श्री गजपंथ शैल अति पावन देवों द्वारा पूज्य ललाम।
यहाँ सप्त बलभद्रो ने मुनि बनकर पाया शिवपुर धाम॥
आठ कोटि मुनियों की शुभ निर्वाण भूमि सुन्दर अभिराम।
श्री मुनियों के चरण कमल मे भक्ति भाव से करूँ प्रणाम॥
अष्ट द्रव्य से पूजन करने आया हूँ बनने निष्काम।
निजस्वभाव का जाप करूँ प्रभु पाऊँ मैं निज मे विश्राम॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः,
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
शुभ भावों का सलिल नीर प्रभु चरणों मे करता अर्पण।
शुद्ध भाव की मुझे प्राप्ति हो यही प्रार्थना हे भगवान॥
श्री गजपंथ शिखर पर्वत की भाव सहित करता पूजन।
आठ कोटि मुनियों की अनुपम सिद्ध भूमि को है वंदन॥१॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
शुभ भावों का शीतल चंदन चरणों मे करता अर्पण।
शुद्धात्म की मुझे प्राप्ति हो यही प्रार्थना हे भगवन॥श्री॥२॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।
शुभ भावों के उज्जवल अक्षत चरणाम्बुज मे है अर्पण।
निज स्वरूप की मुझे प्राप्ति हो यही विनय है हे भगवन॥श्री.३॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि.।
शुभ भावों के पुष्प सुरभिमय चरणाम्बुज मे है अर्पणा।
महाशील की मुझे प्राप्ति हो यही विनय है हे भगवन॥
श्री गजपंथ शिखर पर्वत की भाव सहित करता पूजन।
आठ कोटि मुनियों की अनुपम सिद्धभूमि को है वंदन॥४॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
शुभ भावों के शुचिमय चरू पदकमलो मे करता अर्पण।
क्षुधा व्याधि से रहित बनूँ मै यही याचना है भगवन॥श्री५॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।
शुभ भावों के रत्नदीप पद कमलो मे करता अर्पण।
आत्म ज्ञान की मुझे प्राप्ति हो यही याचना है भगवान॥श्री६॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।
शुभ भावों की दिव्य धूप पद पंकज मे सादर अर्पण।
अष्ट स्वगुण की मुझे प्राप्ति हो यही कामना है भगवन॥श्री७॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.।
शुभ भावों के सरस पुण्य फल पद पंकज मे है अर्पण।
महामोक्ष की मुझे प्राप्ति हो यही कामना है भगवन॥श्री८॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।
शुभ भावों का भव्य अर्घ्य पद पंकज मे सविनय अर्पण।
सिद्ध स्वपद की मुझे प्राप्ति हो यही भावना हे भगवन॥श्री९॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तय अर्घ्य नि.।
वंदूँ विजय, अचल, सुधर्म अरु सुप्रभ श्री सुदर्शन नाथ।
नंदी, नंदीमित्र सप्त बलभद्रो को मैं नाऊँ माथ।
जल फलादि वसुद्रव्य अर्घ्य ले भाव सहित पूजूँ मनलाय॥
प्राप्त स्वरूपाचरण करूँ फिर पाऊँ यथाख्यात शिवधाम॥१०॥
ॐ ह्रीं श्री विजय, अचल, सुधर्म, सुप्रभ, सुदर्शन, नंदी, नंदीमित्र सप्त बलभद्र एवं आठ कोटि मुनिचरणकमलेभ्यो अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
मुक्तिपंथ गजपंथ को वंदू बारम्बार।
भक्ति सहित दर्शन करूँ मन वचकाय संवार॥
जंबूद्वीप सु भरत क्षेत्र मे है महाराष्ट्र प्रान्त अति ख्यात।
नासिक पंचवटी के उत्तर मे म्हसरूल ग्राम विख्यात॥१॥
श्री गजपंथ शिखर निर्वाण क्षेत्र को मै बंदूँ दिनरात।
मैं भी परम मोक्ष पद पाऊँ अष्ट कर्म सब करूँ विघात॥२॥
यहाँ तपस्या करके मुक्त हुए बलभद्र मुनिश्वर सात।
आठ कोटि मुनियो ने पाया महामोक्ष का पूर्ण प्रभात॥३॥
उन्नत पर्वत सरल चढाई इसकी शोभा है न्यारी।
भव्य दिगंबर जिन प्रतिमाये अति प्राचीन मनोहारी॥४॥
श्री मुनियों के चरण चिन्ह से पर्वत शोभा पाता है।
दर्शन पूजन अर्चन करके मन प्रसन्न हो जाता है॥५॥
वंदूँ विजय अचल, सुधर्म अरु सुप्रभ श्री सुदर्शन राज।
नंदी, नंदीमित्र आदि मुनि सम श्रेणी मे रहे विराज॥६॥
इस पर्वत पररत्नत्रय का घोष गूंजता आठों याम।
इस पर्वत से ऋषि मुनियों ने पाया सिद्धपुरी का धाम॥७॥
निज स्वरूप का आश्रय लेने वाले मुनिवर सिद्ध हुए।
जो विभाव मे अटके वे ही भव बंधन से बद्ध हुए॥८॥
बलभद्रों के चरण कमल पर बलि बलि जाऊँ बारंबार।
शिवपुर गामी श्री मुनियो के चरणाम्बुज लूँ उर मे धार॥९॥
निज स्वभाव की अनुपम महिमा निजस्वभाव की हो जयकार।
निज स्वभाव साधन से होते जीव सदा भव सागर पार॥१०॥
इसीलिये वसुद्रव्य अर्घ्य चरणों मे प्रभुवर लाया हूँ।
श्री गजपंथ शैल पूजन कर मन मे अति हर्षाया हूँ॥११॥
नीचे जिन मन्दिर विशाल है ऊंचा मानस्तंभ महान।
वृषभादिक चौबीस जिनेश्वर प्रतिमाये बनूँ धर ध्यान॥१२॥
भाव शुभाशुभ का अभाव कर मै अरहन्त बनूँ हे देव।
सातों बलभद्रों के पथ पर चलकर सिद्ध बनूँ स्वयमेव॥१३॥
ज्ञानावरणादिक आठों कर्मों का पूर्ण विनाश करूँ।
अजर अमर अविकल अविनाशी शास्वत मोक्ष प्रकाश करूँ॥१४॥
ॐ ह्रीं श्री गजपंथ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तय पूर्णार्घ्यं नि.।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ४६ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))