श्री आदिनाथ जिनपूजा (बाह्याभ्यंतर संग त्याग) | Shri Aadinath Jinpuja (Bahyabhyantar Sang Tyag)

(छप्पय)

बाह्याभ्यंतर संग त्याग थिर शुक्लध्यानमें,
तिरसठको क्षय पाय, अनंत चतुष्टय छिनमें;
समवसरणयुत देव दोष अष्टादश रहिता,
आदिनाथ जिन आय तिष्ठ, सनहित अघ हरता।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधि-
करणं।

(छन्द हरिगीत)

हेमझारीमें मनोहर क्षीर जल भर लीजिये,
त्रयदोष नाशन हेतु, श्री जिन अग्रधारा दीजिये;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्व०

अतिरम्य शीतल दाहनाशक, मलय चंदन गारिये,
संसारताप विनाश हेतु, जिनेशपद तल धारिये;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं निर्व०

मणिचंद्रकांति समान श्वेत, अखंड अक्षत लाईये,
अक्षय अबाधित मोक्षपदकी, प्राप्ति हेतु चढाइये;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्व०

शुभ अमल कमल सुचारु चंपा, सुमन गंधित ले धरो,
खल काम मद भंजन श्री जिनवर, देव पद अर्पण करो;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्व०

धृत पक्व सुन्दर सद्य मोदक, कनक भाजनमें भरो,
ऋषभ पदाब्ज चढाय चिर दुख, मूल भूख व्यथा हरो;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्व०

जिन चन्द्र त्रिभुवननाथ सन्मुख, रत्न दीप प्रकाशिये,
अति मोद कर युत करि आरती, अज्ञान तिमिर विनाशिये;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्व०

शुचि मलय अगुरु सुवास पूरित, चूरि अनल प्रजालिए,
सुखधाम शिवरमणी वरो, अरि अष्ट कर्म जलाईये;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्व०

श्रीफल बदाम मनोज्ञ दाडिम, मधुर फल सुख मूल ले,
प्रभु पद सरोज चढाय अनुपम, मोक्ष फल अनुकूल ले;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्व०

अत्यंत निर्मल पूर्व आठों, द्रव्य एकत्रित करो,
अरि अष्ट हनि गुण अष्ट संयुत, शीघ्र मुक्तिरमा वरो;
सौराष्ट्रदेशे स्वर्णपुर पावन सुमंगल ग्राम है,
प्रभु आदिनाथ जिनेश पूजों मोक्षसुखके धाम हैं।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्व०

जयमाला

(त्रिभंगी छंद)

भवजलनिधि तारण, शिवसुख कारण, प्रतिपालित निर्मल चरणं,
करुणारस सागर, परम गुणाकर, जय जिन सकल भुवन शरणं।

(त्रोटक वृत्त)

वरदं सरदिंदुयशोनिकरं, निजज्ञान कलायुत भानिकरं;
संसार पयोनिधि तारतरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

गतधर्मजलं परमुक्तमलं, पय सदृश रक्त सु नंत बलं;
संहनन प्रथम संस्थान वरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

शुभ रूप जितातनु कोटि विभु, वसु शत मित लक्षण युक्त प्रभु;
पर सौरभता वर कीर्तिधरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

प्रिय वाक्य हितं सुरवृन्द नुतं, यतिराज विराजित नाभिसुतं;
परमं परतर्जित पुष्पसरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

शत योजन इति दुर्भिक्षजयं, गगनांगण लंघन जंतु दयं;
गत भुक्ति जितं उपसर्ग चरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

चतुरं चतुरानन मोहजितं, सकलामल केवल बोधवरं;
विगतं प्रति मंगल नेत्र चरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

समकेस सदा नख पाद करं, सकलार्थ प्रगट कर वाक्य वरं;
भामंडल दर्शित भव प्रवरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

शशि लज्जित कर त्रय छत्रवरं, सरणं चरणं जग शांत करं;
तम मोहज भ्रमहर सूर्यवरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

मन वचन काय करि हू नमनं, मोहि देहु शिवालय प्रति गमनं,
निजस्वरूपको करिहूं प्रवरं, प्रणमामि जिनं शिवसौख्यकरं।

(घत्ता)

यह जयमाला परम रसाला आदीश्वरकी गुणमाला,
जो पढे पढावे पूज रचावे कंट धरे शिव वरमाला।

ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेन्द्राय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

ऋषभदेव प्रभु नाम, पूजै ध्यावे भाव धरि;
ता घर ऋद्धि महान, होय सकल सुखदायनी।

॥ इति आशीर्वाद॥


स्रोत: प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़), पृष्ठ २४ (प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़) | Pratishtha Pujan Vidhan (Songadh))