(माधवी तथा किरीट छन्द ( ८ सगण व गुरु ))
तजिके सरवारथ सिद्ध विमान, सुभानके आनि अनँद बढ़ाये
जगमातसुव्रतिके नंदन होय, भवोदधि डूबत जंतु कढ़ाये॥
जिनको गुन नामहिं माहि प्रकाश है, दासनिको शिवस्वर्ग मँढ़ाये
तिनके पद पूजनहेत त्रिवार, सुथापतु हों यह फूल चढ़ाये १
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर। संवौषट्॥
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ। ठः ठः॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव। वषट्॥३॥
(अष्टक)
(छन्द जोगीरासा ( मात्रा २८ ))
मुनि मनसम शुचि शीर नीर अति, मलय मेलि भरि झारी।
जनमजरामृत तापहरनको, चरचों चरन तुम्हारी॥
परमधरम-शम-रमन धरम-जिन, अशरन शरन निहारी।
पूजों पाय गाय गुन सुन्दर, नाचौं दे दै तारी॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय जन्ममृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
केशर चन्दन कदलीनंदन, दाहनिकंदन लीनों।
जलसंगघस लसि शशिसमशमकर, भवआताप हरीनो॥ पर०
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥
जलज जीर सुखदास होर हिम, नीर किरनसम लायो।
पुंज धरत आनंद भरत भव,-दद हरत हरषायो॥ पर० ३
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
सुमन सुमनसम सुमनथालरम, सुमनवृन्द विहसाई।
सु मनमथ-मदमथनके कारन, चरचों चरन चढ़ाई॥ पर० ४
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
घेवर बावर अर्द्धचन्द्र सम, छिद्र सहस विराजै।
सुरस मधुर तासों पद पूजत, रोग असाता माजै॥ पर० ५
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
सुन्दर नेह सहित वर दीपक, तिमिर हरन धरि आगै।
नेह सहित गाऊ गुन श्रीधर, ज्यों सुबोध उर जागै॥ पर०
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
अगर तगर कृष्णागर तगदिव, हरिचंदन कपूरं।
चूर खेय जलजवनमांहिं जिमि, करम जरैं वसु कूरं॥ पर०
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा॥७॥
आम्र आम्रक अनार सारफल, भार मिष्ट सुखदाई।
सो लै तुमढिंग धरहुँ कृपानिधि, देहु मोक्षठकुराई॥ पर०
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥
आठों दरब साज शुचि चितहर, हरषि हरषि गुनगाई।
बाजत द्रमद्रमद्रम मृदंग गत, नाचत ता थेई थाई॥ पर०॥
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९॥
(पंचकल्याणक)
(राग टप्पाकी चाल ‘खोयोरे गंवार तैं सारे दिन यों ही खोयो’)
पूजों हो अबार, धरमजिनेसुर पूजों, पूजों हो। टेक।
आठैं सित वैशाखकी हो, गरभदिवस अविकार॥
जगजन वंछित पूजों, हो अबार,
धरमजिनेसुर पूजों, पूजों हो०॥१॥
ॐ ह्रीं वैशाखशुक्लाष्टम्यां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
शुक्ल माघ तेरस लयो हो, धरम धरम अवतार।
सुरपति सुरगिर पूजों, पूजों हो अबार, ॥ धरम०॥२॥
ॐ ह्रीं माघशुक्लत्रयोदश्यां जन्ममङ्गलमण्डिताय श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
माघशुक्ल तेरस लयो हो, दुद्धर तप अविकार।
सुरऋषि सुमनन पूज्यो, पूजों हा अबार, ॥ धरम०॥३॥
ॐ ह्रीं माघशुक्लत्रयोदश्यां निःक्रमणमहोत्सवमण्डिताय श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
पौषशुक्ल पूनम हने अरि केवल लहि भवतार।
गनसुर नरपति पूज्यो, पूजों हो अबार, ॥ धरम०॥४॥
ॐ ह्रीं पौषशुक्लपूर्णिमायां केवलज्ञानमण्डिताय श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
जेठशुक्ल तिथि चौथकी हो, शिव सम्मेदतैं पाय।
जगतपूजपद पूजों, पूजों हो अबार॥ धरम०॥५॥
ॐ ह्रीं ज्येष्ठशुक्लचतुर्थ्यां मोक्षमङ्गलप्राप्ताय श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
(जयमाला)
(दोहा ( विशेषोक्ति ))
घनाकार करि लोक पट, सकल उदधि मसि तंत।
लिखै शारदा कलम गहि, तदपि न तुव गुन अंत॥१॥
(छन्द पद्धरी ( मात्रा १६ ))
जय धरमनाथ जिन गुनमहान, तुम पदको मैं नित धरौं ध्यान
जय गरभजनम तप ज्ञानजुक्त, वर मोक्ष सुमंगल शर्मभुक्त॥२॥
जय चिदानंद आनंदकंद, गुनवृन्द सु ध्यावत मुनि अमंद।
तुम जीवनिके, बिनुहेत मित्त, तुम ही हो जगमें जिन पवित्र॥३॥
तुम समवसरणमें तत्त्वसार, उपदेश दियो है अति उदार।
ताकों जे भवि निजहेत चित्त, धारैं ते पावैं मोक्षवित्त॥४॥
मैं तुम मुख देखत आज पर्म, पायो निजआतमरूप धर्म।
मोकों अब भौभयतैं निकार, निरभयपद दीजे परमार॥५॥
तुम सम मेरो जगमें न कोय, तुमहीतैं सब विधि काज होय।
तुम दयाधुरन्धर धीर वीर, मेटी जगजनकी सकल पीर॥६॥
तुम नीतिनिपुन चिनरागदोष, शिवमग दरसावतु हो अदोष।
तुम्हरे ही नामतने प्रभाव, जगजीव लहैं शिव-दिव-सुराव॥७॥
तातैं मैं तुमरी शरण आय, यह अरज करतु हों शीस नाय।
भवबाधा मेरी मेट मेट, शिवराधासों करि भेंट भेंट॥८॥
जंजाल जगतको चूर चूर, आनंद अनूपम पूर पूर।
मति देर करो मुनि अरज एव, हे दीनदयाल जिनेश देव॥९॥
मोकों शरना नहिं और ठार, यह निहचै जानों सुगुन मौर।
वृंदावन, वंदत प्रीति लाय, सब विघ्न मेट हे धरम-राय॥१०॥
(छन्द घत्तानंद ( मात्रा ३१ ))
जय श्रीजिनधर्मं, शिवहितपर्मं श्रीजिनधर्मं उपदेशा।
तुम दयाधुरंधर विनतपुरंदर, कर उरमंदर परवेशा॥११॥
ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(छन्द मदाविलिप्तकपोल (मात्रा २४))
जा श्रीपतिपद जुगल, उगल मिथ्यात जजै भव।
ताके दुख सब मिटहिं, लहै आनंदसमाज सब॥
सुर-नर-पति-पद भोग, अनुक्रमतैं शिव जावै।
वृन्दावन यह जानि धरम, जिनके गुन ध्यावै॥१॥
(इत्याशीर्वादः परिपुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्।)
(इति श्रीधर्मनाथजिनपूजा समाप्त॥१५॥)
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ २३५ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)