श्री अनन्तनाथ जिनपूजा (बाह्य अभ्यंतर त्यागि परिग्रह) | Shri Anantanaath Jinapuja (Baahya Abhyantar Tyaagi Parigrah)

(अडिल्ल)

बाह्य अभ्यंतर त्यागि परिग्रह जति भये,
बहुजन हित शिवपंथ दिखायो हरि नये;
ऐसे अनंत जिनेश पाय नमिहूं सदा,
आह्वानन विधि करूँ त्रिविध करिके मुदा।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् इति सन्निधिकरणम्।

(नाराच छंद)

क्षीर नीर हीर गौर सोम शीत धारया,
मिश्र गंध रत्न भृंग पाप नाश कारया;
अनंतनाथ पाय सेव मोक्ष सौख्यदाय है,
अनंतकाल श्रम ज्वाल पूजतैं नशाय हैं।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

कुंकुमादि चंदनादि गंध शीत कारया,
संभवेन अंतकेन भूरि ताप हारया। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय संसारतापविनाशनाय चंदनं नि०

श्वेत इन्दु कुंद हार खंड ना अखित्त ही,
दुर्तिखंडकार पुंज धारिये पवित्त ही। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०

सरोपुनीत पुष्पसार पंच वर्ण ल्यावही,
गंधलुब्ध भृंगवृंद शब्द धारि आवही। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

मोदकादि घेवरादि मिष्ट स्वादसारही,
हेमथाल धारि भव्य दुष्ट भूख टारही।
अनंतनाथ पाय सेव मोक्ष सौख्यदाय है,
अनंतकाल श्रम ज्वाल पूजतैं नशाय हैं।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

रत्नदीप तेजभान हेमपात्र धारिये,
भवांधकार दुःखभार मूलतैं निवारिये। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०

देवदारु कृष्णसार चंदनादि ल्यावही,
दशांग धूप धूम्र गंध भृंगवृंद धावही। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०

श्रीफलादि खारकादि हेमथाल में भरे,
सुष्ट मिष्ट गंधसार चक्षु नासिका हरे। अनंतनाथ०

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०

(छप्पय)

सलिल शीत अति स्वच्छ मिष्ट चंदन मलयागर;
तंदुल सोम समान पुष्प सुरतरुके ला वर।
चरु उत्तम अतिमिष्ट पुष्ट रसना-मनभावन;
मणि दीपक तमहर्न धूप कृष्णागर पावन।
लहि फल उत्तम कनकथालभरि, अरघ रामचंद्र इम करै;
श्री अनंतनाथके चरणजुग, बहुविधि अरचै शिव वरै।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०

पंचकल्याणक अर्घ

(दोहा)

पुष्पोत्तर तैं चय लियो, सूर्यदि उर आय;
कार्तिक पडवा कृष्ण ही, जजहुं तूर बजाय।

ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णप्रतिपदायां गर्भमंगलमंडिताय श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जेठ असित द्वादशि विषै, जनम सुराधिप जान;
स्नपन करि सुरगिर जजै, जजहुं जनम कल्यान।

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णद्वादश्यां जन्ममंगलमंडिताय श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जगतराज्य तृणवत तज्यो, द्वादशि जेठ असेत;
लौकांतिक सुरपति जजै, मैं जजहूं शिवहेत।

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णद्वादश्यां तपोमंगलमंडिताय श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चैत अमावासि अरि हने, घातिकर्म दुखदाय;
कह्यो धर्म केवलि भये, जजू चरण सुखदाय।

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णामावस्यायां ज्ञानमंगलमंडिताय श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चैत अमावासि शिवगये, हनि अघाति भगवान;
सुर नर खगपति मिलि जजै, जजहूं मोक्ष कल्यान।

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमंडिताय श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

(दोहा)

काल अनंतानंत भव, जीव अनंतानंत;
जिन उत्पत्ति व्यय ध्रुव कही, नमूं अनंत भगवंत।

(चाल-त्रिभुवनगुरु स्वामीजी की)

जय अनन्त जिनेश्वरजी, पुष्पोत्तरतैं चवियाजी,
सिंहसेन-नरपतिके मंदिर सुत भये जी;
‘सूर्यदि’ माताजी, जगपुण्य विख्याताजी,
तिनके जगत्राता गर्भ विषैं थयेजी। १

कार्तिक अंधियारीजी, परिवा अविकारीजी,
साकेत मंझारी कल्याणक हरि कियोजी;
षट्मास अगारीजी, मणि स्वर्ण घनेरेजी,
वरषे नृपकेरे मंदिर घन ज्योजी। २

द्वादशि अंधियारीजी, जनमें हितकारीजी,
प्रभु जेठ मंझारि सुरासुर आयकै जी;
सुरगिरि ले आयेजी, भविमंगल गायेजी,
अभिषेक रचाये पूजे ध्यायवै जी। ३

फिर पितु घर लायेजी, नचि तूर बजायेजी,
लची अंग नमाये मातपिता तबैजी;
तन हेम महा छबिजी, पंचास धनू रविजी,
लख तीस कहे कवि आयु भई सबैजी। ४

नृप पदवी धारीजी, लखि पणदह सारीजी,
सब अनीति विचारी तपोवनकूं गयेजी;
वदि जेठ दुवादसिजी, तप देखि स्वराषिषिजी,
पद पूजि नये नसि पाप सबै गयेजी। ५

षष्टम कर पूरोजी, भोजनहित सूरोजी,
पुर धर्म सपूरो आवत देखिकैजी;
नवभक्ति थकी पयजी, विसाख तहां दयजी,
मणिवृष्टि अखय करी सुरगण पेखिकैजी। ६

धरि ध्यान सुकल तबजी, चउ घाति हनै जबजी,
सुर आय मिले सब ज्ञानकल्याणहिजी;
वदि चैत अमावासिजी, जखिभक्ति तुहे वसिजी,
समवादि रच्यौ तसु उपमा भी नहीं जी। ७

समवादि जिते भविजी, सुनि धर्म तरे सबजी,
प्रभु आयु रही जब मास तणी तबै जी;
संमेद पधारेजी, सब जोग संवारेजी,
समभाव विथारी वरी शिवतिय जबैजी। ८

वसु गुण जुत भूषितजी, भव छारि वसे तितजी,
सुख मगन भये जित मावस चैतकीजी;
सुर सब मिलि आयेजी, शिवमंगल गायेजी,
बहु पुण्य उपाय चले तुम गुण तकीजी। ९

गुणवृन्द तुम्हारेजी, बुध कौन उच्चारेजी,
गणदेव निहारे पै वच ना कहैजी;
“चंदराम” करै थुतिजी, वसु अंगथकी नुतिजी,
गुण पूरन द्यो मति मर्म तुहे लहैजी। १०

प्रभु अरज हमारीजी, सुनिज्यो सुखकारीजी,
भवमें दुःख भारी निवारौ हो घणीजी;
तुम सरन सहाईजी, जगके सुखदाईजी,
शिवदे पितु माई कहो कबलों घणीजी। ११

(धत्ता)

इति गुणगणसारं, अमल अपारं,
जिन अनंत के हिय धरई;
हनि जरमरणावलि नासि भवावलि,
शिवसुन्दरि ततछिन वरई।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ १८८ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))