श्री चांदन गांव महावीर स्वामी पूजा (श्री वीर सन्मति गांव चांदनमें) | Shri Chandan Gaon Mahavir Swami Puja (Shri Veer Sanmati Gaon Chandanmein)

(छन्द।)
श्री वीर सन्मति गांव चांदनमें प्रगट भये आय कर।
जिनको वचन मन कायसे मैं पूजहूं शिर नाय कर॥
ह्वै दयामय नार नर लखि, शांतिरूपी भेषको।
तुम ज्ञानरूपी भानसे कीना सुशोभित देशको॥
सुर इन्द्र विद्याधर मुनी नरपति नवावें शीशको।
हम नवत हैं नित चावमों महावीर प्रभु जगदीशको॥

ओं ह्रीं श्री चांदनगांव महावीर स्वामिन अत्र अवतर संवौषट् आह्वाननं। ओं ह्रीं श्री चांदन गांव महावीर स्वामिन अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। ओं ह्रीं श्री चांदन गांव महावीर स्वामिन अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणाम।

(अथाष्टकं।)
क्षीरोदधिसे भरि नीर कंचन के कलशा।
तुम चरणनि देत चढ़ाय आवागमन नशा॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥१॥

ओं ह्रीं श्री चांदनपुर महावीर स्वामिने जलं नि०

मलयागिर और कपूर केशर ले हरषों।
प्रभु भव आताप मिटाय तुम चरननि परसों॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥चंदनं०॥

तंदुल उज्ज्वल अति धोय थारो में लाऊं।
तुम सन्मुख पुञ्ज चढ़ाय अक्षय पद पाऊं॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥अक्षतं०॥

बेला केतुकी गुलाब चंपा कमल लऊं।
जे कामबाण करि नाश तुम्हरे चरण दऊं॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥पुष्पं०॥

फैनी गुञ्जा अरु स्वार मोदक ले लाजे।
करि क्षुधा रोग निवार तुम सन्मुख कीजे॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥नैवेद्यं०॥

घृतमें कपूर मिलाय दीपक में जोगे।
करि मोहतिमिरको दूर तुम सन्मुख भागे॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥दीपं०॥

दशविधि ले धूप बनाय तामें गंध मिला।
तुम सन्मुख खेऊं आय आठों कर्म जला॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥धूपं०॥

पिस्ता किशमिश बादाम श्रीफल लौंग सजा।
श्री वर्द्धमान पद राख पाऊं मोक्ष पदा॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥फलं०॥

जल गंध सु अक्षत पुष्प चरुवर जोर करों।
ले दीप धूप फल मेलि आगे अर्घ करों॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥अर्घ०॥

(टांकके चरणोंका अर्घ)
जहां कामधेनु नित आय दुग्ध जु बरसावै।
तुम चरननि दरशन होत आकुलता जावै॥
जहां छतरी बनी विशाल तहां अतिशय भारी।
हम पूजत मन वच काय तजि संशय मारी॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं टांकमें स्थापित श्री महावीर चरणेभ्यो अर्घं।

(टीलेके अन्दर विराजमान समयका अर्घ)
टीलेके अन्दर आप सोहें पदमासन।
जहां चतुर निकाय देव आवें जिन शासन॥
नित पूजन करत तुम्हार कर्ममें ले भागी।
हम हूँ वसु द्रव्य बनाय पूजें भरि पागी॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री चांदनपुर महावीर जिनेंद्राय टीलेके अंदर विराजमान समयका अर्घं।

(पंचकल्याणक)
कुंडलपुर नगर मंझार त्रिशला उर आयो।
सुदि छठि अषाढ़ सुर आई रतनजु बरसायो॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेंद्राय अषाढ़ सुदि छठि गर्भ मंगल प्राप्ताय अर्घं।

जनमत अनहद भई घोर आये चतुर निकाय।
तेरस शुक्लाकी चैत्र सुर गिरि ले जाई॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेंद्राय चैत्र सुदि तेरस जन्म मंगल प्राप्ताय अर्घं।

कृष्णा मगसिर दश जान लौकांतिक आये।
करि केश लोंच ततकाल भट बनको धाये॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेंद्राय मगसिर वदी दशमी तपमंगल प्राप्ताय अर्घं।

बैसाख सुदी दशमांहि घाती क्षय करना।
पायों तुम केवल ज्ञान इन्द्रनिकी रचना॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेंद्राय बैसाख सुदी दशमी केवलज्ञान प्राप्ताय अर्घं।

कार्तिक जु अमावस कृष्ण पावापुर ठाहीं।
भयो तीनलोकमें हर्ष पहुंचे शिव माहीं॥
चांदनपुरके महावीर तोरी छबि प्यारी।
प्रभु भव आताप निवार तुम पद बलिहारी॥

ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेंद्राय कार्तिक वदी अमावस मोक्षमंगल प्राप्ताय अर्घं।

(जयमाला। दोहा।)
मंगलमय तुम हो सदा श्रीमन्मति सुखदाय।
चांदनपुर महावीरकी कहूं आरती गाय॥

(पद्धड़ी छन्द।)
जय जय चांदनपुर महावीर, तुम भक्तजनों की हरत पीर।
जड़ चेतन जगके लखत आप, दई द्वादशांग वानी अलाप॥१॥
अब पंचम काल मंझार आय, चांदनपुर अतिशय दई दिखाय।
टीलेके अंदर बैठि वीर, नित हरा गायका तुमने क्षीर॥२॥
ग्वालाको फिर आगाह कीन, जब दरशन अपना तुमने दीन।
मूरति देखी अति ही अनूप, है नग्न दिगंबर शांति रूप॥३॥
तहां श्रावक जन बहु गये आय, किये दरशन करि मनवचनकाय।
है चिह्न शेरका ठीक जान, निश्चय है ये श्रीवर्द्धमान॥४॥
सब देशनके श्रावक जु आय, जिन भवन अनूपम दियो बनाय।
फिर शुद्ध दई वेदी कराय, तुरतहिं गजरथ फिर लयो सजाय॥५
ये देख ग्वाल मनमें अधीर, मम गृह को न्यागो नहीं वीर।
तेरे दरशन बिन तजूं प्राण, सुनि टेर मेरी क्रिपा निधान॥६॥
कीने रथमें प्रभु विराजमान, रथ हुआ अचल गिरके समान।
तब तरह तरहके किये जोर, बहुतक रथ गाड़ी दिये तोड़॥७॥
निशिमांहि स्वप्न सचिवाहि दिखात, रथ चलै ग्वालका लगत हाथ
भोरहिं भट चरण दियो बनाय, संतोष दियो ग्वालहिं कराय॥८
करि जय जय प्रभु से करी टेर, रथ चल्यो फेर लागी न देर।
बहु निरत करत बाजे बजाई, स्थापन कीने तहँ भवन जाइ॥९॥
इक दिन मंत्रीको लगा दोष, धरि तोप कही नृप खाइ रोष।
तुमको जब ध्याया वहां वीर, गोलासे भट बच गया वजीर॥१०
मंत्री नृप चांदन गांव आय, दरशन करि पूजा की बनाय।
करि तीन शिखर मंदिर रचाय, कंचन कलशा दीने धराय॥११
यह हुक्म कियो जयपुर नरेश, सालाना मेला हो हमेश।
अब जुड़न लगै बहु नर उ नार, तिथि चैत सुदी पूनों मंझार १२
मीना गूजर आवैं विचित्र, सब वरण जुड़े करि मन पवित्र।
बहु निरत करत गावें सुहाय, कोई २ घृत दीपक रह्यो चढ़ाय १३
कोई जय जय शब्द करें गंभीर, जय जय जय हे श्री महावीर।
जैनी जन पूजा रचत आन, कोई छत्र चंवरके करत दान॥१४
जिसकी जो मन इच्छा करंत, मन वांछित फल पावैं तुरंत।
जो करै वंदना एकबार, सुख पुत्र संपदा हो अपार॥१५॥
जो तुम चरणोंमें रखें प्रीत, ताको जगमें को सकै जीत।
है शुद्ध यहांका पवन नीर, जहां अति विचित्र सरिता गंभीर १६
पूरनमल पूजा रची सार, हो भूल लेउ सज्जन सुधार।
मेरा है शमशाबाद ग्राम, त्रय काल करूँ प्रभुको प्रणाम॥१७॥

(घत्ता।)
श्री वर्द्धमान तुम गुण निधान उपमा न बनी तुम चरनन की।
है चाह यही नित बनी रहै अभिलाष तुम्हारे दरशन की॥

ओं ह्रीं श्री चांदन गांव महावीर जिनेंद्राय अर्घं।

(दोहा।)
अष्टकर्मके दहनको पूजा रची विशाल।
पढ़े सुनें जो भावसे छूटे जग जंजाल॥१॥
संवत जिन चौबीस सौ है बासठकी साल।
एकादश कार्तिक वदी पूजा रची सम्हाल॥२॥

(इत्याशीर्वादः।)

स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ २७२ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)