षट्खण्डागम का गौरव | Shatkhandagam ka gaurav

मैं सिद्धों का लघुनन्दन, सुनाने आया “कैसे मिली जिनवाणी थी”,
न तलवार, न कोई रण, बस आत्मा की रवानी थी।
जो ग्रंथ लिखा तपस्वी ने, वो षट्खंडागम वाणी थी,
कर्मों को जिसने काट दिया, वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी थी!

दक्षिण की भूमि तप की थी, जहाँ संतों की वाणी थी।
ज्ञान निरंतर चलता था, पर उम्र की अब निशानी थी।
वृद्ध हुए धरसेन मुनि, पर चेतना अभी जागी थी,
सोचते थे - यदि न लिखा, तो नष्ट हो जानी वाणी थी!

श्रुत का सागर भीतर था, पर बाहर सन्नाटा था,
धरसेन चिंतित बैठे थे,”किसे सौंपें ये दीप जला?”
बोले “ज्ञान नहीं है वस्तु, जो दे दूँ बस यूँ ही चला!”
बोले “श्रुत को सौंपूँगा, पर पात्र चाहिए सच्चा,
न हो लोभ, न हो स्वार्थ, हो बस आत्मा का रास्ता।”
क्योंकि जो देना था वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी थी!

भूतबली और पुष्पदंत आए, तप के राही नवयुवक,
पर धरसेन ने कहा उन्हें,”पहले परीक्षा पार करो,
तप की अग्नि में जलकर, पात्रता सिद्ध तुम सार करो!”
क्योंकि जो देना था वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी थी!

जब परीक्षा पूर्ण हुई, विनय, योग और ध्यान से,
धरसेन तब उठे धीरे और बोले सम्मान से –
“तुम दो नहीं अब बालक हो, हो श्रुत रचयिता महान्,
लो अब मेरे अंतस का, यह दिव्य आत्मज्ञान!”
कहा, ‘लिखो इस ज्ञान को अब, यही अंतिम विरासत हमारी थी,
यदि न लिखा आज तुमने, तो बुझ जाएगी यह ज्वाला भी

न था कागज, न कलम वहाँ, पर शब्दों में ज्वाला थी,
ताड़पत्र पर जो लिखा गया, वो मुक्ति की मशाल थी।
न ढाल, न कोई धनुष लिए, पर वीरों से वो भारी थे,
ध्यान-साधना जिनके शस्त्र, वे जैन मुनि न्यारे थे।
उनके संकल्प से जन्मा, वह ग्रंथ अमर निशानी है,
हम सब पढें षट्खंडागम को, यही बस कहानी बतानी थी!

आओ, उस श्रुत को सिर झुकाएँ, मोक्ष के पथ को अपनाएँ।
ऐसे वीतरागी मुनियों की जय, माँ जिनवाणी की जय,
तारे गण भी नतमस्तक हों, ऐसी तप की कहानी थी,
खूब जड़ी वो आत्मबल से,
वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी थी!
वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी है!
वो दिव्य ज्ञान की मुक्ति रानी रहेगी!

रचनाकार: सर्वार्थ जैन, नवी मुंबई