श्री अजितनाथ जिनपूजा (सकल कर्म हनि अजित) | Shri Ajitanaath Jinapuja (Sakal Karm Hani Ajit)

(अडिल्ल छंद)

सकल कर्म हनि अजित जिनं सिव खेत में,
गिरि समेदतैं गये तिनोंके हेत मैं;
आह्नानन संस्थापन अरु सन्निधि करूँ,
मन वच तन करि शुद्ध बार त्रय उचरूं। १

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथ जिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथ जिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथ जिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(त्रिभंगी छंद)

गंगा सम नीरं, प्रासुक सीरं, कनक-रतनमय भृंग भरौं,
जर मरन पिपासं, हरि सब त्रासं, मन वच तन त्रय धार करौं;
श्री अजित जिनेश्वर, पुहमिनरेश्वर, सुरनरखगवंदित चरणं,
मैं पूजूं ध्याऊं गुणगण गाउं, सीस नवाउं अघहरनं।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति०

मलायागिर ल्यावें, अगर मिलावें, केसरयुत घनसार घसैं,
भवताप निवारन, शिवसुख कारन, पूजि जिनेश्वर पाप नसैं;
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति०

तंदुल सु अखंडित, सौरभमंडित, मुक्तासम जिनपद आगें,
धरि पुंज पियारी भवभ्रम टारी लहै अखैपद भय भागे।
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

देखत ही सोहै सब मन मोहै कुसुम कनकमय रतन जडा,
सुर नर पशु सारे काम विदारे पूजत बाण मनोज उडा;
श्री अजित जिनेश्वर पुहमिनरेश्वर सुरनरखगवंदित चरनं,
मैं पूजूं ध्याऊं गुणगण गाउं, सीस नवाउं अघ अघहरनं।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथभगवजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

अति मिष्ट मनोहर घेवर गूंजा फेनी मोदक थाल भरूं,
बहु छुधा सतायो पूजन आयो हरो वेदना अरज करूँ;
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

धरि कनक रकाबी, रतनसुदीपक, जोति ललितकरि प्रभु आगै,
सब मोह नसावै ज्ञान बढावै लखि आपौ परबुद्धि भागै;
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

कृष्णागर लेउं जिन ढिग खेउं, गंध दसोंदिसि धावत है,
बहु मधुकर आवैं परिमल भावैं, अष्टकर्म जरि जावत है;
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

अति मिष्ट मनोहर नैननके हर उत्तम प्रासुक फल लावैं,
श्रीजिनपद धारै चउगति टारै मोक्ष महाफल बहु पावैं;
श्री अजित०

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

शुभ निरमल नीरं गंधगहीरं तंदुल पहुप सु चरु ल्यावैं,
पुनि दीपं धूपं फलसु अनूपं अरघ ‘राम’ करि गुण गावैं;
श्री अजित जिनेश्वर पुहमिनरेश्वर सुरनरखगवंदित चरनं,
मैं पूजूं ध्याऊं गुणगण गाउं, सीस नवाउं अघहरनं।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

पंचकल्याणक अर्घ

(दोहा)

विजै विमनाथकी चये, विजय गर्भमझार,
जेठ अमावासि अवतरे, जजूं भवार्णवतार।

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णामावस्यां गर्भमंगलमंडिताय श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

माघसुकुल दसमी सुरा, जन्म जिनेस निहार,
सुर गिरि स्नपन करि जजे, मैं पूजूं पदसार।

ॐ ह्रीं माघशुक्लदशम्यां जन्ममंगलमंडिताय श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

माघ सुकल दसमी धर्यो, तप वनमें जिनराय,
सुर नर खग पूजा करी, हम पूजैं गुण गाय।

ॐ ह्रीं माघशुक्लदशम्यां तपोमंगलमंडिताय श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

पोह सुकल एकादसी, केवलज्ञान उपाय,
कहो धर्म पदजुग जजे, महाभक्ति उर लाय।

ॐ ह्रीं पौषशुक्लैकादश्यां ज्ञानमंगलमंडिताय श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चैत सुकल पंचमि विषैं, अष्ट कर्म हनि मोख,
अजित समेदाचल थकी गञे जजूं गुण धोख। ५

ॐ ह्रीं चैत्रशुक्लपंचम्यां मोक्षमंगलमंडिताय श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

(दोहा)

सकल तत्त्व ज्ञायक सुधी, गुण पूरन भगवान,
धरम धुरंधर परम गुरु, नमूं नमूं धरि ध्यान।

(पद्धरि छंद)

जय जय श्री अजित जिनेश देव, तुम चरन करूँ दिनरैन सेव,
जय मोक्षपंथ दातार धीर, जय कर्मसैल भंजन सुवीर। १

जय पंच महाव्रत धरनहार, तजि राज्य सब वन ध्यान धार,
जय पंच समितिपालक जिनंद, त्रय गुप्ति करन वसि धरमकंद। २

धरि ध्यान भञे चिद्रूप भूप, गिरि मेरु समानौ अचल रूप,
जय घाति करम को नाश ठान, उपजायो केवलज्ञान भान। ३

तुम समवसरन रचना बनाय, हरि हरष्यो मन आनंद पाय,
कुछ करीहों वरनन भक्ति भाय, जिम बोलत है पिक अंब खाय। ४

जय पंच रतनमय धूलसाल, चउ गोपुर मनमोहन विशाल,
जय मानसथंभ सुरंग चंग, लखि मानी नावै आय अंग। ५

चउ वापी निर्मल नीर सार, सुभ खेलत जहं चकवा मरार,
जल भरि खातिका गिरद रूप, पुष्पनिकी बाडी अति अनूप। ६

सुभ कोट दिपे जिम तेज भान, नृतसालामें गावैं कल्यान,
पुनि वन शोभा वरनी न जाय, राजत वेदी बहु धुज उडाय। ७

फिर कोट हेममय सुधर सार, बहु कल्पद्रुम वन सोभकार,
नव रतनराशि शोभित उतंग, ऊंचे मंदिर जहं बहु सुरंग। ८

फिर फटिक कोट शोभा अमान, मंगल द्रव्यादिक धूपदान,
मधि द्वादश बनिय सभा अनूप, मुनि सुर नर पशु बैठे सुभूप। ९

विचि तीन रतनमय तुंग पीठ, वेदी सिंहासन कमल ईठ,
जिन अंतरिक्ष आनन सुचार, धर्मोपदेश दे भव्य तार। १०

सित छत्र तीन उद्योतकार, तरु है अशोक जन शोक टार,
गंधोद वृष्टि जुत पुष्प वृष्टि नभि दुंदुभि बाजै मिष्ट मिष्ट। ११

अति धवल चंवर चौंसठ ढुराय, भामंडल छवि वरनी न जाय,
ऐसी विभूति जिनराज देव, नमि नमि पुनि पुनि करहों जु सेव। १२

(घत्ता)

श्री अजित जिनेसुर नमत सुरेसुर, पूजैं खेचरगण चरणं,
नरपति बहु ध्यावे शिवपद पावे, रामचन्द्र भवभयहरणं। १३

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ १२० (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))