श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Dronagiri Siddhakshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

सिद्धक्षेत्र द्रोणागिरि सुन्दर महिमामय अति सुखकारी।
ऋषि मुनियों की सिद्ध भूमि यह मंगलमय भव भयहारी॥
परम तपस्या करके श्री गुरूदत्तादिक मुनि मुक्त हुए।
इसी क्षेत्र से शुक्ल ध्यानधर मुक्तिरमा से युक्त हुए॥
द्रोणागिरि की पूजन करके आत्म ध्यान महिमा आये।
तत्व बोध की जगे भावना निज चेतन पद दरशाए॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्र अत्रमम् सन्निहितो भव भव वषट्।

शुभ भावों के उज्जवल जल से चिर मिथ्यात्व न धुल पाया।
निर्मल सम्यक्दर्शन पाने प्रभु चरणों मे मैं आया॥
द्रोणागिरि पर्वत मै वंदूँ वंदूँ गुरदत्तादि मुनीश।
सिद्धक्षेत्र की पूजन करके सिद्ध स्वपद पाऊँ जगदीश॥१॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि।

शुभ भावों के चंदन से प्रभु भव आताप न मिट पाया।
निज सम्यक्चारित्र प्राप्तिहित प्रभु चरणों में आया॥
द्रोणागिरि पर्वत मे वंदूँ वंदूँ गुरदत्तादि मुनीश।
सिद्धक्षेत्र की पूजन करके सिद्धस्वपद पाऊँ जगदीश॥२॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चन्दनं नि।

शुभ भावों के अक्षत से प्रभु भव का भ्रमण न हर पाया।
निज सम्यक् चारित्र प्राप्तिहित प्रभु चरणों मे मैं आया॥द्रोणा.३॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि।

शुभ भावों के पुष्प सजाए काम व्यथा न मिटा पाया।
पर अहिंसा तप संयम पाने प्रभु चरणों में मैं आया॥द्रोणा. ४॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि।

शुभ भावों के नैवेद्यों से क्षुधा तृषा न बुझा पाया।
बाइसों परिषह पर जय पाने प्रभु चरणों मे आया॥द्रोणा.५॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरिसिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि।

शुभ भावों के दीपक से अज्ञान तिमिर न हटा पाया।
निज पर भेदज्ञान पाने को अब प्रभु चरणों में आया॥द्रोणा.॥६॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि।

शुभ भावों की धूप जलाई किन्तु न कर्म जला पाया।
आत्म ध्यान से अष्टकर्म हरने प्रभु चरणों में आया॥द्रोणा.॥७॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि।

शुभ भावों का फल स्वर्गदिक पाया मोक्ष नहीं पाया।
रत्नत्रय फल महामोक्ष पाने प्रभु चरणों में आया॥द्रोणा.॥८॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफलप्राप्ताय फलं नि।

शुभ भावों के अर्घ्य बनाए किन्तु न पद अनर्घ्य पाया।
शुद्ध स्वभाव प्राप्त करने को मैं प्रभु चरणों में आया॥द्रोणा.॥९॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पदप्राप्तये अर्घ्यं नि।

(जयमाला)

द्रोणागिरि के शीश पर श्री मुनिचरण महान।
भाव सहित वंदन करूँ पाऊँ सम्यक्ज्ञान।

फलहोड़ी बड़गाँव सु पश्चिम द्रोणागिरि पर्वत मनहार।
गुरदत्तादिक ऋषीश्वरों ने पाया सिद्ध स्वपद अविकारं॥१॥

जब वैराग्य जगाउर मैं संयम ले तप को अपनाया।
छूटे सातवें गुणस्थान मे झूले निज पद को ध्याया॥२॥

क्षपकश्रेणि पर चढ़े मोह अंतमुहूर्त्त में क्षीण किया।
गुणस्थान तेरहवां पाया पद सर्वज्ञ प्रवीण लिया॥३॥

शुक्ल ध्यान का अंतिम पाया इस पर्वत पर ही ध्याया।
देह मुक्त हो सर्व कर्महर सिद्ध स्वपद को प्रगटाया॥४॥

श्री मुनियों की श्रेष्ठ तपस्या भूमि द्रोणागिरि की जयजय।
रत्नत्रय को धारण करने वाले मुनिवर हुए अभय॥५॥

जिन मंदिर सुन्दर विशाल है चरण चिन्ह मुनिराजों के।
दशों दिशाओं में गुन्जित है जयकारे ऋषिराजों के॥६॥

हैं छब्बीस जिनालय सुन्दर एक गुफा है अतिप्राचीन।
वृषभादिक चौबीसों तीर्थकर की प्रतिमाएँ है प्राचीन॥७॥

गुरूदत्तादि मुनीन्द्रों के हे चरण चिन्ह पावन सुललाम।
सम श्रेणी मे नाथ विराजे निज स्वभाव मे आठो याम॥८॥

व्रती आश्रम विद्यालय छात्रालय संस्थाएँ उत्तम।
तत्वज्ञान होते ही जाता है अनादि का मिथ्यातम॥९॥

मिथ्यातम जाने पर होता अविरति का अभाव इक दिन।
अविरति जाने पर प्रमाद का क्षय हो जाता है छिन छिन॥१०॥

फिर प्रमाद के जाने पर होता कषाय का पूर्ण अभाव।
चउकषाय के जाने पर होता कुछ दिन मे योग अभाव॥११॥

योग अभाव पूर्ण होने पर सिद्ध स्वपद मिलता सुखदाय।
इसीलिए सम्यक्दर्शन की प्रभु महिमा गाऊँ हर्षाय॥१२॥

श्री द्रोणागिरि वंदन करके मैं अपना कल्याण करूँ।
परम शान्त रस पाने को प्रभु निज स्वरूप का ध्यान धरूँ॥१३॥

ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तये अर्घ्य नि।

श्री द्रोणागिरि क्षेत्र की महिमा अपरम्पार।
निज स्वभाव जो साधते हो जाते भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि

जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री द्रोणागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ६७ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))