श्री गौतम गणईश शीश यह तुम्हें नमाकर,
आह्वानन अब करूँ आय तिष्ठो मानस पर।
पाके केवल ज्योति ज्ञाननिधि हुए गुणाकर,
निज लक्ष्मी का दान करो मेरे घट आकर॥
श्री गौतम गणईश जी, तिष्ठो मम उर आय।
ज्ञान-लक्ष्मी-पति बने, मेरी मानव काय॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मी-प्राप्त श्रीगौतम-गणपतिजिनेन्द्र! अत्र, अवतर अवतर संवौषट्।
अत्र तिष्ठ, तिष्ठ, ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् इति सन्निधिकरणम्।
गाङ्गेय वारि शुचि प्रासुक दिव्य ज्योति,
जन्मादि कष्ट निज वारण कों लिया मैं।
संसार के अखिल त्रास निवारने को
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज-में चढ़ाता।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय श्रीगौतम-गणेशाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्पूरयुक्त मलयागिरि को घिसाया,
संसार ताप शमनार्थ इसे बनाया।
संसार के अखिल त्रास निवारने कों,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज-में चढ़ाता।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय श्रीगौत-मगणेशाय सुगन्ध निर्वपामीति स्वाहा।
मुक्ताभ अक्षत सुगन्धि चुना चुना के,
व्याधिघ्न अक्षत-पदार्थ सजा सजा के।
संसार के अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज-में चढ़ाता॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतम-गणेशायऽक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
कन्दर्प दर्प दलनार्थ नवीन ताजे,
बेला गुलाब मचकुन्द सु पारजाती।
संसार के अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज- में चढ़ाता॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतम-गणेशाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
क्षीरादि मिश्रित अमोघ बल प्रदाता,
पक्वान्न थाल यह भूख निवारने को।
संसार के अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज-में चढ़ाता॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतम-गणेशाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
रत्नादि दीप नवज्योति कपूर-वर्ती,
उद्दाम-मोह-तम तोम सभी हटाने।
संसार के अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज-में चढ़ाता॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतम-गणेशाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
अज्ञान मोह मद से भव में भ्रमाता,
ये दुष्ट कर्म, तिस नाशन को दशांगी।
संसार के अखिल त्रास निवारने को
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज में चढ़ाता
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मी प्राप्ताय गौतम-गणेशाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा॥
केला अनार सहकार सुपक्व जामू,
ये सिद्धमिष्ट फल मोक्षफलाप्ति को मैं।
संसार के अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज में चढ़ाता।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतम-गणेशाय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
पानीय आदि वसु द्रव्य सुगन्धयुक्त,
लाया प्रशान्त मन से निज रूप पाने।
संसारके अखिल त्रास निवारने को,
योगीन्द्र गौतम-पदाम्बुज में चढ़ाता।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय श्रीगौतम-गणेशाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
वीरजिनेश्वर के प्रथम गणधर-गौतम पाँय
नमन करूँ कर जोड़ कर स्वर्ग मोक्ष फल दाय॥
(हरिगीतिका)
जय देव! श्रीगौतम गणेश्वर प्रार्थना तुमसे करूँ,
सब हटा दो कष्ट मेरे अर्घ्य ले आरति करूँ।
दुष्ट काल कराल पंचम में सहारा उठ गया,
नेतृत्वहीन हुए सभी जन आर्ष पथ सब मिट गया॥१॥
तत्वार्थ चिन्तन सत्यपथ औ सत्य यत्याचार का,
है ठिकाना अब न भारत में गृहस्थाचार का।
मार्गे नाना पकड़ जगजन मुक्ति अपनी चाहते,
आत्म वैभव शून्य हो भौतिक विभूति विगाहते॥२॥
आत्म तंत्र-स्वतंत्रता का सत्य शिव था पंथ जो,
खोदिया वह ज्ञान सारा मोह ममता तंत्र हो।
हे गणेश! कृपा करो, अब आत्मज्योति पसार दो,
हम हैं तुम्हारे सदय हो दुर्वासनायें मार दो॥३॥
क्या दशा तुमको सुनाऊँ जो हमारी हो गई,
आत्मनिधि सब खो गई विज्ञान धारा सोगई।
ज्ञानभौतिक, शानभौतिक मानभौतिक शेष है,
विज्ञान भौतिक रक्तसारा बना भारतदेश है॥
न्याय नीति तिलाञ्जली देकर निकाले देश से,
देशके बाजार काले कर दिये निज वेश से।
कालिमा से व्याप्त सब व्यापार धन्दे कर दिये,
नैतिक पतन की चरम सीमायुक्त नयपथ कर दिये॥
वीर प्रभुनिर्वाण-क्षणमें था सम्हाला आपने,
अब छोड़ तुमको जाऊँ कहां घेरा चहूँ दिशि पापने।
है दिवस वह ही नाथ! स्वामी वीरके निर्वाण का,
जगके हितेषी विज्ञ गौतम ईश केवल ज्ञान का॥
नाथ! अब करके कृपा हमको सहारा दीजिये,
दीपमाला आरती पूजा ग्रहण मम कीजिये।
ऐसी दशा जब देशकी तब धर्म का क्या रूप हो,
तुमही बताओ नाथ! जब यह जगत तमका कूप हो॥
केसे बचावें सत्य अपना और सत्याचार को,
जब हाय! पैसा! हाय पैसा! कर रहा संसार हो।
इस विषम-भवकी भंवरसे कैसे नौका पार हो,
मांझी लुटेरे, पथिक डाकू, दस्यु-कर-पतवार हो॥
महावीर स्वामी की प्रव्रज्या के समय जो हाल था,
दीन दुखया प्राणियों का जीवनत्व मुहाल था।
वह ही दशा भारतधरा की नीति भ्रष्टाचार से,
आओ! सम्हालो! सदय होकर आत्म करुणाधार से॥
हैं सभी जन आपके अब ज्ञानसे भरदो हिया,
गौतम दिया गणपति दिया, बोले सभी अनुपम दिया
तेरे दिये बिन जग अंधेरा क्योंकि वह केवल दिया,
इसलिये हे नाथ! अब चहु ओर कर दो निज दिया॥
है अनूठा शक्तिशाली उदय जहँ पाता दिया,
अज्ञान तम के तामको चैतन्य ‘मणि’ करता दिया।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां कैवल्यलक्ष्मीप्राप्ताय गौतमगणे-शाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
ज्योतिपुञ्ज गणपति प्रभो! दूर करो अज्ञान।
समता रस से सिक्त हो नया उगे उर भानु॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ५६१ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)