( दोहा )
रत्नत्रयधारी सुमुनि, अपरिग्रह के नाथ।
पूर्ण अनिच्छुक भाव से, बनते सुमुनि स्वनाथ॥
मैं भी अपरिग्रही बनूँ, इच्छाएँ दूँ त्याग।
एकमात्र निज चैतन्य से, ही हो अनुराग॥
अपरिग्रह पूजन करूँ, मूर्छा कर अवसान।
तज चौबीसों परिग्रह, बनूँ सुमुनि गुणवान॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( जोगीरासा )
अपरिग्रह का नीर सुनिर्मल जन्म-मृत्यु दुःख हरता।
इच्छाओं को जय करके मुनि आनंदामृत भरता॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥१॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह का शीतल चंदन ही भवताप विनाशक।
इच्छाओं को जय करता है निर्मल स्वपर प्रकाशक॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥२॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के अनुपम अक्षत अक्षयपद के दाता।
जो भी इनको पा लेता वह भवसागर तर जाता॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥३॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के पुष्प अनूठे परमशील गुणदाता।
कामबाण के विध्वंसक हैं पद निष्काम प्रदाता॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥४॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के अनुभवरसमय पावन सुचरु चढ़ाऊँ।
पूर्ण निराहारी हो जाऊँ शिवसुख स्रोत सजाऊँ॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥५॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के दीप ज्योतिर्मय अन्तर मध्य सँजोऊँ।
तज मिथ्यात्व एकान्तवाद को सम्यग्ज्ञानी होऊँ॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥६॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह की धूप ध्यानमय आठों कर्मविनाशक।
देती है आनंद अतींद्रिय लोकालोक प्रकाशक॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥७॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के फल लाऊँ शुद्ध मोक्षफल पाऊँ।
क्षय संसारभाव कर सारा शिवसुख हृदय सजाऊँ॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥८॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
अपरिग्रह के अर्घ्य ज्ञानमय मैं भी नाथ बनाऊँ।
पद अनर्घ्य की गरिमा पाऊँ त्रिभुवनपति बन जाऊँ॥
महाव्रतीमुनि अपरिग्रह से ही पहचाने जाते।
अन्तर-बाह्य परिग्रह त्यागी ही निज शिवपद पाते॥९॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्घ्यावलि
चौदह अंतरंग परिग्रह रहित मुनिराज
( वीर )
इक मिथ्यात्व, वेद तीन, हास्यादिक छह, क्रोधादिक चार।
अंतरंग के यही परिग्रह चौदह घोर महादुःखकार॥
सभी परिग्रह अंतरंग के त्यागूँ हे प्रभु भलीप्रकार।
इनको त्यागे बिना न कोई भी मुनि होता है अविकार॥१॥
ॐ ह्रीं श्री अंतरंगचतुर्दशपरिग्रहविहीनअपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दस बाह्य परिग्रह रहित मुनिराज
क्षेत्र, वास्तु, धन, धान्य, दास, दासी, पशु, यान व शैय्यासन।
वस्त्र तथा भोजन ये सब मिल बाह्य परिग्रह दस लो गिन॥
इनको त्यागे बिना दिगंबर मुनि होता न कभी निर्ग्रंथ।
इनके प्रति कुछ राग न हो उर इन्हें त्याग पालो शिवपंथ॥२॥
ॐ ह्रीं श्री बाह्यदशपरिग्रहविहीनअपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
समस्त चौबीस परिग्रह रहित मुनिराज
अंतरंग के चौदह बाह्य परिग्रह दस त्यागी मुनिराज।
सतत अनिच्छुक अपरिग्रही शक्ति से पाते निज पदराज॥
इन चौबीस परिग्रह के त्यागी होते हैं मुनि प्रत्येक।
उनको तो बस ध्यान योग्य है त्रैकालिक ध्रुव आत्मा एक॥३॥
ॐ ह्रीं श्री चतुर्विंशतिपरिग्रहविहीनअपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ
( दोहा )
भवदुःखनाशक श्रेष्ठ है, अपरिग्रह की रीत।
बनूँ अनिच्छुक हे प्रभो, सकल परिग्रह जीत॥
( मत्तसवैया-नई चाल में )
मेरा चेतन अपने ही घर में बड़ी शान से देखो रहता है।
निज अनुभवरस नित पीता है समरस सरिता में बहता है॥१॥
रागों का राग नहीं उर में, आस्रव का भाव नहीं उर में।
संवर की महिमा से शोभित निर्जराभाव में रहता है॥२॥
मोहादि भाव जय कर लेगा कर्मादि रोग क्षय कर लेगा।
आनन्द अतींद्रिय धारा पा अपने में हर्षित रहता है॥३॥
सारा संसार विनश्वर है तन धन यौवन भी नश्वर है।
ध्रुव तो केवल है शुद्धात्मा यह चिंतन करता रहता है॥४॥
सम्यक् मुनिव्रत ये धारेगा अपनी छवि सतत निहारेगा।
परिषह उपसर्गजयी बनकर दुखड़े सम होकर सहता है॥५॥
परद्रव्यों का राग नहीं परभावों में अनुराग नहीं।
यह तो विभाव का त्यागी बन निज शुद्ध भाव ही गहता है॥६॥
यह मुक्तिभवन में जाएगा सिद्धों से ही बतियाएगा।
भवभय रागों के महल सभी यह पलभर में ही ढहता है॥७॥
( दोहा )
महाअर्घ्य अर्पण करूँ, व्रत अपरिग्रह श्रेष्ठ।
बनूँ अनिच्छुक हे प्रभो, तजूँ परिग्रह नेष्ट॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( वीर )
अपरिग्रहधारी मुनिवर ही क्षय करते हैं चार कषाय।
नौ कषाय अरु सोलह मिल पच्चीस भेद प्रतिक्षण दुःखदाय॥१॥
जब तक ये उर में रहती हैं तब तक होता ज्ञान नहीं।
चार चौकड़ी नष्ट किए बिन होता केवलज्ञान नहीं॥२॥
अनंतानुबंधी कषाययुत क्रोध मान माया अरु लोभ।
घोर अधोगति की दाता है मिलता भवदुःखदायी क्षोभ॥३॥
मिथ्यात्व दुष्ट सत्तर कोड़ाकोड़ी सागर का करता बन्ध।
जो इसको क्षय करता उसको समकित मिलता पूर्ण अबन्ध॥४॥
अप्रत्याख्यानावरणीयुत क्रोध मान माया अरु लोभ।
व्रत धारण करने में बाधक होती है यह भवदुःख क्षोभ॥५॥
जो उसको जय कर लेता है पाता एकदेशसंयम।
अविरति जयकर हर्षित पाता उत्तम स्वर्गादिक बिन श्रम॥६॥
प्रत्याख्यानावरणीयुत जो क्रोध मान माया अरु लोभ।
यह प्रमाद ना जाने देती यह भी देती भवदुःखक्षोभ॥७॥
जो इसको जय कर लेता है वो महाव्रती हो जाता है।
पूर्ण देशसंयम पालन सर्वार्थसिद्धि तक जाता है॥८॥
अगर संज्वलन कषाययुत है क्रोध मान माया अरु लोभ।
क्षीण कषाय न होने देती नष्ट नहीं होता भवमोक्ष॥९॥
जो इसको जय कर लेता है मोह क्षीण फल पाता है।
केवलज्ञान प्रगट करता है निजानंद उर लाता है॥१०॥
( दोहा )
अपरिग्रह व्रत धारकर, जीतूँ सर्व कषाय।
चार चौकड़ी नष्ट कर, पाऊँ पद सुखदाय॥
ॐ ह्रीं श्री अपरिग्रहमहाव्रतधारकमुनिराजाय जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
अपरिग्रह की पूजन कर मेरा मन हो गया प्रसन्न।
पूर्ण अनिच्छुक बन कर स्वामी हो जाऊँ शिवसुख सम्पन्न॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उपदेश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ९५ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))