(अडिल्ल छंद)
धातकीखंड महान सुसुंदर जानिये,
बत्तीस क्षेत्र विदेह जहां परमानिये;
भावीके भगवान विराजत है तहां,
आह्वानन तिन करूँ, प्रभु तिष्ठो यहाँ।
ॐ ह्रीं धातकीद्वीपे विदेहक्षेत्रे भविष्यत् देवाधिदेव श्री तीर्थंकरदेव ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।, अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(गझल)
हिमानिका लिया पानी, समानी चंद सीतानी,
दिया धारा जु हित सानी, निशानी सौख्य अमलानी;
भविष्यत् धातकी केरे, विदेही जिन अति प्यारे,
सुगुण निधि ज्ञान उजियारे, करो भवपार प्रभु मेरे।
ॐ ह्रीं धातकीद्वीपे विदेहक्षेत्रे भविष्यत्-देवाधिदेव श्री तीर्थंकरनाथ चरणकमलपूजनार्थ जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
हरि चंदन कदलिंनंदन, घसो आताप हरि फंदन,
चढाउं पद्म जगवंदन, लहौ निर्वाण निर्फंदन; भवि०
(चंदनं)
धरे अक्षत चरण आगे, निशापति-किरण लज भागे,
किधौं जो पुण्य तुम त्यागे, परो यह रस अति जागे; भवि०
(अक्षतान्)
सुमन अति सुमनसे ल्याऊं, सुमन के सुमन से ध्याऊं,
सु मनमथको हरो पाऊं, निजानंदात्म गुण गाऊं; भवि०
(पुष्पं)
ये अक्षक पक्षको लक्षक, सुलक्षक स्वक्ष क्षुधनक्षक,
धरो नैवेद्य है दक्षक, निकक्षक कर्म चित्तरक्षक; भवि०
(नैवेद्यम्)
चढाऊं दीप तम नाशै, उडै कज्जल रु परकाशै,
जो आये नाथके पासे, उरघ तत्काल ही जासे;
भविष्यत् धातकी केरे, विदेही जिन अति प्यारे,
सुगुण निधि ज्ञान उजियारे, करो भवपार प्रभु मेरे।
(दीपं)
तगर कृष्णागुरु लेउं, वरंगी वह्निमें खेऊं,
उड़े जो धूम्र इम बेऊं, भगे अघ चरण तुम सेऊं; भवि०
(धूपं)
फल सु दाडिम नारंगी, अभंगी पुंगी बहु रंगी,
धरे ढिग चरण मनरंगी, लहे पद अचल निरसंगी; भवि०
(फलं)
जलादिक द्रव्य सब लीने, अर्घ्य जुत आरती कीने,
हरो आरत कृपाभीने, कटै जंजाल दुख दीने; भवि०
(अर्घ्य)
जयमाला
वज्रधर अरु चक्रधर, अरु धरणिधर विद्याधरा,
तिरशूलधर अरु काम हलधर सीस चरणनि तलधरा,
उन धातकी द्वीपस्थ आगामी जिनेश्वर पदकमल,
पूजो सदा मन वचन तन करि, हरहु मेरे कर्ममल।
(चाल मंगलकी)
जयवंतौ जगमें रहो जगसार हो, भाविके जिनराज;
जिनके धर्म प्रभावसे जगसार हो, पावै सुखके साज।
सुखसाज पावै सकल जगके सुर असुर सेवा करें,
तीर्थेश पदकी अतुल महिमा सुनत कोटिक अघ टरैं;
जिन गर्भ अरु अवतार तपमें सकल सुरनर आईयो,
अति हर्षयुत करि हरि महोत्सव पुण्य भाव बढाईयौ।
घाति कर्म चउ घातिके जगसार हो, पायौ केवलज्ञान;
समवसरण रचना करी जगसार हो, हर्षित इन्द्र महान।
हर्षित इन्द्र महान सुरगण सहित चउविध आईयो,
जयवंत जिनवर देखि सुरपति आय निज सिर नाईयो;
लखि मानथंभ उतंग प्रथमहिं मान तजी पूजा करी,
अनुराग रंजित हरि हृदयमें भक्तियुत बहु थुति करी।
समोसरन के मध्यमें जगसार हो, श्री मंडप सुखरास;
तिहिं बिच सिंहासन बन्यो जगसार हो, तापरि कमल प्रकाश।
परकाश करन उद्यौत चहुंदिश रत्न अनुपम लगि रहे,
तिहिं करनिका पर अंतरीक्ष जिनेश पद्मासन ठये;
जगभूप चतुरानन विराजै, कोटि रवि शशि लाज ही,
बसु प्रातिहारज द्रव्य मंगळ अष्टविध तहां राज ही।
दिव्यध्वनि जिनकी खिरै जगसार हो, वरणी गणधर देव;
सुरनर पशु हर्षित सुने जगसार हो, सुख पावै स्वयमेव।
स्वयमेव निजपर भेद जानें, कर्म अरिको क्षय करैं,
उर धारि संयम करो बहु तप, मुक्तितिय सहजै वरै;
इत्यादि अतुल अनंत महिमा, कहत पार न पाव ही,
निजकाज जिनवर आज हमहू, भक्तियुत सिर नावही;
है धातकी द्वीपस्थ भगवन् ! यह अरज सुन लीजिये,
विधिबंध फंद निकंद कारण, शक्ति प्रभु वर दीजिये।
ॐ ह्रीं धातकीद्वीपे विदेहक्षेत्रे भविष्यत्-देवाधिदेव श्री तीर्थंकरनाथ चरणकमलपूजनार्थ अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
इस असार संसारमें, तारणतरण जिहाज;
सो मेरे हिरदै बसौ, भाविके जिनराज।
। इत्याशीर्वादः, पुष्पांजलि क्षिपेत्।
स्रोत: प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़), पृष्ठ ३८ (प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़) | Pratishtha Pujan Vidhan (Songadh))