श्री अतिशय क्षेत्र पपौरा पूजन (पं. दरयावसिंहजी टीकमगढ़) | Shri Atishay Kshetra Papaura Pujan (Pt. Daryavsingh Tikamgarh)

(पं० दरयावसिंहजी टीकमगढ़ द्वारा रचित)

(दोहा)
अतिशय क्षेत्र प्रधान अति, नाम “पपौरा” जान।
टीकमगढ़ से पूर्व दिश, तीन मील परवान॥१॥

साठ अधिक पंद्रह जहां (७५) जिन मंदिर सुखकार।
जिन प्रतिमा तिहिं मधि लसैं, चौबीसों दुखहार॥२॥

चरण कमल उरधार तिहिं, पुन पुन शीश नवाय।
पूजन तिन की रचत हों, कीजे भवि हर्षाय॥३॥

क्षेत्र पपौरा मधि लसत, चौबीसों जिनराय।
चरण कमल तिन के शुभमग, पूजत हों हर्षाय॥४॥

ॐ ह्रीं अतिशय क्षेत्र पपौरा स्थित चतुर्विंशति जिनेन्द्र अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं।
ॐ ह्रीं अतिशय क्षेत्र पपौरा स्थित चतुर्विंशति जिनेन्द्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं॥
ॐ ह्रीं अतिशय क्षेत्र पपौरा स्थित चतुर्विंशति जिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव २ वषट् सन्निधिकरणं।

(ढाल सोरठकारण पूजा की)
सुन्दर झारी निर्मल नीर, जिन चौबीस जजों धरधीर।
जगतपति हां, जय जय नाथ जगतपति हो॥
क्षेत्र पपौरा उत्तम थान, पचहत्तर श्री जिनघर धाम।
जगत पति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय॥ जलम्॥१॥

केशर चंदन आदिसुगंध, जिन चौबीस जजों तज धंध।
जगत पति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० संसार ताप विनाशनाय॥ चन्दनम्॥२॥

उज्वल तंदुल परम अखंड, जिन चौबीस जजों मन-दंड।
जगतपति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० अक्षय पद प्राप्तये॥ अक्षतान्॥३॥

सुमन सुगंधित सुंदर लाय, जिन चौबीस जजों हर्षाय।
जगत पति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० काम बाण विध्वंसनाय॥ पुष्पं॥४॥

घृत पूरित बहुविधि पक्वान, जिन चौबीस जजों मन आन।
जगतपति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० क्षुधारोग विनाशनाय॥ नैवेद्यं॥५॥

जगमग जगमग ज्योति प्रकाश, जिन चौबीस जजों भ्रम नाश।
जगतपति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० मोहान्धकार विनाशनाय॥ दीपं॥६॥

खेऊं धूप सुगंधी सार, जिन चौबीस जजों चितधार।
जगत पति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० अष्ट कर्म दहनाय धूपं॥७॥

श्री फल आदि विविध फल सार, जिन चौबीस जजों भवतार।
जगत पति हो०॥ क्षेत्र पपौरा०
ॐ ह्रीं अतिशय० मोक्ष फल प्राप्तये फलम्॥८॥

जल आदिक वसु द्रव्य संजोय, जिन चौबीस जजों मद खोय।
जगत पति हो०
क्षेत्र पपौरा उत्तम थान, पचहत्तर श्री जिनवर जान।
जगतपति हो, जय जय नाथ जगतपति हो।
ॐ ह्रीं अतिशय० अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्यम्॥९॥

(अथ जयमाला)
जय जय जिन नायक, शिवसुखदायक, तीर्थप्रकाशक सुखकारी।
रक्षरु षट कायक, पाप विनाशक, भ्रम तप घायक रुजहारी॥१॥

(पद्धरी छन्द)
जय क्षेत्र पपौरा शोभ मान, जहं पचहत्तर जिनवर सुथान।
जह चौबीसों जिनवर प्रधान, पद वंदत पाप नशत महान॥१॥

प्रथमाहिं गज दरवाजो उतंग, वंदन आवे भवि ले सुसंग।
पुन मिले धर्मशाला विशाल, विश्राम करें यात्री त्रिकाल॥२॥

जो दीन जनन को दान देहिं, अति पुण्य बंधकर सुयश लेहिं।
जहां खुली पाठशाला सु एक, नित रहें जहां बालक अनेक॥३॥

जो बोलें कोकिल सम मनोज, तिनकी वाणी सुन नशत शोक।
जहां बने बाग सुन्दराकार, तरुवर लागे नाना प्रकार॥४॥

फल फूल पर्ण से शोभनीक, पादप गण सुन्दर लगे ठीक।
कूपन में मीठे भरे नीर, जो तृपित जनों की हरें पीर॥५॥

जहां कार्तिक शुक्ल सुलक्ष जान, चौदश तिथि जैनी जुड़ें आन।
सो करें वंदना श्रुति उचार, जिन आनन निरखें बार बार॥६॥

पुन सरुवर तट जिन बिम्ब लाय, पूजें भविजन मन बचन काय।
जिन माहीं आगम कथत सार, पुन सभा नृत्य होवें अपार॥७॥

जय जय जय धुनि रही पूर, विपदा सब मन की भई दूर।
तुम सुनहु भविजन चित्त लाय, पूजहु वंदहु जिन गीत गाय॥८॥

(सोठा)
अतिशय क्षेत्र महान, जिहिं वंदत अघ नशत हैं।
मन बच काया जान, नमो दास दर्याव तिहिं॥

इत्याशीर्वादः।


स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ १२८ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)