श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारक मुनिराज पूजन, रत्नत्रय मंडल विधान | Shri Aadannikshepansamitidharak Muniraj Pujan, Ratnatray Mandal Vidhan

( विधाता )
समिति आदाननिक्षेपण पालते वीतरागी मुनि।
कमंडल शास्त्र पीछी को उठाते और धरते मुनि॥१॥
यत्न से ग्रहण करते हैं यत्न से ही इन्हें धरते।
प्रमाद रहित होकर के क्रिया सम्यक् सहज करते॥२॥
भावपूर्वक करूँ पूजन समिति आदाननिक्षेपण।
पूर्ण संयम हृदय धारूँ करूँ शुद्धात्म का चिन्तन॥३॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीआदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीआदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीआदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

( विधाता )
ज्ञानमय भावना वाला स्वजल प्रभु शीघ्र लाऊँगा।
आपके चरण में अर्पित करूँगा दुःख मिटाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥१॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना चंदन हृदय में प्रभु सजाऊँगा।
ताप संसार का हर कर हृदय शीतल बनाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥२॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय भवतपविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना अक्षत गुणमयी शीघ्र लाऊँगा।
प्राप्त अक्षय स्वपद करने भवोदधि पार जाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥३॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय अक्षयप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना के पुष्प सुरभित शीघ्र लाऊँगा।
काम की पीर क्षय करके शीलगुण नाथ पाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥४॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना नैवेद्य स्वानुभवमयी लाऊँगा।
क्षुधा की आग नाशूँगा तृप्त पद शीघ्र पाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥५॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना दीपक ज्योतिर्मय शीघ्र लाऊँगा।
मोहमद नाश केवलज्ञान की विधि नाथ पाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥६॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना की धूप उर में देव लाऊँगा।
धर्म अरु शुक्लध्यानी बन कर्म आठों नशाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥७॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना के फल चरण सविनय चढ़ाऊँगा।
मुक्तिफल प्राप्त करने को चरण आगे बढ़ाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥८॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञानमय भावना के अर्घ्य अनुपम शीघ्र लाऊँगा।
स्वपद पाऊँ अनर्घ्य अपना यही विधि नाथ पाऊँगा॥
सदा पालूँ प्रभो सम्यक् समिति आदाननिक्षेपण।
उठाऊँ या धरूँ वस्तु प्रमादों से रहित उस क्षण॥९॥
ॐ ह्रीं श्री आदाननिक्षेपणसमितिधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

महार्घ्य

( वीर )
पिंछी कमंडल शास्त्र आदि उपकरण उठाऊँ धरूँ सम्हार।
धर्म अहिंसा पालूँ प्रतिपल बनूँ अहिंसक परम उदार॥१॥
दयाभाव का अधिपति बनकर करुणा का समुद्र पाऊँ।
समिति पूर्ण आदाननिक्षेपण पालूँ निज आतम ध्याऊँ॥२॥
व्रतियों के व्रत धारण का फल मात्र समाधिमरण विख्यात।
कोई भी व्रत भंग न हो प्रभु आत्मध्यान ही हो प्रख्यात॥३॥
क्रम-क्रम काय कषाय कृश करूँ परिषह बाईसों जीतूँ।
उपसर्गों पर भी जय पाऊँ राग-द्वेष से मैं रीतूँ॥४॥
उदय असाता वेदनीय का सतत असाता लाता है।
अगर असाता उपशम हो तो नश्वर साता पाता है॥५॥
अतः कषायों को कृश करना अभ्यंतर कर्त्तव्य महान्।
तथा बाह्य में कायाकृश करना ही है निज कार्य प्रधान॥६॥
इसप्रकार जय कषाय होती अकषायी बनता प्राणी।
अकषायी बनते ही प्राणी हो जाता केवलज्ञानी॥७॥

( दोहा )
महाअर्घ्य अर्पण करूँ, चौथी समिति महान।
आत्मध्यान में रत रहूँ, करूँ कर्म अवसान॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीआदाननिक्षेपणसमितिधारक मुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

( दिपाल )
रागादिभाव मेरा कुछ कर नहीं सकते हैं।
सारे ही राग मिलकर छू भी नहीं सकते हैं॥१॥
चैतन्यतत्त्व हूँ मैं संसार से निराला।
गुण हैं अनंत मेरे ये हर नहीं सकते हैं॥२॥
आनन्दघन हूँ मैं तो चिन्मय हूँ शुद्धचेतन।
मेरे स्वभाव का ये कुछ कर नहीं सकते हैं॥३॥
जो वीतरागी मुनि हैं निज ज्ञान ध्यानरत हैं।
संवर के जो हैं स्वामी वे डर नहीं सकते हैं॥४॥
जो राग में उलझे हैं आस्रव का गरल पीते।
कितने भी व्रत करें वे पर तर नहीं सकते हैं॥५॥
ज्ञानी के आत्मनभ में उमड़े हैं मेघ रसमय।
अज्ञानी के अंतर में वे झर नहीं सकते हैं॥६॥
रत्नत्रयी बने बिन आस्रव नहीं रुकता है।
ये पुण्य-पाप पल भर भी हर नहीं सकते हैं॥७॥
आनन्द अतीन्द्रिय का सागर है निज के अन्दर।
अपने स्वघट में अज्ञान तो भर नहीं सकते हैं॥८॥
जब तक है आयु का बल जीवन भी है तभी तक।
बिन आयु अंत कोई भी मर नहीं सकते हैं॥९॥
कल्याण चाहते हो तो बनो शुद्ध ज्ञायक।
ज्ञायक बने बिना हम कुछ कर नहीं सकते हैं॥१०॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीआदाननिक्षेपणसमितिधारक मुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

( वीर )
आज समिति आदाननिक्षेपण की पूजनकर हर्ष हुआ।
धर्म अहिंसा पालन की विधि जानी निज उत्कर्ष हुआ॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्
卐


स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ११५ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))