( पं० दरयाबजी चौधरी कृत )
(दोहा)
सिद्धक्षेत्र परवत कहो, द्रोनागिरि तसु नाम।
गुरुदत्तादि मुनीश नमि, मुक्ति गये इहि ठाम॥१॥
इहि थल जिन प्रतिमा भवन, बने अपूरब धाम।
तिन प्रति पुष्प चढ़ाइये, और सकल तज काम॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्रसे गुरुदत्तादिमुनिसिद्धपदप्राप्ता अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधीकरणं॥
(अष्टक)
(सुन्दरी छन्द)
सरस छीर सु नीर गहीर ले, जिन सुचरनन धारा दीजिए।
नशत जन्मजरामृतु रोग हैं, मिटत भवदुख शिवसुख होत हैं
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
अगर कुमकुम चन्दन गारिये, जिन चढ़ाय सो ताप निवारिये
जगत जन जे भव आताप ते, बचें जिनपद भव इमि नाशते॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्रायसंसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०
देवजीरो उर सुख दासके, पावनी घन केशर भादिके।
सरस अनियारे अनबीध ले, पुंज जिनपद आनन तीन दे॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।
सरस बेला और गुलाब ले, केवरा इन आदि सुवास ले।
जिन चढ़ाय सुहर्ष सु पावते, मदन काम व्यथा सब नाशते
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।
पूरियां पेड़ादि सु आनिये, खांपरा खुरमादिक जानिये।
सरस सुन्दर थार सु धारिये, जिन चढ़ाय क्षुधादि निवारिये॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
रतन मणिमय जोति उद्योत है, मोह तम नशि ज्ञानहु होत है
करत जिन तट भविजन आरती, सकल जन्मन ज्ञान सु भासती
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि०
कूट वसु विधि धूप अनूप है, महका रहि सुन्दर अग्नि हे।
खेइये जिन अग्र सु आयकें, ज्वलनमध्य सु कर्म नशायकें॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।
नारियल सु छुहारे ल्याइये, जायफल बादाम मिलाइये।
लायचां पुंगी फल ले सही, जजत शिवपुरकी पात्रं मही॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०।
जल सु चन्दन अक्षत लीजिये, पुष्प धर नैवेद्य गनीजिये।
दीप धूप सुफल बहुसाजहीं, जिन चढ़ाय सु पातक भाजहीं॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि०।
करत पूजा जे मन लायकें, हेत निज कल्यान सु पायकें।
सरस मंगल नित नये होत हैं, जजत जिनपद ज्ञान उदोत हैं
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय पूर्णाघ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(जयमाला)
(दोहा)
ये ही भावन भायकें, करों आरती गाय।
सिद्धक्षेत्र वर्णन करां, छंद पद्धरी गाय॥१॥
(पद्धरी छन्द)
श्रीसिद्धक्षेत्र पर्वत सु जान, श्रीद्रोनागिरि ताको सु नाम।
तहँ नदी चन्द्रभागा प्रमान, मगरादि मीन तामें सुजान॥१
ताको अति सुन्दर बहे नीर, सरितां सुजान भारी गंभीर।
यात्री सु देश देशनके आय, स्नान करत आनंद पाय॥
फलहोड़ी ग्राम कहा बखान, जिनमन्दिर तामें एक जान।
पूजा सु पाठ तहां होत नित्त, स्वाध्याय वाचनाम सुवत्त॥
अब गिरि उतंग जानों महान, ता ऊपर को लागे शिवान।
तरुवर उन्नत अति सघन पांत, फल फूल लगे नाना सु भांत
तहँ गुफा रही सुन्दर गहीर, मुनिराज ध्यान धारे तपीस।
गिरि शीस बीस जिन बने धाम, अब और होंय तिनका प्रनाम
तहँ झालर घंटा बजे सोंय, वादित्र बजें आनन्द होंय।
तहँ प्रातिहार्य मंगल सु दर्ब, भामंडल चंद्रोपम सु सर्व॥६
जिनराज विराजत ठाम ठाम, वन्दत भविजन तज सकल काम
पूजा सु पाठ तहँ करें आय, ताथेई थेई थेई आनंद पाय॥
भव जन्म सुफल अपनो सु जान, श्रीजिनवर पद पूजै सु आन
मैं भ्रम्यो सदा या जग मझार, नहिं मिली शरन तुमरी अपार
(सोरठा)
सिद्धक्षेत्र सु महान, विघ्न हरन मंगल करन।
वन्दत शिवसुख थान, पावत जे निश्चय मजे॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीद्रोणागिरिसिद्धक्षेत्राय पूर्णाघ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(गीतिका छन्द)
जाके सुपुत्र पौत्रादि सम्पति, होंय मंगल नित नये,
जो जजत भजत जिनेन्द्रपद अब, तासु विघ्न सु नसि गए।
मै करों थुति निज हेत मंगल, देत फल वांछित सही,
‘दरयाब’ है जिन दास तुमरो, आश हम पूरन भई॥
(इत्याशीर्वादः)
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६५१ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)