श्री चंद्रपुरी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Chandrapuri Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

चंद्रप्रभ भगवान की चंद्रपुरी छविवंत।
जन्मभूमि जिनराज की सुरनिर्मित श्रीमंत॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशयअत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्

(अष्टक)

नीरनिर्जरा महिमा लाऊँ गौरवशाली।
जन्मजरा दिक व्याधि मिटाऊँ भव दुखवाली॥
चंदा प्रभु के चरण चित्त धर निज को ध्याऊँ।
चंद्रपुरी शुभ जन्म भूमि को शीष झुकाऊँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि

गंध निर्जरासुरभित पावन मैं लाया हूँ।
भव सागर दुख क्षयहित चरणोंमे आया हूँ॥ चंदा॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.

धवलनिर्जरा अक्षत प्रभु मैंने अब पाए।
भव समुद्र से पार उतरने के दिन आए॥
चंदा प्रभु के चरण चित्त धर निज को ध्याऊँ।
चंद्रपुरी शुभ जन्म भूमि को शीश झुकाऊँ॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि.

पुष्प निर्जरा की सुगंध मुझको आई है।
काम भावक्षय करने की बेला पाई है॥चंदा॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.

लाया मैं नैवेद्य निर्जरा मयी रस भरे।
लौकिक चरु तो दुखदायी हे सदाविष भरे मे॥चंदा.॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।

शुद्ध निर्जरा दीप जलाऊँ भेद ज्ञानहित।
मोहतिमिर सर्वथा मिटाऊँ पूर्ण ज्ञान हित॥चंदा॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।

महा निर्जरा धूप ध्यान मय मैनं पायी।
अष्टकर्म क्षय की सौगंध हृदय को भायी॥चंदा॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं निं.।

शुद्ध निर्जरा का उत्तम फल मैं लाऊँगा।
कर्म रहित हो महा मोक्षफल मैं पाऊँगा॥चंदा८॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो महामोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.।

अर्घ्य निर्जरा भाव द्रव्य मय मैंने पाया।
पदअनर्घ्य पाने का पावन अवसर आया॥९॥

ॐ ह्रीं श्रीचन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताय अर्घ्य निं.।

(जयमाला)

हे मध्य लोक भारत प्रसिद्ध। तीर्थकर जन्म स्थान सिद्ध॥
यह चंद्रपुरी नगरी प्रधान। उत्तर प्रदेश मे है महान॥१॥

नृप महासेन राजा उदार। लक्ष्मना सती रानी विचार।
दिनचैत्र कृष्ण पंचमी जाना। सोलह सपने देखे महान॥२॥

फल स्वप्न नृपति से सुना आय। अंतर मे बहुआनंद छाये।
तजवैजयंत कर शुभ विमान। उर चंदाप्रभु आए महान॥३॥

एकादशि पौषकृष्ण पावन। प्रभु जन्म हुआ जन मन भावन।
इन्द्रादिक हर्षित हुए नाथ। हो गए चंद्र छवि लख सनाथ॥४॥

सुरगिरि पर प्रभु अभिषेक दिव्य। क्षीरोदधि जल से न्हवन भव्य।
प्रभु बड़ेहुए तोकिया राज्य। इकदिन सब वैभव त्याग दिया॥५॥

एकादशी पौष कृष्ण उत्तम। संसार त्याग धारा संयम।
छद्मस्थ रहे प्रभु तीन मास। पाया केवल्य महा प्रकाश॥६॥

जिन समवशरण रचकर सुदेव। दिव्य ध्वनि सुनते थे सदेव।
भारत भर मे करके विहार संदेश धर्म कादे उदार॥७॥

आए सम्मेद शिखर प्रसिद्ध। निज ध्यान शक्ति से हुए सिद्ध।
फागुन शुक्ला सप्तम महान। पाया प्रभु निर्वाण थान॥८॥

मैं भी पाऊँ सम्यक्त्वनाथ। तुव कृपा बनूँ मैं भी सनाथ।
तुव पथ चिन्हों पर चलूँ देव। पाऊँ अनंत सुख मै अमेव॥९॥

मै चंद्रपुरी आया सहर्ष। मन मै उमगाहै पूर्ण हर्ष।
नितनमन करूँ मै चंद्रनाथ छोडूँ न कभी तुम चरण साथ॥१०॥

ॐ ह्रीं श्री चन्द्रपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा

चंद्रपुरी को महिमा गाये चंद्रनाथ को नमन करूँ।
पाप पुण्य परभाव नाश हित। सम्यक् दर्शन ग्रहण करूँ॥

इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री चन्द्रपुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १५१ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))