सेवा शूश्रुषा ? | Seva Shushrusha

सेवा-शुश्रूषा का अर्थ

-प्रो. वीरसागर जैन

‘सेवा-शुश्रूषा’ शब्द का बहुत प्रयोग होता है, जिसका सन्देश है कि शुश्रूषा ही गुरु की सच्ची सेवा है, अन्य कुछ नहीं। ज्ञानी गुरु एक सच्ची शुश्रूषा से ही प्रसन्न होते हैं, उन्हें अन्य कुछ नहीं चाहिए। तुम केवल एक सच्ची शुश्रूषा अपने अंदर जागृत करो, गुरु उसी से प्रसन्न हो जाएंगे और तुम्हारे ऊपर ज्ञान की मूसलाधार बारिश करेंगे। जिस व्यक्ति के हृदय में उत्तम जाति की शुश्रूषा निवास करती है वह गुरु का हृदय जीत लेता है, गुरु को प्रसन्न कर लेता है और उनसे ज्ञानामृत पाकर अनंत काल के लिए अमर हो जाता है।