सतियों ने सिखलाया हमको… | Satiyon ne sikhlaya hamko…

सतियों ने सिखलाया हमको, धर्म पथ पर चलना,
आँधी-तूफ़ाँ लाख आयें, सत्य कभी न टलना।
शील, क्षमा और त्याग से, जीवन को सजाना,
आत्मा के कल्याण हेतु, हर पल कदम बढ़ाना।
संकट में भी धैर्य न छोड़ा, रखा धर्म का मान,
उनके जीवन से मिलता है, संयम का वरदान।
सतियों के पदचिह्नों पर, हम सब कदम बढ़ायें,
संयम, सेवा, सत्य अपनाकर, जीवन सफल बनायें।
AJ

रचनाकार: रिया जैन शास्त्री (Riya Jain shastri), बक्स्वाहा
Instagram: @Jainriya2693