श्री अहिंसाव्रतधारक मुनिराज पूजन, रत्नत्रय मंडल विधान | Shri Ahinsavratdharak Muniraj Pujan, Ratnatray Mandal Vidhan

( ताटंक )
करुणामयी अहिंसाव्रत का पालन महाव्रती करते।
हिंसामय परभाव नाशते सकल कलुषता को हरते॥१॥

निश्चय पंचमहाव्रत पालूँ परम अहिंसाव्रत धारूँ।
षट्कायिक की दया पालकर सर्वपापमल निवारूँ॥२॥

शुद्ध अहिंसाव्रत पालनहित निजस्वभाव में रहूँ प्रभो।
रागादिक हिंसादिभाव का करूँ सर्वथा त्याग विभो॥३॥

श्रेष्ठ अहिंसाव्रत की पूजन का जागा है उर में भाव।
निरतिचारव्रत पालन करके निरखूँ अपना शुद्धस्वभाव॥४॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

( मानव )
सद्धर्मतत्त्व जल पीकर तीनों भवरोग मिटाऊँ।
शुद्धात्मभाव में जीकर आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व चंदन ला भवज्वाला शीघ्र बुझाऊँ।
संसारताप क्षय करके आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥२॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व धवलोज्जवल अक्षत प्रभु उर में लाऊँ।
अक्षयपद प्राप्त करूँ मैं आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥३॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व पुष्पांजलि से अपना हृदय सजाऊँ।
दुष्कामव्यथा को हरकर गुण परमशील प्रकटाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥४॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व के उत्तम अनुभव रसमय चरु लाऊँ।
चिरक्षुधारोग को हरकर आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥५॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व दीपावलि ज्योतिर्मय जगमग लाऊँ।
अज्ञानतिमिरभ्रम क्षयकर आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥६॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व की पावन निज ध्यानधूप उर लाऊँ।
आठों कर्मों को जयकर पद नित्य निरंजन पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥७॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व नन्दनवन जा ज्ञानवृक्ष उपजाऊँ।
ध्रुव महामोक्षफल पाकर आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥८॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

सद्धर्मतत्त्व अर्घ्यावलि हे स्वामी चरण चढ़ाऊँ।
पदवी अनर्घ्य निज पाकर आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
व्रत धर्म अहिंसा पालूँ प्रभु महाव्रती बन जाऊँ।
षट्कायिक रक्षा के हित प्राणीसंयम उर लाऊँ॥९॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामहाव्रतधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

अर्घ्यावलि

( मानव )
मैं परम अहिंसक होऊँ पंचमगती का सुख जोऊँ।
संकल्प-विकल्प विनाशूँ निज आत्मस्वरूप प्रकाशूँ॥

( सखी )
रागादिकभाव अभावी। बन परम अहिंसाभावी॥
संकल्पीहिंसा त्यागूँ। हिंसककृत्यों से भागूँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्री संकल्पीहिंसारहितअहिंसाधर्मधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

हिंसा के भाव विनाशूँ। करुणा के भाव प्रकाशूँ॥
उद्योगीहिंसा दुःखमय। है कुगतिप्रदाता भवमय॥२॥

ॐ ह्रीं श्री उद्योगीहिंसारहितअहिंसाधर्मधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सब जीवों की रक्षा कर। निज परम अहिंसा उर धर॥
आरम्भीहिंसा को तज। निज धर्म अहिंसा लूँ भज॥३॥

ॐ ह्रीं श्री आरम्भीहिंसारहितअहिंसाधर्मधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

रागादिक हिंसा त्यागूँ। अपने स्वभाव में लागूँ॥
मैं तजूँ विरोधीहिंसा। भाए निज परम अहिंसा॥४॥

ॐ ह्रीं श्री विरोधीहिंसारहितअहिंसाधर्मधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

महार्घ्य

( मानव )
रागादिक का होना ही हिंसा है महान दुःखतम।
आत्मा के भीतर रहना ही धर्म अहिंसा अनुपम॥१॥

शुद्धोपयोग अतिपावन उर को पवित्र करता है।
उपयोग अशुद्ध अगर है तो उसको क्षय करता है॥२॥

मुनि परम अहिंसक होते षट्कायिक रक्षा करते।
हो अप्रमत्त निजभावों की सतत् सुरक्षा करते॥३॥

( दोहा )
महार्घ्य अर्पण करूँ, तज दूँ हिंसाभाव।
शुद्ध आत्मपुरुषार्थ से, पाऊँ आत्मस्वभाव॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसाधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

( ताटंक )
महिमामयी अहिंसा का तो पालन महाव्रती करते।
नहीं किसी का हृदय दुखाते हिंसा से सदैव डरते॥१॥

समकित की निधि को पाते ही प्रथम जान लेता चेतन।
मैं तो ज्ञाता-दृष्टा ही हूँ मुझ में नहीं राग का कण॥२॥

कोई भी पर वस्तु न मेरी यह निर्मल प्रतीति होती।
उर में केवल अपने ज्ञायक से ही पूर्ण प्रीति होती॥३॥

भेद-ज्ञान का स्वामी हूँ मैं स्वपर विवेक बुद्धि सम्राट।
दर्शनज्ञानमयी चेतन हूँ गुण अनंत लख हुआ विराट॥४॥

निरुपसर्ग हूँ मैं निसंग हूँ अविकारी अविनाशी हूँ।
मैं ज्ञातृत्वशक्ति से शोभित युगपत स्वपर प्रकाशी हूँ॥५॥

सल्लेखना परम हितकारी परम अहिंसा धारूँगा।
मोह रागद्वेषादि सभी भवराग पूर्ण निवारूँगा॥६॥

पंचमभाव आश्रय लेकर पंचाचारी होऊँगा।
पंचमगती पाऊँगा हे प्रभु अष्टकर्मरज धोऊँगा॥७॥

निर्विकल्प अनुभव के बल से ध्रुव अखंडपद पाऊँगा।
परम पारिणामिकस्वभाव से अब तो शिवपुर जाऊँगा॥८॥

ज्ञानस्वभावी ज्ञानोदधि हूँ ज्ञानशरीरी हूँ स्वामी।
परम अहिंसाधर्म स्वयं प्रगटाऊँगा अन्तर्यामी॥९॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसाधर्मधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

( वीर )
पंचमहाव्रत की पूजनकर व्रतधारण का जागा भाव।
आप कृपा से नाश करूँ मैं पाँचों प्रत्यय के परभाव॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगंबरवेश॥

पुष्पांजलिं क्षिपेत्
卐


स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ७७ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))

1 Like