परीषह सहे घोर, तपते थे तप जिन अति गहीर।
थे उगे लता तरु आस पास, चरननमें था अहिका निवास॥

थे तजे उग्र तपके प्रभाव, वनके सब जीव विरोध भाव।
अनुताप तुम्हें इक था महेश, पाये हैं मुझसे भरत क्लेश॥

भरतेश्वरमे सन्मान पाय, सन्ताप गया सत्वर नशाय।
तब भये केवली हे जिनेश, पूजन की आकर सुर सुरेश॥

उपदेश दिया करुणा-अधार, भवि जीवोंको करके विहार।
कैलाश शिखरसे मुक्ति थान, पाया तुमने सब कर्म हान॥

जय गोमटेश बाहुबलीश, जय जय भुजबल जय दोर्बलीश।
जय त्रिभुवन मोहन छबि अनूप, जय धर्मप्रकाशक ज्योतिरूप॥

जय मुनिजनभूषण धर्मसार, अकलंकरूप मोहि करहु पार।
जय मात सुनन्दाके सुनन्द, शिव राज्य देहु मोहि जगतवंद॥

है स्वर्णमयी प्रतिमाभिराम, पोदनपुरमें शतशः प्रणाम।
धनु सवापांचसौ हो जिनेन्द्र, जजते कुसुमांजलि ले सुरेन्द्र॥

प्रतिमा विंध्येश्वरको प्रधान, नित नमूं कारकलकी महान।
वणूर पुरीकी है ललाम, गामटगिरिप्तिको हो प्रणाम॥

आरामे रहे विराज नाथ, शतवार तुम्हें हम नमत माथ।
जितनी हो जहं जहं बिम्बसार, सबको मेरा हा नमस्कार॥

(घत्ता।)

जय बाहुबलीश्वर महाश्वीश्वर, दयानिधीश्वर जगतारी।
जय जय मदनेश्वर जितचक्रेश्वर, विंध्येश्वर भवभयहारी॥

(महार्घ।)

बाहुबलीके महापाद पद्मोंका, जो भवि नित्य जजैं,
सर्वसंपदा पावे जगमे, ताके सब संताप भजैं।
होकर ‘वीर’ बाहुबलि जैसा, ‘धर्म’ चक्रका कंत सजै,
कर्मबेड़ियां काट स्वपरकी, निश्चय शिवपुरराज रजै॥

इति आशीर्वादः।

आरती।

( सौ० धर्मवतीजैन “ज्योति” )

जिन, करूँ आरती तेरी!

जय बाहुबली, जय गोमटेशके, चरण कमल केरी॥

भक्ति प्रभू, अन्तस्तल भरके, तुम गुण गान हृदयमें धरके।
रत्न-दीप करमें ले करके, करूँ तिहारी फेरी॥ जिन०॥

सवा पांच सौ धनु तन दरशै, नैन देख देखन फिर तरषै।
जय अनंग छबि जनमन हरषै, हरित वर्ण हेरी॥ जिन०॥

मात सुनन्दाके तुम नंदन, करूँ वृषभसुत मैं अभिनंदन।
अमर अमर होनेको वंदन, करते भक्ति घनेरी॥ जिन०॥

घृत सनेह कर्पूर सजाऊँ, जगमग, जगमग, दीप जगाऊँ।
खोई आतम निधि निज पाऊँ, नशे अघनिंशा अंधेरी॥जिन०॥

‘ज्योति’ रूप जय, धर्मईश जय, ‘वीर’ धीर जितचक्र ईश जय
जय भुजबलि जय दोर्बलीश जय, ध्याऊँ सांझ सवेरी। जिन०॥


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३०६ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)