( चौपई )
शुद्ध एषणासमिति प्रधान। पालन करते सुमुनि महान॥
सुतप वृद्धि हित लें आहार। अन्तराय दोष सब टार॥
तजते उद्देशिक आहार। नहीं रसों के प्रति है प्यार॥
भोजन प्रासुक शुद्ध प्रशस्त। लेते तजकर राग समस्त॥
नहीं याचना करते भूल। छठे-सातवें झूला झूल॥
यही एषणा समिति विशुद्ध। पूजन करके बनूँ विशुद्ध॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीएषणासमितिधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीएषणासमितिधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीएषणासमितिधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( मानव )
कैवल्यचंद्र से निर्मल जल पाऊँ आज सुपावन।
जन्मादि रोगत्रय नाशूँ निजपुर जाऊँ मनभावन॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥१॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यचंद्र चंदन का नन्हा सा तिलक लगाऊँ।
भवज्वर हर शीतलता को मैं अपने हृदय बसाऊँ॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥२॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञान अक्षत से क्षत भावमरण हो जाता।
अक्षयपद मिल जाता है जिय आत्मशरण पा जाता॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥३॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
जब केवलज्ञानपुष्प की ध्रुव गंध हृदय को भाती है।
चिर काम नाश हो जाता आत्मा स्वशील पाती है॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥४॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञान के चरु ही चिर तृप्ति प्रदायक पावन।
हैं क्षुधारोग विध्वंसक गणधर ऋषि के मनभावन॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥५॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञान के दीपक उर में प्रकाश भरते हैं।
मिथ्यात्व मोहतम पूरा पलभर में ही हरते हैं॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥६॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञान की पावन ध्यान धूप शिवदायी।
वसुकर्म जला देती है जो हैं अनंत दुःखदायी॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥७॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञानतरु फल ही है महामोक्ष फलदाता।
निज ज्ञानानंद स्वरूपी फल देते श्रुत विख्याता॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥८॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
कैवल्यज्ञान अर्घ्यावलि है गुण अनंतमय उत्तम।
पदवी अनर्घ्य देने में सम्पूर्णतया है सक्षम॥
एषणासमिति पालूँ मैं सम्यक् हे अन्तर्यामी।
टालूँ सब दोष छयालीस आहार हेतु हे स्वामी॥९॥
ॐ ह्रीं श्री एषणासमितिधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( शार्दूलविक्रीड़ित )
सम्यग्दर्शन शुद्ध प्राप्त करके जिन मुनि बनूँ हे प्रभो।
पालूँ मैं एषणासमिति सम्यक् अनुभूति निज की करूँ॥१॥
मैं तो हे प्रभु शुद्ध ज्ञान भोजन पाऊँ स्वपर ज्ञानमय।
पर का भी कल्याण करूँ स्वामी निर्ग्रंथ होकर अभी॥२॥
( वीर )
सर्व एषणादोष त्यागकर ही लेते मुनिवर आहार।
उद्देशिक भोजन तज देते वापस जाते बिन आहार॥३॥
सोलह उद्गमदोष और उत्पादन के हैं सोलह दोष।
अशनदोष दस भी तज देते तजते चार एषणादोष॥४॥
ये सब दोष टालते मुनिवर तब लेते प्रासुक आहार।
अंतराय हो जाता कोई तो तज देते हैं आहार॥५॥
दोष जानते हैं आहार ग्रहण को श्री मुनि हैं अविकार।
निराहार पद पाने को उत्सुक रहते हैं वे हर बार॥६॥
( दोहा )
महा अर्घ्य अर्पण करूँ, परम विनय से आज।
दोष एषणा त्यागते, वीतराग मुनिराज॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीएषणासमितिधारकमुनिराजाय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( मानव )
रजनी के अँधियारे को दिनकर उजियाला नाशे।
चेतन जागृत हो जाए अपना स्वरूप जब भासे॥१॥
कर्मों की कड़ियाँ टूटें ध्वज समयसार फहराए।
आनन्द अतीन्द्रिय धारा प्रतिफल प्रतिक्षण लहराए॥२॥
परिणति निज पीछे दौड़े नित आँख-मिचौली खेले।
तो यह चैतन्य स्वरूपी अपनी बाँहों में ले ले॥३॥
भवसागर क्षय हो जाए जब समयसार निज ध्याए।
अपने स्वभाव के बल से अपने में पूर्ण समाए॥४॥
जितने भी सिद्ध हुए हैं या जो आगामी होंगे।
अपने स्वभाव साधन का बल पाकर ही वे होंगे॥५॥
संयमित जीव जो होते वे ही शिवसुख पाते हैं।
अतिक्रमण किया करते जो वे ही भवदुःख पाते हैं॥६॥
अपराध नहीं होगा तो फिर प्रायश्चित्त क्यों होगा।
अतिक्रमण नहीं होगा तो प्रतिक्रमण कहो क्यों होगा॥७॥
अविरति का दोष नहीं तो फिर प्रत्याख्यान करूँ क्यों।
मैं स्वयं तीर्थपति जिनसम तो करूँ तीर्थयात्रा क्यों॥८॥
परिपूर्ण ज्ञान का सागर तो फिर अज्ञान हरूँ क्यों।
अतिसरण नहीं है तो फिर बोलो प्रतिसरण करूँ क्यों॥९॥
निन्दा गर्हा जो भी हो वह मुझमें नहीं मिलेगी।
अविलंब चलूँ शिवपथ पर तो पंचम स्वगति मिलेगी॥१०॥
मैं अमृतकुंड पूरा हूँ विषकुम्भ सँभाल धरूँ क्यों।
मैं मुक्त स्वरूप सदा से भवमार विशाल हरूँ क्यों॥११॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीएषणासमितिधारकमुनिराजाय जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
समिति एषणा पूजन करके परम तृप्त मैं हो जाऊँ।
सम्यक्विध से बनूँ निराहारी मैं पूर्ण सौख्य पाऊँ॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ १११ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))