( वीर )
सम्यग्दर्शन के आठों अंगों की पूजन करूँ विशेष।
सम्यग्दर्शन अष्ट अंगयुत मैं भी पाऊँ हे परमेश॥
एक अंग भी अगर हीन है तो समकित होता न कभी।
मोक्षमार्ग में जप-तप-संयम अष्ट अंगबिन व्यर्थ सभी॥
ॐ ह्रीं श्री निःशंकितादिक अष्टांग सम्यक्दर्शन अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री निःशंकितादिक अष्टांग सम्यक्दर्शन अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री निःशंकितादिक अष्टांग सम्यक्दर्शन अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( मानव )
सम्यक् स्वभावजलधारा निज अंतरंग में लाऊँ।
जन्मादिरोगत्रय क्षयकर सम्पूर्ण मुक्तिसुख पाऊँ॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥१॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभावचंदन का मैं शीतल तिलक लगाऊँ।
संसारतापज्वर सारा निजबल से त्वरित भगाऊँ॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥२॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभाव-अक्षत की महिमा उर को भायी है।
अक्षय अखंडपद पाने की रुचि उर में आयी है॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥३॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभावपुष्पों की वरमाला पाऊँ नामी।
चिर कामव्यथा को क्षयकर निष्काम बनूँ हे स्वामी॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥४॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभाव रस निर्मित चरु चरण चढ़ाऊँगा प्रभु।
ध्रुव तृप्तिप्रदाता शिवपथ पर चरण बढ़ाऊँगा विभु॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥५॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभावघृतदीपक जगमग-जगमग मैं पाऊँ।
मोहान्धकार क्षय करके कैवल्यज्ञाननिधि पाऊँ॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥६॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभाव की पावन निजधूप नाथ लाया हूँ।
वसुकर्म नष्ट करने को तुव चरणों में आया हूँ॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥७॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभाव तरुवर पर ही शुद्ध मोक्षफल मिलते।
आनंदामृत के सागर स्वयमेव हृदय में झिलते॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥८॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्स्वभाव - अर्घ्यावलि निरखी है अभ्यंतर में।
पदवी अनर्घ्य पाने के परिणाम जगे अन्तर में॥
अष्टांग सहित समकित की वेला मैं भी पाऊँगा।
अन्तर्पट पर निजपरिणति संग नाचूँगा-गाऊँगा॥९॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( विधाता )
विभावी भाव करके जो कर्म के बंध करता है।
उदय जब कर्म आते तो बंध फिर उर में धरता है॥१॥
सुखी होता न कर्मों से दुःखी होता है कर्मों से।
नरक-पशु-गति में जाता है स्वर्ग में लोभ करता है॥२॥
एक दिन स्वर्ग से गिरता अधोगति में ये जाता है।
भाग्य से पा मनुजभव फिर कर्म खोटे ही करता है॥३॥
परावर्तन ये करता है सतत् पाँचों घोर दुःखमय।
नहीं घबराता है इनसे पुनः ये बंध करता है॥४॥
अगर निज को निरख ले ये तनिक निज को परख ले ये।
तो सम्यग्ज्ञान पाते ही भवोदधि दुक्ख हरता है॥५॥
अगर मिल जाए रत्नत्रय तो यह निर्वाण सुख पाए।
जिनागम घोषणापूर्वक यही जयघोष करता है॥६॥
( दोहा )
महाअर्घ्य अर्पण करूँ, अष्ट अंग सम्यक्त्व।
साम्यभाव रसपान कर, पाऊँ पूर्ण समत्व॥
जयमाला
( दिग्पाल )
जबतक स्वभावभाव का आदर न करोगे।
तबतक विभावभाव को तुम नहीं हरोगे॥१॥
रागों के राग-मोह दुष्ट से है वास्ता।
इसको विनष्ट किए बिना सुख न भरोगे॥२॥
उर तत्त्वज्ञानदीप जलाओगे तो सुनो।
संसार-देह-भोग से तुम सदा डरोगे॥३॥
जब मोक्षमार्ग पर चलोगे सावधान हो।
शुद्धात्मध्यानशक्ति से भवसिन्धु तरोगे॥४॥
कर्मों के गढ़ को तोड़कर निष्कर्म बनो तुम।
फिर तुम सदा को निजानंद उर में धरोगे॥५॥
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
अष्ट अंग सम्यग्दर्शन की पूजन की मैंने जिनराज।
समकित पाकर ज्ञान-ध्यान-वैराग्य सजाऊँ उर में आज॥
रत्नत्रयमंडल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगंबरवेश॥
पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्
卐
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ २२ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))