श्री गिरनार पूजा (कवि जवाहरलालजी) | Shri Girnar Puja (Kavi Jawaharlal)

(स्व० कवि जवाहरलालजी कृत)

(छप्पय)

श्रीगिरनार शिखर परवत, दक्षिण दिश सोहे।
नेमिनाथ जिन मुक्तिधाम, सब जन मन मोहे।
कोड़ बहत्तर सात शतक, मुनि शिवपद पायो।
ताथल पूजन काज, भविक चिंत अति हर्षायो॥

तिस तीरथराज सु क्षेत्रको, आह्वानन विधि ठानकर।
पूजूं त्रिजोग मनवचनतन, श्रावकजन गुनगानकर॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रसे श्रीनेमिनाथ, शंबुकुमार, प्रद्युम्नकुमार
अनिरुद्धकुमार और बहत्तर करोड़ सातसै मुनि मोक्षपद प्राप्तये
अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः
स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणं।

(अष्टक)

(दोहा)

प्रभु तुम राजा जगतके, कर्म दहि दुख मोय।
करूँ यथारथ वीनती, इमपै करुणा होय॥

(चाल लावणीकी)

तीरथ गढ़ गिरनारको, नित पूजो हो भाइ।
हेम अंग भर तीरथादिक, शुभ प्रासुक पावन लाइ॥
जन्म मरण जरा नाशन कारन, धार देहु ढरकाई॥भ०

जंबूदीप भरत आरजमें, सोरठ देश सोहाई।
सेसावनके निकट अचल तहँ, नेमिनाथ शिवपाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय जलं
निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

सुन्दर चन्दन कदली नन्दन, केशर संग घसाई।
भवदुखतापमिटावन लखके, अरचौं जिनपद आई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चन्दनं
निर्वपामीति स्वाहा॥२॥

शशि सम श्वेत वर्ण मुक्ता शित, अक्षत अखंड सुहाई।
चरन शरन प्रभू अक्षै निधि लख, पुंज दिये सो पाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं
निर्वपामीति स्वाहा॥३॥

कुसुम वर्णपन विविध गंध जुत, चुन चुन भेट धराई।
पूजन किय हो शील वर्द्धना, मनोबाण जय लाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंशनाय पुष्पं
निर्वपामीति स्वाहा॥४॥

खाजा ताजा मोदक गूजा, फेणी सरस बनाई।
षट्रस व्यञ्जन मिष्ट सुधामय, हेम थार भर लाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥५॥

दीप ललित कर घृत पूरित भर, उज्वल जोति जगाई।
करौं आरती जिनपदकेरी, मिथ्या तिमिर पलाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विध्वंशनाय दीपं
निर्वपामीति स्वाहा॥६॥

अगर तगर कर्पूर चूर बहु, द्रव्य सुगंध मिलाई।
खेव धनंजय धूप धूम मिल, वसु विधि देय जराई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं निर्वपा-
मीति स्वाहा॥७॥

एला दाड़िम श्रीफल पिस्ता, पुंगीफल सुखदाई।
कनक पात्रधर भविकजन पूजें, मनवांछित फलपाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये फलं निर्वपा-
मीति स्वाहा॥८॥

अष्ट द्रव्यका अर्घ सँजोवो, घंटा नाद बजाई।
गीत नृत्यकर जजौं ‘जवाहर’, आनन्द हर्ष वधाई॥भ०

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तये अर्घं निर्व-
पामीति स्वाहा॥९॥

(जयमाला)

(जोगीरासा छंद)

उर्जयंति गिरिराज मनोहर, देखत ही मन मोहे।
राजुलपति शिवधान विराजे, उत्तम तीरथ जो है॥
पुत्र पौत्र हरि कृष्ण प्रचुर मुनि, पंचमगति तहँ पाई।
तास तनी महिमाको बरने, श्रवण सुनत हरषाई॥१॥

(पद्धड़ी छंद)

जै जै जै नेमि जिनन्द चन्द। सुर नर विद्याधर नमत इन्द्र॥
जै सोरठ देश अनेक थान। जुनागढ़पै शोभित महान॥२॥
तहां उग्रसेन नृप राजद्वार। तोरण मंडप शुभ बने सार॥
जैसमुदाविजय सुत व्याह काज। आये हर वलि जुत आन साज॥३॥
तहँ जीव बँधे लख दया धार। रथ फेर जंतु बंधन निवार॥
द्वादश भावन चिंतवन कीन। भूषण वस्त्रादिक त्याग दीन॥४॥
तज परिग्रह परिणय सर्व संग। ह्वै अनागार विजई अनंग॥
धर पंच महाव्रत तप मुनीश। निज ध्यान धरो हो केवलीश॥५॥
इस ही सुथान निर्वाण थाय। सो तीरथ पावन जगत माय॥
अरु शंभु आदि प्रद्युम्नकुमार। अनिरुद्ध लही पदमुक्ति धार॥६॥
पुनि राजुल हू परिवार छांड। मन वचन कायकर जाग मांड॥
तप तप्यौ जाय तिय धीर वीर। सन्यास धार तजकें शरीर॥७॥
तिय लिंग छेद सुर भयो जाय। आगामी भवमें मुक्ति पाय॥
तहँ अमरगण उर धर अनन्द। नितप्रति पूजत हैं श्रीजिनन्द॥८॥
अरु निरतत 'मघवा युक्तनार, देवनकी देखी भक्तिधार॥
ता थेई२ थेई२ करन जाय। फिरि फिरि फिरि फिरिकी लहाय॥९॥
मुहचंग बजावत तारवीन। तननन तननन तन अति प्रवीन॥
कसांल ताल मिरदंग और। झालर घंटादिक अमित शोर॥१०॥
आवत श्रावकजन सर्व ठाम। बहु देश देश पुर नगर ग्राम॥
हिलमिल सब संघ समाज जोर। हय गय वाहन चढ़ रथ बहोर॥११॥
जात्रा उत्सव निशिदिन कराय। नर नारिउ पावत पुण्य थाय॥
को बरनत तिस महिमा अनूप। निश्चय सुर शिवके होय भूप॥१२॥

(घत्ता)

श्रीनेमि जिनन्दा आनन्द कंदा, पूजत सुर नर हित धारी॥
तिस नमत ‘जवाहर’ जुग कर शिरधर, हर्ष धार गढ़ गिरनारी॥१३॥

ॐ ह्रीं श्रीगिरनारसिद्धक्षेत्रसे नेमिनाथ शंबु प्रद्युम्न अनिरुद्ध और
बहत्तर कोटि सातसौ मुनि मोक्षपद प्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जे नर वंदत भाव धर, सिद्धक्षेत्र गिरनार।
पुत्र पौत्र सम्पति लहे, पूरन पुण्य भंडार॥१४॥
सम्वत् विक्रमराय प्रमान। वसु जुग निधि इकें अंक सुजान॥
पौष मास पख सोम बखान। पंचमि तिथि रविवार सु जान॥१५॥
रच्यो पाठ पूजन सुखदाय। पढ़त सुनत चित अति हुलसाय॥
जात्रा करें धन्य ते जीव। पावें फल ह्वै शिवतिय पीव॥१६॥

इत्याशीर्वादः


स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ ५३ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)