भद्दिलपुरी महान हे त्रिभुवन मे विख्यात।
शीतलनाथ जिनेश की जन्म भूमि प्रख्यात
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर सवौषट्
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्
(छन्द सखी)
जलसम्यक् दर्शन लाऊँ। जन्मादिक रोग मिटाऊँ
शीतल प्रभु के गुण गाऊँ। भद्दिलपुर शीश झुकाऊँ॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं निं.
सम्यक् दर्शन मय चंदन। दुखमय भवताप निकंदन॥शीतल॥२॥
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चन्दनं नि
सम्यक्दर्शन भय अक्षत। अक्षय पद दाता जिनमत॥शीतल॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि.
सम्यक्स्वज्ञान पुष्पांजलि। कामादि विकार तिलांजलि॥शीतल॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि। चरु
सम्यक् ज्ञान सुपाऊं। चिरक्षुधारोग विनशाऊँ॥शीतल॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि..।
ज्योतिर्मयलाऊँ। उर सम्यक् ज्ञान उपाऊँ॥शीतल॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि।
चारित्र स्वरूप बनाऊँ। कर्मो की पीर मिटाऊँ॥शीतल॥७॥
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्ट कर्म विध्वंसनाय धूपं नि।
चारित्र महाफल लाऊँ। प्रभु शुद्ध मोक्षफल पाऊँ॥शीतल॥८॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो महामोक्ष फल प्राप्ताय फलं नि।
रत्नत्रय अर्घ्य बनाऊँ। पदवी अनर्घ्य प्रगटाऊँ॥शीतल॥९॥
ॐ ह्रीं श्रीभद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताय अर्घ्य नि।
(जयमाला)
नगर भद्दिलपुर श्रेष्ठ प्रधान। नृपति दृढ़ रथ महाराज महान।
सुनंदा रानी जगत प्रसिद्ध। लखे सोलह सपने सुप्रसिद्ध॥१॥
चैत्रवदि अष्टम् को जिनराज। तजे अच्युत स्वर्गो के साज।
रत्न की वर्षा हुई सुदिव्य। हुये हर्षित नगरी के भव्य॥२॥
हुआ शीतल जिनवर का जन्म। माघवदी द्वादश हुई सुधन्य।
विवाहित होकर भोगे भोग। राज्य का पाया शुभ संयोग॥३॥
एक दिन छाया उर वैराग्य। सहेतुक वन का जागा भाग्य।
माघवदि द्वादश तप उरधार। तजा सारा छलिया संसार॥४॥
महाव्रत धारे पदम पवित्र। देखकर शुद्धात्म के चित्र।
क्षपक श्रेणी पर चढ़े जिनेश। घातिया चार किये निःशेष॥५॥
हुए सर्वज्ञ देव जिन राज हुये अरहंत महा प्रभु आज।
पौष वदि चौदस हुई महान। समवशरण रचनासुरकृत जान॥६॥
दिया उपदेश सभी को दिव्य। अनेकों पार हो गये भव्य।
किया भारत मे महा विहार। किया कल्याण अनंत अपार॥७॥
शिखर सम्मेदाचल के शीष योगहर आप हुये जगदीश।
कूट विद्युत को किया पवित्र। चरण चिन्हों से किया सचित्र॥८॥
अष्टमी आश्विन सुदी प्रसिद्ध। हुए शीतलजिन का शाश्वत सिद्ध।
ज्ञान की महिमा अपरम्पार। सभी जीवों को करती पार॥९॥
नगर भद्दिलपुर के महाराज हो गये त्रिभुवन पति जिनराज।
नगर भद्दिलपुर करूँ प्रणाम। जपूँ शीतल जिनवर वसुयाम॥१०॥
विचारों के बंधन को तोड़। दृष्टि अपने स्वभाव से जोड़।
चलूँ मैं मुक्ति मार्ग पद नाथ सदा ही रहे आप का साथ॥११॥
ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य नि. स्वाहा
भद्दिलपुर का नाम है भारत मे विख्यात
भाव सहित वन्दन करूँ पाऊँ समकित प्राप्त॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री भद्दिलपुर अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १५३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))