(चान्द्रायण)
परम शांति के सागर तीर्थंकर प्रभो।
पूर्ण भक्ति से पूजा है तुमको विभो॥
अखिल विश्व में पूर्ण शान्ति हो हे जिनेश।
ईति भीति भय भ्रान्ति सर्व क्षय हो महेश॥
जिनशासन से सुरभित प्रभु यह लोक हो।
ज्ञान सुरभि से सुरभित निज चिल्लोक हो॥
इसीलिए जिनपूजन की मैंने प्रभो।
परम शान्ति हो परम शान्ति हो हे विभो॥
पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्
Artist: राजमल पवैया
स्रोत: एक सौ सत्तर तीर्थंकर विधान, पृष्ठ ४० (एक सौ सत्तर तीर्थंकर विधान | Ek Sau Sattar Tirthankar Vidhan)