(दोहा)
उत्सव किय पनवार जहं, सुरगनयुत हरि आय।
जजों सुथल वसुपूज्यसुत, चंपापुर हर्षाय॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीचंपापुरसिद्धक्षेत्र! अत्रावतरअवतर। संवौषट्।
ॐ ह्रीं चम्पापुरसिद्धक्षेत्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ। ठः ठः।
ॐ ह्रीं चंपापुरसिद्धक्षेत्र! अत्र मम सन्निहितं भव भव वषट्।
(अष्टक। चाल नन्दीश्वरपूजनकी।)
सम अमिय विगतत्रस वारि, ले हिमकुंभ भरा।
लख सुखद त्रिगदहरतार, दे त्रय धार धरा॥
श्रीवासुपूज्य जिनराय, निर्वृतिथान प्रिया।
चंपापुर थल सुखदाय, पूजौं हर्ष हिया॥
ॐ ह्रीं श्रीचम्पापुरसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
कश्मीरी केशर सार, अति ही पवित खरी।
शीतल चन्दनसंग सार, लै भव ताप हरी॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचम्पापुरसिद्धक्षेत्राय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा
मणियुतिसम खंडविहीन, तंदुल लै नीके।
सौरभयुत नव वर बीन, शालि महा नीके॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचंपापुरसिद्धक्षेत्राय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा
अलि लुभन सघन दृग घ्राण, सुमन जु सरद मके।
लै वाहिम अर्जुनवान, सुमन दमन झुमके॥ श्रीवासु०
ॐ ह्रीं श्रीचंपापुरसिद्धक्षेत्राय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा
रस पूरित तुरित पकवान, पक्व यथोक्त घृती।
क्षुधगदमदप्रदमन जान, लै विध युक्तकृती॥श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचंपापुरसिद्धक्षेत्राय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा
तमअज्ञप्रनाशक सूर, शिवमग परकाशी।
लै रत्नद्वीप द्युतिपूर, अनुपम सुखराशी॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचंपापुरसिद्धक्षेत्राय दीपं निर्वपामीति स्वाहा
वर परिमल द्रव्य अनूप, सोध पवित्र करी।
तस चूरण कर कर धूप, ले विधिकुंज हरी॥श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचम्पापुरसिद्धक्षेत्राय धूपं निर्वपामीति स्वाहा
फल पक्व मधुररसवान, प्रासुक बहुविधिके।
लखि सुखद रसनदृग घ्रान, ले प्रद पदसिधके॥श्रीवासु०
ॐ ह्रीं श्रीचम्पापुरसिद्धक्षेत्राय फलं निर्वपामीति स्वाहा
जल फल वसु द्रव्य मिलाय, लै भर हिमथारी।
वसुअंग धरापर न्याय, प्रमुदित चितधारी॥श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीचम्पापुरसिद्धक्षेत्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा
(जयमाला।)
(दोहा)
भये द्वादशम तीर्थपति, चंपापुर निर्वान।
तिन गुणकी जयमाल कहु, कहौं श्रवण सुखदान॥
(पद्धरीछन्द।)
जय जय श्री चंपापुर सु धाम, जहं गजत नृप वसुपूज नाम।
जय पौन पत्न्यसे धर्महीन, भवभ्रमन दुःखमय लख प्रवीन॥१॥
उर करुणाधर सो तम विडार, उपजे किरणावलिधर अपार।
श्री वासुपूज्य तिनके जु बाल, द्वादशम तीर्थकर्त्ता विशाल॥२॥
भवरोग देहतें विरक्त होय, वह बालमाहि ही नाथ सोय।
सिद्धन नमि महाव्रत धार लीन, तप द्वादशविधि उग्रोग्र कीन॥३॥
तहैं माघ सप्तत्रय आयु येह, दश प्रकृति पूर्व ही क्षय करेह।
श्रेणी जु क्षपक आरूढ़ होय, गुण नवमभाग नवमाहिं सोय॥४॥
सोलहवसु इक इक षट इकेय, इक इक इक इम इन कुल संहेय।
पुन दशम थान इक लोभ टार, द्वादशमथान सोलह बिडार॥५॥
ह्वै अनंत चतुष्टय युक्त स्वाम, पाया सब सुखद सयाग ठाम।
तहां काल त्रिगांचर सर्व ज्ञेय, युगपतहि समय इकमहि लखेय॥६॥
कछु काल दुविध वृष अमिय वृष्टि, कर पोषे भविसुविधान्यसृष्टि।
इक मास आयु अवशेष जान, जिन योगनका सु प्रवृत्ति हान॥७॥
ताहां थल तृति शितध्यान ध्याय, चतुदशम थान निवसे जिनाल।
तहाँ दुचरम समयमझार ईश, प्रकृति जु बहत्तर तिनहि पीश॥८॥
तेरह नर चरम समयमझार, करके श्रीजगतैश्वर प्रहार।
अष्टमि अवनी इक समयमद्ध, निवसे पाकर निज अचल ऋद्ध॥९॥
युत गुण वसु प्रमुख अमित गणेश, ह्वै रहे सदा ही इमहि वेश।
तबहींतें सो थानक पवित्र, त्रैलोक्यपूज्य गायो विचित्र॥१०॥
मैं तसु रज निज मस्तक लगाय, बन्दौं पुन पुन झुकि शीश नाय।
ताही पद बांछा उरमझार, धर अन्य चाहबुद्धी विडार॥११॥
(दोहा)
श्रीचंपापुर जो पुरुष, पूजै मन वच काय।
वर्णि “दौल” सो पाय ही, सुखसम्पत्ति अधिकाय॥
(इत्याशीर्वादः।)
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६१७ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)